सावन के अवसर पर बनौड़े महादेव मंदिर पहुंचे उप मुख्यमंत्री मुकेश अग्निहोत्री, विधि-विधान से की पूजा-अर्चना

Published:

ऊना के चताड़ा स्थित शिव मंदिर में प्रदेश की सुख-शांति और समृद्धि की कामना, गऊशाला निर्माण कार्य का किया शुभारंभ

सावन मास के पावन अवसर पर उप मुख्यमंत्री मुकेश अग्निहोत्री ने मंगलवार को चताड़ा स्थित प्रसिद्ध बनौड़े महादेव शिव मंदिर में पहुंचकर भगवान शिव की विधि-विधान से पूजा-अर्चना की। उन्होंने प्रदेशवासियों के सुख, शांति, समृद्धि और खुशहाली की कामना करते हुए भगवान भोलेनाथ का आशीर्वाद लिया।

मंदिर परिसर पहुंचने पर मंदिर कमेटी और ग्राम पंचायत चताड़ा के प्रतिनिधियों सहित स्थानीय लोगों ने उप मुख्यमंत्री का स्वागत किया। इस अवसर पर पंचायत प्रधान अश्वनी कुमार, उप प्रधान चंचल कुमार, दिनेश शर्मा, मंदीप संघ, रिदम ठाकुर, रितेश शर्मा, जीवन सिंह, दीपक बग्गा, राजीव धीमान सहित अन्य लोग मौजूद रहे।

मंदिर के पुजारी ने वैदिक मंत्रोच्चार के साथ पूजा-अर्चना संपन्न करवाई।

उप मुख्यमंत्री मुकेश अग्निहोत्री ने कहा कि सावन का महीना भगवान शिव की आराधना के लिए विशेष महत्व रखता है। उन्होंने भगवान शिव से प्रदेश में शांति, समृद्धि और खुशहाली बनाए रखने तथा सभी लोगों के उत्तम स्वास्थ्य और मंगलमय जीवन की प्रार्थना की।

इस दौरान उप मुख्यमंत्री ने मंदिर परिसर में बिल्व पत्र का पौधा भी लगाया। कार्यक्रम में कुटलैहड़ विधानसभा क्षेत्र के विधायक विवेक शर्मा और वन विभाग के रेंज अधिकारी अंकुश ठाकुर भी उपस्थित रहे।

इसके बाद उप मुख्यमंत्री ने श्री बनौड़े महादेव गऊशाला के निर्माण कार्य का भी विधिवत पूजा-अर्चना के साथ शुभारंभ किया। उन्होंने कहा कि धार्मिक और सामाजिक संस्थाओं के विकास से क्षेत्र में सकारात्मक वातावरण तैयार होता है।

पूजा कार्यक्रम के बाद उप मुख्यमंत्री ने मंदिर परिसर में मौजूद श्रद्धालुओं और स्थानीय लोगों से मुलाकात की। उन्होंने लोगों का अभिवादन स्वीकार करते हुए क्षेत्रवासियों के साथ आत्मीय संवाद किया और उनकी बातों को सुना।
follow us on facebook
subscribe to us on youtube

इस खबर के विषय

संबंधित खबरें

घवांडल पशु चिकित्सालय में पशु जन्म नियंत्रण शिविर, 15 कुत्तों की सफल नसबंदी

घवांडल पशु चिकित्सालय में पशु जन्म नियंत्रण शिविर, 15 कुत्तों की सफल नसबंदी

पशु चिकित्सालय घवांडल में आयोजित पशु जन्म नियंत्रण शिविर में 15 श्वानों की सफल शल्य चिकित्सा की गई। इनमें 7 मादा और 8 नर कुत्ते शामिल रहे। शिविर का उद्देश्य ...

पूरा पढ़ें (Read More) →
करंट लगने से इकलौते बेटे की मौत, दो महीने बाद भी परिवार की सुध लेने नहीं पहुंचा प्रशासन; चार बहनों और बुजुर्ग माता-पिता का था सहारा

करंट लगने से इकलौते बेटे की मौत, दो महीने बाद भी परिवार की सुध लेने नहीं पहुंचा प्रशासन; चार बहनों और बुजुर्ग माता-पिता का था सहारा

बिलासपुर के श्री नयना देवी जी क्षेत्र के भटेड गांव में करंट लगने से जान गंवाने वाले गुरमेल सिंह के परिवार ने प्रशासन पर सुध न लेने का आरोप लगाया है। परिवार क...

पूरा पढ़ें (Read More) →
13 नवंबर को मंडी में CM सुक्खू के नेतृत्व में निकलेगी एंटी चिट्टा जागरूकता वॉकथॉन, तैयारियों में जुटा प्रशासन

13 नवंबर को मंडी में CM सुक्खू के नेतृत्व में निकलेगी एंटी चिट्टा जागरूकता वॉकथॉन, तैयारियों में जुटा प्रशासन

हिमाचल को चिट्टे के नशे से मुक्त बनाने के उद्देश्य से 13 नवंबर को मंडी में एंटी चिट्टा जागरूकता वॉकथॉन प्रस्तावित है। मुख्यमंत्री ठाकुर सुखविंद्र सिंह सुक्खू...

पूरा पढ़ें (Read More) →
बीबीएमबी मामले पर विक्रमादित्य सिंह बोले- वीरभद्र सिंह ने शुरू की थी हिमाचल के हक की लड़ाई, चंडीगढ़ में भी जारी रहेगी हिस्सेदारी की मांग

बीबीएमबी मामले पर विक्रमादित्य सिंह बोले- वीरभद्र सिंह ने शुरू की थी हिमाचल के हक की लड़ाई, चंडीगढ़ में भी जारी रहेगी हिस्सेदारी की मांग

लोक निर्माण मंत्री विक्रमादित्य सिंह ने बीबीएमबी में हिमाचल की हिस्सेदारी को लेकर सुप्रीम कोर्ट के फैसले को ऐतिहासिक बताया। उन्होंने कहा कि इस कानूनी लड़ाई क...

पूरा पढ़ें (Read More) →
BBMB मामले में हिमाचल को बड़ी जीत, हर साल 600 से 1000 करोड़ रुपये का होगा फायदा: हर्षवर्धन चौहान

BBMB मामले में हिमाचल को बड़ी जीत, हर साल 600 से 1000 करोड़ रुपये का होगा फायदा: हर्षवर्धन चौहान

उद्योग मंत्री हर्षवर्धन चौहान ने BBMB मामले में सुप्रीम कोर्ट के फैसले को हिमाचल की बड़ी जीत बताया है। उनके अनुसार प्रदेश को 11,975 मिलियन यूनिट बिजली की बका...

पूरा पढ़ें (Read More) →

इससे पहले और बाद की खबरें