भाजपा ने आशीष सिंह ठाकुर को सौंपी प्रदेश सह-संयोजक की जिम्मेदारी, बड़सर में कार्यकर्ताओं में खुशी की लहर

Published:

युवा समाजसेवी और राष्ट्रीय स्तर के वॉलीबॉल खिलाड़ी आशीष ठाकुर की नियुक्ति पर भाजपा कार्यकर्ताओं व सामाजिक संगठनों ने दी बधाई

भारतीय जनता पार्टी की नई संगठनात्मक नियुक्तियों के तहत बड़सर विधानसभा क्षेत्र के युवा समाजसेवी और भाजपा कार्यकर्ता आशीष सिंह ठाकुर को प्रदेश सह-संयोजक की महत्वपूर्ण जिम्मेदारी सौंपी गई है।

उनकी नियुक्ति के बाद बड़सर सहित पूरे हमीरपुर जिले में भाजपा कार्यकर्ताओं, सामाजिक संगठनों और शुभचिंतकों में उत्साह का माहौल है। लोगों ने उन्हें नई जिम्मेदारी के लिए बधाई और शुभकामनाएं दी हैं।

ग्राम दलचेरा निवासी आशीष सिंह ठाकुर उच्च शिक्षित हैं। उन्होंने बीटेक और एमबीए की पढ़ाई पूरी की है और वर्तमान में हिमाचल प्रदेश विश्वविद्यालय (एचपीयू), शिमला से प्रबंधन विषय में पीएचडी कर रहे हैं। वे वर्ष 2018 में मिस्टर हिमाचल का खिताब भी हासिल कर चुके हैं और राष्ट्रीय स्तर के वॉलीबॉल खिलाड़ी के रूप में भी अपनी पहचान बना चुके हैं।

आशीष सिंह ठाकुर फिट इंडिया यूथ अभियान के माध्यम से युवाओं को स्वास्थ्य, फिटनेस और खेलों के प्रति जागरूक करने के लिए लगातार कार्य कर रहे हैं। उनका प्रयास युवाओं को सकारात्मक गतिविधियों से जोड़कर खेल संस्कृति को बढ़ावा देना है।

सामाजिक सेवा के क्षेत्र में भी आशीष ठाकुर की सक्रिय भूमिका रही है। वे बाबा बालक नाथ फाउंडेशन के संस्थापक हैं, जिसके माध्यम से रक्तदान शिविर, निशुल्क चिकित्सा शिविर, खेल प्रतियोगिताओं और विभिन्न जनकल्याणकारी कार्यक्रमों का आयोजन किया जाता है।

उनकी संस्था बड़सर क्षेत्र के 30 आर्थिक रूप से कमजोर बच्चों की शिक्षा का पूरा खर्च उठा रही है। इसके अलावा जरूरतमंद और दिव्यांग लोगों की सहायता के लिए भी संस्था की ओर से लगातार सेवा कार्य किए जा रहे हैं।

भाजपा कार्यकर्ताओं ने विश्वास जताया कि आशीष सिंह ठाकुर अपनी संगठनात्मक क्षमता, युवाओं के बीच लोकप्रियता और सेवा भावना के बल पर नई जिम्मेदारी का सफलतापूर्वक निर्वहन करेंगे। उन्होंने कहा कि आशीष ठाकुर के नेतृत्व और सक्रिय योगदान से पार्टी संगठन को मजबूती मिलेगी।
follow us on facebook
subscribe to us on youtube

इस खबर के विषय

संबंधित खबरें

घवांडल पशु चिकित्सालय में पशु जन्म नियंत्रण शिविर, 15 कुत्तों की सफल नसबंदी

घवांडल पशु चिकित्सालय में पशु जन्म नियंत्रण शिविर, 15 कुत्तों की सफल नसबंदी

पशु चिकित्सालय घवांडल में आयोजित पशु जन्म नियंत्रण शिविर में 15 श्वानों की सफल शल्य चिकित्सा की गई। इनमें 7 मादा और 8 नर कुत्ते शामिल रहे। शिविर का उद्देश्य ...

पूरा पढ़ें (Read More) →
करंट लगने से इकलौते बेटे की मौत, दो महीने बाद भी परिवार की सुध लेने नहीं पहुंचा प्रशासन; चार बहनों और बुजुर्ग माता-पिता का था सहारा

करंट लगने से इकलौते बेटे की मौत, दो महीने बाद भी परिवार की सुध लेने नहीं पहुंचा प्रशासन; चार बहनों और बुजुर्ग माता-पिता का था सहारा

बिलासपुर के श्री नयना देवी जी क्षेत्र के भटेड गांव में करंट लगने से जान गंवाने वाले गुरमेल सिंह के परिवार ने प्रशासन पर सुध न लेने का आरोप लगाया है। परिवार क...

पूरा पढ़ें (Read More) →
13 नवंबर को मंडी में CM सुक्खू के नेतृत्व में निकलेगी एंटी चिट्टा जागरूकता वॉकथॉन, तैयारियों में जुटा प्रशासन

13 नवंबर को मंडी में CM सुक्खू के नेतृत्व में निकलेगी एंटी चिट्टा जागरूकता वॉकथॉन, तैयारियों में जुटा प्रशासन

हिमाचल को चिट्टे के नशे से मुक्त बनाने के उद्देश्य से 13 नवंबर को मंडी में एंटी चिट्टा जागरूकता वॉकथॉन प्रस्तावित है। मुख्यमंत्री ठाकुर सुखविंद्र सिंह सुक्खू...

पूरा पढ़ें (Read More) →
बीबीएमबी मामले पर विक्रमादित्य सिंह बोले- वीरभद्र सिंह ने शुरू की थी हिमाचल के हक की लड़ाई, चंडीगढ़ में भी जारी रहेगी हिस्सेदारी की मांग

बीबीएमबी मामले पर विक्रमादित्य सिंह बोले- वीरभद्र सिंह ने शुरू की थी हिमाचल के हक की लड़ाई, चंडीगढ़ में भी जारी रहेगी हिस्सेदारी की मांग

लोक निर्माण मंत्री विक्रमादित्य सिंह ने बीबीएमबी में हिमाचल की हिस्सेदारी को लेकर सुप्रीम कोर्ट के फैसले को ऐतिहासिक बताया। उन्होंने कहा कि इस कानूनी लड़ाई क...

पूरा पढ़ें (Read More) →
BBMB मामले में हिमाचल को बड़ी जीत, हर साल 600 से 1000 करोड़ रुपये का होगा फायदा: हर्षवर्धन चौहान

BBMB मामले में हिमाचल को बड़ी जीत, हर साल 600 से 1000 करोड़ रुपये का होगा फायदा: हर्षवर्धन चौहान

उद्योग मंत्री हर्षवर्धन चौहान ने BBMB मामले में सुप्रीम कोर्ट के फैसले को हिमाचल की बड़ी जीत बताया है। उनके अनुसार प्रदेश को 11,975 मिलियन यूनिट बिजली की बका...

पूरा पढ़ें (Read More) →

इससे पहले और बाद की खबरें