गुरु रविदास जयंती पर काशी पहुंची हिमाचल भाजपा की 16 सदस्यीय टोली, कलश वंदन यात्रा में होगी सहभागिता

गुरु रविदास जयंती पर काशी पहुंची हिमाचल भाजपा की 16 सदस्यीय टोली, कलश वंदन यात्रा में होगी सहभागिता
गुरु रविदास जयंती पर काशी पहुंची हिमाचल भाजपा की 16 सदस्यीय टोली, कलश वंदन यात्रा में होगी सहभागिता

Published:

समता, सामाजिक समरसता और मानवता के संदेश को जन-जन तक पहुंचाने का लिया संकल्प, 2 अगस्त को हिमाचल पहुंचेगी यात्रा।

संत शिरोमणि गुरु रविदास जी की 650वीं जयंती के पावन अवसर पर आयोजित भव्य कलश वंदन यात्रा में भाग लेने के लिए भारतीय जनता पार्टी हिमाचल प्रदेश की 16 सदस्यीय प्रदेश स्तरीय टोली वाराणसी पहुंच गई है।

हिमाचल से पहुंची भाजपा टोली काशी में आयोजित विभिन्न धार्मिक और सांस्कृतिक कार्यक्रमों में हिस्सा लेकर गुरु रविदास जी के आदर्शों के प्रति श्रद्धा और सम्मान व्यक्त करेगी।

गुरु रविदास जी के संदेश को जन-जन तक पहुंचाने का माध्यम

कलश वंदन यात्रा के सदस्य एवं पूर्व मंत्री डॉ. राजीव सहजल तथा अनुसूचित जाति मोर्चा के प्रदेश अध्यक्ष मनीष चौहान ने कहा कि यह यात्रा गुरु रविदास जी के समता, सामाजिक समरसता, मानवता और आध्यात्मिक चेतना के संदेश को समाज तक पहुंचाने का महत्वपूर्ण माध्यम है।

उन्होंने कहा कि संत रविदास जी का जीवन समानता, भाईचारे और सामाजिक न्याय की प्रेरणा देता है। उनके बताए मार्ग पर चलकर ही एक समरस और मजबूत भारत का निर्माण संभव है।

2 अगस्त को हिमाचल पहुंचेगी कलश वंदन यात्रा

भाजपा नेताओं ने बताया कि कलश वंदन यात्रा 2 अगस्त को हिमाचल प्रदेश पहुंचेगी। इसके बाद यात्रा पहले जिला केंद्रों और फिर मंडल स्तर तक जाएगी।

इसके बाद बूथ स्तर पर कार्यक्रम आयोजित किए जाएंगे, जहां काशी से लाई गई पवित्र मिट्टी से संत रविदास जी के मंदिरों या अन्य धार्मिक स्थलों पर पौधरोपण किया जाएगा।

काशी में देशभर से पहुंच रहे श्रद्धालु

इस ऐतिहासिक अवसर पर देश के विभिन्न राज्यों से श्रद्धालु और प्रतिनिधिमंडल वाराणसी पहुंच रहे हैं। सभी लोग संत रविदास जी को श्रद्धांजलि अर्पित कर उनके विचारों और आदर्शों को आगे बढ़ाने का संकल्प ले रहे हैं।

भाजपा की प्रदेश स्तरीय टोली में ये नेता शामिल

हिमाचल भाजपा की इस टोली में प्रदेश महामंत्री पायल वैद्या, प्रदेश सचिव तिलक राज शर्मा, सभी प्रकोष्ठों के संयोजक पुरुषोत्तम गुलेरिया, महिला मोर्चा प्रदेश अध्यक्ष डॉ.

