सीर उत्सव में लगेगा रोजगार मेला, युवाओं के लिए खुलेंगे रोजगार के अवसर: राजेश धर्माणी

सीर उत्सव में लगेगा रोजगार मेला, युवाओं के लिए खुलेंगे रोजगार के अवसर: राजेश धर्माणी
सीर उत्सव में लगेगा रोजगार मेला, युवाओं के लिए खुलेंगे रोजगार के अवसर: राजेश धर्माणी

Published:

घुमारवीं में 2 और 3 अक्टूबर को होगा जिला स्तरीय सीर उत्सव, लैंगिक समानता और स्वास्थ्य थीम पर मैराथन व वॉकाथॉन सहित कई गतिविधियां होंगी आयोजित।

नगर एवं ग्राम नियोजन, आवास, तकनीकी शिक्षा, व्यावसायिक और औद्योगिक प्रशिक्षण मंत्री राजेश धर्माणी ने कहा कि आगामी 2 और 3 अक्टूबर को घुमारवीं में जिला स्तरीय सीर उत्सव का आयोजन किया जाएगा।

उन्होंने बताया कि हर वर्ष की तरह इस बार भी उत्सव में विभिन्न थीम आधारित कार्यक्रमों और सामाजिक गतिविधियों को शामिल किया जाएगा। मंत्री ने यह जानकारी सीर उत्सव आयोजन को लेकर खंड विकास अधिकारी कार्यालय घुमारवीं में आयोजित बैठक की अध्यक्षता करते हुए दी।

युवाओं और बच्चों के लिए होंगी कई प्रतियोगिताएं

राजेश धर्माणी ने कहा कि सीर उत्सव में समाज के हर वर्ग की भागीदारी सुनिश्चित करने के लिए विभिन्न कार्यक्रम आयोजित किए जाएंगे।

उन्होंने बताया कि लैंगिक समानता और स्वास्थ्य थीम पर मैराथन तथा वॉकाथॉन प्रतियोगिताएं आयोजित की जाएंगी, जिनमें युवाओं और बच्चों को जोड़ा जाएगा। इसके अलावा स्कूलों, कॉलेजों और आईटीआई विद्यार्थियों के लिए खेलकूद और सांस्कृतिक प्रतियोगिताएं भी करवाई जाएंगी।

रोजगार मेले में कंपनियां देंगी अवसर

तकनीकी शिक्षा मंत्री ने कहा कि इस बार सीर उत्सव के दौरान रोजगार मेले का आयोजन भी किया जाएगा। इसमें प्रतिष्ठित कंपनियां भाग लेंगी और युवाओं को रोजगार के अवसर उपलब्ध करवाए जाएंगे।

उन्होंने कहा कि पिछले वर्ष की तरह इस बार भी स्वास्थ्य जांच शिविर और रक्तदान शिविर का आयोजन किया जाएगा। इन गतिविधियों के माध्यम से लोगों को स्वास्थ्य, नशा मुक्ति और पर्यावरण संरक्षण के प्रति जागरूक किया जाएगा।

उत्कृष्ट कार्य करने वालों को किया जाएगा सम्मानित

राजेश धर्माणी ने कहा कि उत्सव के दौरान समाज के विभिन्न क्षेत्रों और विभागों में बेहतर कार्य करने वाले लोगों को सम्मानित किया जाएगा।

उन्होंने कहा कि पंचायत स्तर पर प्रारंभिक खेल प्रतियोगिताएं आयोजित कर विजेताओं को सीर उत्सव में अपनी प्रतिभा दिखाने का अवसर दिया जाएगा।

महिला मंडल और सांस्कृतिक कार्यक्रम रहेंगे आकर्षण का केंद्र

मंत्री ने बताया कि सीर उत्सव में विभिन्न महिला मंडलों द्वारा सांस्कृतिक प्रस्तुतियां दी जाएंगी। वहीं सांस्कृतिक संध्या मेले का मुख्य आकर्षण रहेगी।

उन्होंने एनएसएस, एनसीसी और स्काउट्स एवं गाइड के कैडेट्स को भी उत्सव से जोड़ने पर जोर दिया।

आयोजन समितियों के गठन के निर्देश

राजेश धर्माणी ने एसडीएम को उत्सव को सफल बनाने के लिए विभिन्न आयोजन समितियों का समयबद्ध गठन करने के निर्देश आयोजित कर कार्यक्रम की विस्तृत रूपरेखा तैयार की जाए, ताकि सीर उत्सव को भव्य और आकर्षक बनाया दिए।

