मंडी की कृतिका शर्मा ने विकसित की ग्रीन तकनीक, फलों-सब्जियों और वन अपशिष्ट से बनेगा इथेनॉल

मंडी की कृतिका शर्मा ने विकसित की ग्रीन तकनीक, फलों-सब्जियों और वन अपशिष्ट से बनेगा इथेनॉल
मंडी की कृतिका शर्मा ने विकसित की ग्रीन तकनीक, फलों-सब्जियों और वन अपशिष्ट से बनेगा इथेनॉल

Published:

एनआईटी हमीरपुर इन्क्यूबेशन सेंटर से मिली 4 लाख रुपये की इग्निशन ग्रांट, लैब परीक्षण सफल और पेटेंट प्रक्रिया जारी

हिमाचल प्रदेश की शोधार्थी कृतिका शर्मा ने ग्रीन एनर्जी के क्षेत्र में एक महत्वपूर्ण नवाचार किया है। मंडी की रहने वाली कृतिका शर्मा ने ऐसी तकनीक विकसित की है, जिसके माध्यम से फलों, सब्जियों और वन अपशिष्ट से कम पानी की खपत में इथेनॉल तैयार किया जा सकता है।

यह तकनीक देश में ग्रीन फ्यूल को बढ़ावा देने के प्रयासों के बीच एक महत्वपूर्ण विकल्प बन सकती है। वर्तमान में पेट्रोल में इथेनॉल मिश्रण बढ़ाने के लिए गन्ना, मक्का और चावल जैसी फसलों पर निर्भरता अधिक है, लेकिन इन फसलों में पानी की भारी खपत एक बड़ी चुनौती है।

कृतिका शर्मा की विकसित तकनीक कृषि और वन अपशिष्ट को उपयोगी ईंधन में बदलने की दिशा में एक बड़ा कदम मानी जा रही है।

एनआईटी हमीरपुर से मिला 4 लाख का सहयोग

हिमाचल प्रदेश विश्वविद्यालय से पीएचडी कर चुकी कृतिका शर्मा के इस शोध को एनआईटी हमीरपुर के इन्क्यूबेशन सेंटर ने समर्थन दिया है। इस परियोजना के लिए सेंटर की ओर से 4 लाख रुपये की इग्निशन ग्रांट प्रदान की गई है।

इस परियोजना में पालमपुर की एमबीए अंजलि देवी भी सहयोगी के रूप में काम कर रही हैं।

कम पानी में तैयार होगा इथेनॉल

ग्रीन केमिकल आधारित इस तकनीक की सबसे बड़ी खासियत यह है कि इसमें पारंपरिक तरीकों की तुलना में पानी की खपत काफी कम होती है।

लैब स्तर पर तैयार किए गए इथेनॉल की लागत करीब 60 रुपये प्रति लीटर आई है। अब शोध टीम का लक्ष्य इसे व्यावसायिक स्तर पर घटाकर करीब 40 रुपये प्रति लीटर तक लाना है।

परियोजना में पानी के पुनर्चक्रण के लिए ट्रीटमेंट प्लांट की व्यवस्था भी प्रस्तावित है, जिससे उत्पादन प्रक्रिया को अधिक किफायती और पर्यावरण के अनुकूल बनाया जा सकेगा।

पेटेंट के लिए आवेदन, सत्यापन प्रक्रिया जारी

कृतिका शर्मा ने बताया कि तकनीक का लैब स्तर पर सफल परीक्षण पूरा हो चुका है। इसके बाद पेटेंट के लिए आवेदन किया गया है और वर्तमान में सत्यापन प्रक्रिया जारी है।

उन्होंने कहा कि यह तकनीक केवल वाहनों के लिए स्वच्छ ईंधन तक सीमित नहीं रहेगी, बल्कि उद्योगों में हरित ऊर्जा के विकल्प के रूप में भी उपयोगी साबित हो सकती है।

वेस्ट टू वेल्थ को मिलेगा बढ़ावा

एनआईटी हमीरपुर इन्क्यूबेशन सेंटर की इंचार्ज डॉ. पमिता अवस्थी ने कहा कि इथेनॉल उत्पादन के लिए केवल गन्ने और अन्य कृषि फसलों पर निर्भर रहने के बजाय अपशिष्ट पदार्थों का उपयोग अधिक टिकाऊ विकल्प है।

