NSUI संगठनात्मक चुनाव: हिमाचल में नामांकन की अंतिम तिथि बढ़ी, अब 31 जुलाई तक कर सकेंगे आवेदन

NSUI संगठनात्मक चुनाव: हिमाचल में नामांकन की अंतिम तिथि बढ़ी, अब 31 जुलाई तक कर सकेंगे आवेदन
NSUI संगठनात्मक चुनाव: हिमाचल में नामांकन की अंतिम तिथि बढ़ी, अब 31 जुलाई तक कर सकेंगे आवेदन

Published:

शिमला में प्रेस वार्ता के दौरान CEA सदस्य के. के. शास्त्री और PRO राकेश बैरवा ने दी जानकारी, ऑनलाइन ऐप आधारित प्रक्रिया से होंगे चुनाव

हिमाचल प्रदेश कांग्रेस कमेटी कार्यालय शिमला में आयोजित प्रेस वार्ता के दौरान NSUI संगठनात्मक चुनाव को लेकर महत्वपूर्ण जानकारी साझा की गई। सेंट्रल इलेक्शन अथॉरिटी (CEA) – NSUI के सदस्य के. के. शास्त्री और हिमाचल प्रदेश NSUI संगठनात्मक चुनाव के PRO राकेश बैरवा ने संयुक्त रूप से प्रेस को संबोधित किया।

प्रेस वार्ता में बताया गया कि सेंट्रल इलेक्शन अथॉरिटी की मंजूरी के बाद NSUI संगठनात्मक चुनाव के लिए नामांकन की अंतिम तिथि बढ़ा दी गई है। अब इच्छुक उम्मीदवार 31 जुलाई तक अपना नामांकन दाखिल कर सकेंगे। इससे पहले नामांकन प्रक्रिया 24 जुलाई से 28 जुलाई तक निर्धारित की गई थी, जिसे अब तीन दिन के लिए आगे बढ़ाया गया है।

के. के. शास्त्री और राकेश बैरवा ने बताया कि इस बार NSUI के संगठनात्मक चुनाव पूरी तरह ऐप आधारित और ऑनलाइन प्रक्रिया के माध्यम से आयोजित किए जा रहे हैं। इस पहल का उद्देश्य प्रदेश के ग्रामीण और दूरदराज क्षेत्रों में रहने वाले छात्र-छात्राओं सहित अधिक से अधिक युवाओं को चुनाव प्रक्रिया में भाग लेने का अवसर उपलब्ध करवाना है।

उन्होंने कहा कि ऑनलाइन माध्यम से चुनाव प्रक्रिया को अधिक पारदर्शी, सरल और निष्पक्ष बनाया जा रहा है। तकनीकी सुविधाओं के उपयोग से छात्र कार्यकर्ताओं को नामांकन और चुनावी प्रक्रिया में भाग लेने में आसानी होगी।

NSUI पदाधिकारियों ने प्रदेश के सभी पात्र छात्र-छात्राओं और कार्यकर्ताओं से अपील की है कि वे निर्धारित समय सीमा यानी 31 जुलाई तक अपना नामांकन पूरा करें और संगठन के लोकतांत्रिक चुनाव में सक्रिय भागीदारी निभाएं।

उन्होंने कहा कि NSUI का उद्देश्य अधिकतम छात्र भागीदारी के साथ पारदर्शी, निष्पक्ष और लोकतांत्रिक तरीके से संगठनात्मक चुनाव संपन्न करवाना है, ताकि संगठन में नई ऊर्जा और नेतृत्व को आगे बढ़ने का अवसर मिल सके।
follow us on facebook
subscribe to us on youtube

इस खबर के विषय

संबंधित खबरें

घवांडल पशु चिकित्सालय में पशु जन्म नियंत्रण शिविर, 15 कुत्तों की सफल नसबंदी

घवांडल पशु चिकित्सालय में पशु जन्म नियंत्रण शिविर, 15 कुत्तों की सफल नसबंदी

पशु चिकित्सालय घवांडल में आयोजित पशु जन्म नियंत्रण शिविर में 15 श्वानों की सफल शल्य चिकित्सा की गई। इनमें 7 मादा और 8 नर कुत्ते शामिल रहे। शिविर का उद्देश्य ...

पूरा पढ़ें (Read More) →
करंट लगने से इकलौते बेटे की मौत, दो महीने बाद भी परिवार की सुध लेने नहीं पहुंचा प्रशासन; चार बहनों और बुजुर्ग माता-पिता का था सहारा

करंट लगने से इकलौते बेटे की मौत, दो महीने बाद भी परिवार की सुध लेने नहीं पहुंचा प्रशासन; चार बहनों और बुजुर्ग माता-पिता का था सहारा

बिलासपुर के श्री नयना देवी जी क्षेत्र के भटेड गांव में करंट लगने से जान गंवाने वाले गुरमेल सिंह के परिवार ने प्रशासन पर सुध न लेने का आरोप लगाया है। परिवार क...

पूरा पढ़ें (Read More) →
13 नवंबर को मंडी में CM सुक्खू के नेतृत्व में निकलेगी एंटी चिट्टा जागरूकता वॉकथॉन, तैयारियों में जुटा प्रशासन

13 नवंबर को मंडी में CM सुक्खू के नेतृत्व में निकलेगी एंटी चिट्टा जागरूकता वॉकथॉन, तैयारियों में जुटा प्रशासन

हिमाचल को चिट्टे के नशे से मुक्त बनाने के उद्देश्य से 13 नवंबर को मंडी में एंटी चिट्टा जागरूकता वॉकथॉन प्रस्तावित है। मुख्यमंत्री ठाकुर सुखविंद्र सिंह सुक्खू...

पूरा पढ़ें (Read More) →
बीबीएमबी मामले पर विक्रमादित्य सिंह बोले- वीरभद्र सिंह ने शुरू की थी हिमाचल के हक की लड़ाई, चंडीगढ़ में भी जारी रहेगी हिस्सेदारी की मांग

बीबीएमबी मामले पर विक्रमादित्य सिंह बोले- वीरभद्र सिंह ने शुरू की थी हिमाचल के हक की लड़ाई, चंडीगढ़ में भी जारी रहेगी हिस्सेदारी की मांग

लोक निर्माण मंत्री विक्रमादित्य सिंह ने बीबीएमबी में हिमाचल की हिस्सेदारी को लेकर सुप्रीम कोर्ट के फैसले को ऐतिहासिक बताया। उन्होंने कहा कि इस कानूनी लड़ाई क...

पूरा पढ़ें (Read More) →
BBMB मामले में हिमाचल को बड़ी जीत, हर साल 600 से 1000 करोड़ रुपये का होगा फायदा: हर्षवर्धन चौहान

BBMB मामले में हिमाचल को बड़ी जीत, हर साल 600 से 1000 करोड़ रुपये का होगा फायदा: हर्षवर्धन चौहान

उद्योग मंत्री हर्षवर्धन चौहान ने BBMB मामले में सुप्रीम कोर्ट के फैसले को हिमाचल की बड़ी जीत बताया है। उनके अनुसार प्रदेश को 11,975 मिलियन यूनिट बिजली की बका...

पूरा पढ़ें (Read More) →

इससे पहले और बाद की खबरें