उन्होंने कहा कि सभी समितियों की बैठकें 15 अगस्त तक आयोजित कर कार्यक्रम की विस्तृत रूपरेखा तैयार की जाए, ताकि सीर उत्सव को भव्य और आकर्षक बनाया जा सके।

बैठक में एसडीएम अभिषेक बरवाल ने उत्सव आयोजन की तैयारियों की जानकारी दी। इस दौरान सरकारी और गैर सरकारी सदस्यों ने आयोजन को बेहतर बनाने के लिए कई सुझाव भी दिए।

बैठक में एपीएमसी अध्यक्ष सतपाल, नगर परिषद अध्यक्ष अमित कुमार, उपाध्यक्ष सविता कुमारी, पूर्व अध्यक्षा रीता सहगल, पूर्व उपाध्यक्ष श्याम शर्मा, तहसीलदार बबीता धीमान, बीडीओ अभिषेक शर्मा सहित कई अधिकारी और सदस्य उपस्थित रहे।
follow us on facebook
subscribe to us on youtube

इस खबर के विषय

संबंधित खबरें

घवांडल पशु चिकित्सालय में पशु जन्म नियंत्रण शिविर, 15 कुत्तों की सफल नसबंदी

घवांडल पशु चिकित्सालय में पशु जन्म नियंत्रण शिविर, 15 कुत्तों की सफल नसबंदी

पशु चिकित्सालय घवांडल में आयोजित पशु जन्म नियंत्रण शिविर में 15 श्वानों की सफल शल्य चिकित्सा की गई। इनमें 7 मादा और 8 नर कुत्ते शामिल रहे। शिविर का उद्देश्य ...

पूरा पढ़ें (Read More) →
करंट लगने से इकलौते बेटे की मौत, दो महीने बाद भी परिवार की सुध लेने नहीं पहुंचा प्रशासन; चार बहनों और बुजुर्ग माता-पिता का था सहारा

करंट लगने से इकलौते बेटे की मौत, दो महीने बाद भी परिवार की सुध लेने नहीं पहुंचा प्रशासन; चार बहनों और बुजुर्ग माता-पिता का था सहारा

बिलासपुर के श्री नयना देवी जी क्षेत्र के भटेड गांव में करंट लगने से जान गंवाने वाले गुरमेल सिंह के परिवार ने प्रशासन पर सुध न लेने का आरोप लगाया है। परिवार क...

पूरा पढ़ें (Read More) →
13 नवंबर को मंडी में CM सुक्खू के नेतृत्व में निकलेगी एंटी चिट्टा जागरूकता वॉकथॉन, तैयारियों में जुटा प्रशासन

13 नवंबर को मंडी में CM सुक्खू के नेतृत्व में निकलेगी एंटी चिट्टा जागरूकता वॉकथॉन, तैयारियों में जुटा प्रशासन

हिमाचल को चिट्टे के नशे से मुक्त बनाने के उद्देश्य से 13 नवंबर को मंडी में एंटी चिट्टा जागरूकता वॉकथॉन प्रस्तावित है। मुख्यमंत्री ठाकुर सुखविंद्र सिंह सुक्खू...

पूरा पढ़ें (Read More) →
बीबीएमबी मामले पर विक्रमादित्य सिंह बोले- वीरभद्र सिंह ने शुरू की थी हिमाचल के हक की लड़ाई, चंडीगढ़ में भी जारी रहेगी हिस्सेदारी की मांग

बीबीएमबी मामले पर विक्रमादित्य सिंह बोले- वीरभद्र सिंह ने शुरू की थी हिमाचल के हक की लड़ाई, चंडीगढ़ में भी जारी रहेगी हिस्सेदारी की मांग

लोक निर्माण मंत्री विक्रमादित्य सिंह ने बीबीएमबी में हिमाचल की हिस्सेदारी को लेकर सुप्रीम कोर्ट के फैसले को ऐतिहासिक बताया। उन्होंने कहा कि इस कानूनी लड़ाई क...

पूरा पढ़ें (Read More) →
BBMB मामले में हिमाचल को बड़ी जीत, हर साल 600 से 1000 करोड़ रुपये का होगा फायदा: हर्षवर्धन चौहान

BBMB मामले में हिमाचल को बड़ी जीत, हर साल 600 से 1000 करोड़ रुपये का होगा फायदा: हर्षवर्धन चौहान

उद्योग मंत्री हर्षवर्धन चौहान ने BBMB मामले में सुप्रीम कोर्ट के फैसले को हिमाचल की बड़ी जीत बताया है। उनके अनुसार प्रदेश को 11,975 मिलियन यूनिट बिजली की बका...

पूरा पढ़ें (Read More) →

इससे पहले और बाद की खबरें