डेजी ठाकुर, महामंत्री एवं पूर्व विधायक कमलेश कुमारी, अनुसूचित जाति मोर्चा प्रदेश महामंत्री अजय कबीर, उपाध्यक्ष चेत राम, सचिव अजय चौहान, पवन जस्सी, प्रवक्ता अभिषेक इंदौरिया, ओबीसी मोर्चा प्रदेश सचिव पवन चौधरी, सोलन भाजपा जिला उपाध्यक्ष नरेंद्र ठाकुर, मोर्चा मंडल महामंत्री राम कुमार सहित अन्य पदाधिकारी शामिल हैं।
follow us on facebook
subscribe to us on youtube

इस खबर के विषय

संबंधित खबरें

घवांडल पशु चिकित्सालय में पशु जन्म नियंत्रण शिविर, 15 कुत्तों की सफल नसबंदी

घवांडल पशु चिकित्सालय में पशु जन्म नियंत्रण शिविर, 15 कुत्तों की सफल नसबंदी

पशु चिकित्सालय घवांडल में आयोजित पशु जन्म नियंत्रण शिविर में 15 श्वानों की सफल शल्य चिकित्सा की गई। इनमें 7 मादा और 8 नर कुत्ते शामिल रहे। शिविर का उद्देश्य ...

पूरा पढ़ें (Read More) →
करंट लगने से इकलौते बेटे की मौत, दो महीने बाद भी परिवार की सुध लेने नहीं पहुंचा प्रशासन; चार बहनों और बुजुर्ग माता-पिता का था सहारा

करंट लगने से इकलौते बेटे की मौत, दो महीने बाद भी परिवार की सुध लेने नहीं पहुंचा प्रशासन; चार बहनों और बुजुर्ग माता-पिता का था सहारा

बिलासपुर के श्री नयना देवी जी क्षेत्र के भटेड गांव में करंट लगने से जान गंवाने वाले गुरमेल सिंह के परिवार ने प्रशासन पर सुध न लेने का आरोप लगाया है। परिवार क...

पूरा पढ़ें (Read More) →
13 नवंबर को मंडी में CM सुक्खू के नेतृत्व में निकलेगी एंटी चिट्टा जागरूकता वॉकथॉन, तैयारियों में जुटा प्रशासन

13 नवंबर को मंडी में CM सुक्खू के नेतृत्व में निकलेगी एंटी चिट्टा जागरूकता वॉकथॉन, तैयारियों में जुटा प्रशासन

हिमाचल को चिट्टे के नशे से मुक्त बनाने के उद्देश्य से 13 नवंबर को मंडी में एंटी चिट्टा जागरूकता वॉकथॉन प्रस्तावित है। मुख्यमंत्री ठाकुर सुखविंद्र सिंह सुक्खू...

पूरा पढ़ें (Read More) →
बीबीएमबी मामले पर विक्रमादित्य सिंह बोले- वीरभद्र सिंह ने शुरू की थी हिमाचल के हक की लड़ाई, चंडीगढ़ में भी जारी रहेगी हिस्सेदारी की मांग

बीबीएमबी मामले पर विक्रमादित्य सिंह बोले- वीरभद्र सिंह ने शुरू की थी हिमाचल के हक की लड़ाई, चंडीगढ़ में भी जारी रहेगी हिस्सेदारी की मांग

लोक निर्माण मंत्री विक्रमादित्य सिंह ने बीबीएमबी में हिमाचल की हिस्सेदारी को लेकर सुप्रीम कोर्ट के फैसले को ऐतिहासिक बताया। उन्होंने कहा कि इस कानूनी लड़ाई क...

पूरा पढ़ें (Read More) →
BBMB मामले में हिमाचल को बड़ी जीत, हर साल 600 से 1000 करोड़ रुपये का होगा फायदा: हर्षवर्धन चौहान

BBMB मामले में हिमाचल को बड़ी जीत, हर साल 600 से 1000 करोड़ रुपये का होगा फायदा: हर्षवर्धन चौहान

उद्योग मंत्री हर्षवर्धन चौहान ने BBMB मामले में सुप्रीम कोर्ट के फैसले को हिमाचल की बड़ी जीत बताया है। उनके अनुसार प्रदेश को 11,975 मिलियन यूनिट बिजली की बका...

पूरा पढ़ें (Read More) →

इससे पहले और बाद की खबरें