उन्होंने कहा कि इस तकनीक से वेस्ट टू वेल्थ, पर्यावरण संरक्षण और ग्रीन एनर्जी को नई दिशा मिल सकती है।

follow us on facebook
subscribe to us on youtube

इस खबर के विषय

संबंधित खबरें

घवांडल पशु चिकित्सालय में पशु जन्म नियंत्रण शिविर, 15 कुत्तों की सफल नसबंदी

घवांडल पशु चिकित्सालय में पशु जन्म नियंत्रण शिविर, 15 कुत्तों की सफल नसबंदी

पशु चिकित्सालय घवांडल में आयोजित पशु जन्म नियंत्रण शिविर में 15 श्वानों की सफल शल्य चिकित्सा की गई। इनमें 7 मादा और 8 नर कुत्ते शामिल रहे। शिविर का उद्देश्य ...

पूरा पढ़ें (Read More) →
करंट लगने से इकलौते बेटे की मौत, दो महीने बाद भी परिवार की सुध लेने नहीं पहुंचा प्रशासन; चार बहनों और बुजुर्ग माता-पिता का था सहारा

करंट लगने से इकलौते बेटे की मौत, दो महीने बाद भी परिवार की सुध लेने नहीं पहुंचा प्रशासन; चार बहनों और बुजुर्ग माता-पिता का था सहारा

बिलासपुर के श्री नयना देवी जी क्षेत्र के भटेड गांव में करंट लगने से जान गंवाने वाले गुरमेल सिंह के परिवार ने प्रशासन पर सुध न लेने का आरोप लगाया है। परिवार क...

पूरा पढ़ें (Read More) →
13 नवंबर को मंडी में CM सुक्खू के नेतृत्व में निकलेगी एंटी चिट्टा जागरूकता वॉकथॉन, तैयारियों में जुटा प्रशासन

13 नवंबर को मंडी में CM सुक्खू के नेतृत्व में निकलेगी एंटी चिट्टा जागरूकता वॉकथॉन, तैयारियों में जुटा प्रशासन

हिमाचल को चिट्टे के नशे से मुक्त बनाने के उद्देश्य से 13 नवंबर को मंडी में एंटी चिट्टा जागरूकता वॉकथॉन प्रस्तावित है। मुख्यमंत्री ठाकुर सुखविंद्र सिंह सुक्खू...

पूरा पढ़ें (Read More) →
बीबीएमबी मामले पर विक्रमादित्य सिंह बोले- वीरभद्र सिंह ने शुरू की थी हिमाचल के हक की लड़ाई, चंडीगढ़ में भी जारी रहेगी हिस्सेदारी की मांग

बीबीएमबी मामले पर विक्रमादित्य सिंह बोले- वीरभद्र सिंह ने शुरू की थी हिमाचल के हक की लड़ाई, चंडीगढ़ में भी जारी रहेगी हिस्सेदारी की मांग

लोक निर्माण मंत्री विक्रमादित्य सिंह ने बीबीएमबी में हिमाचल की हिस्सेदारी को लेकर सुप्रीम कोर्ट के फैसले को ऐतिहासिक बताया। उन्होंने कहा कि इस कानूनी लड़ाई क...

पूरा पढ़ें (Read More) →
BBMB मामले में हिमाचल को बड़ी जीत, हर साल 600 से 1000 करोड़ रुपये का होगा फायदा: हर्षवर्धन चौहान

BBMB मामले में हिमाचल को बड़ी जीत, हर साल 600 से 1000 करोड़ रुपये का होगा फायदा: हर्षवर्धन चौहान

उद्योग मंत्री हर्षवर्धन चौहान ने BBMB मामले में सुप्रीम कोर्ट के फैसले को हिमाचल की बड़ी जीत बताया है। उनके अनुसार प्रदेश को 11,975 मिलियन यूनिट बिजली की बका...

पूरा पढ़ें (Read More) →

इससे पहले और बाद की खबरें