बरसात में आपदा से निपटने को तैयार हमीरपुर के आपदा मित्र, जरूरत पड़ने पर उपकरणों के साथ उतरेंगे मैदान में

Published:

50 से अधिक युवाओं को दी गई विशेष ट्रेनिंग, रेस्क्यू, ट्रैफिक प्रबंधन और राहत कार्यों में निभाएंगे अहम भूमिका

बरसात के मौसम में संभावित आपदाओं से निपटने और प्रभावित लोगों की मदद के लिए हमीरपुर जिला प्रशासन ने आपदा मित्रों की टीम तैयार कर ली है। प्रशिक्षित आपदा मित्र जरूरत पड़ने पर जरूरी उपकरणों के साथ फील्ड में उतरकर राहत और बचाव कार्यों में प्रशासन का सहयोग करेंगे।

जिला प्रशासन के सहयोग से आपदा मित्रों की ट्रेनिंग पूरी कर ली गई है। प्रशिक्षण के दौरान उन्हें आपदा की स्थिति में त्वरित कार्रवाई, लोगों की सुरक्षा, रेस्क्यू ऑपरेशन और आपात प्रबंधन से जुड़ी महत्वपूर्ण जानकारियां दी गई हैं।

50 से अधिक युवाओं को मिली ट्रेनिंग

जिले में करीब 50 से अधिक आपदा मित्रों को प्रशिक्षित किया गया है। इनमें ज्यादातर कॉलेज में पढ़ने वाले युवा शामिल हैं, जिन्होंने स्वयंसेवक के रूप में आपदा के समय लोगों की सहायता करने की जिम्मेदारी उठाई है।

प्रशिक्षण के दौरान युवाओं को सिखाया गया कि आपदा की स्थिति में प्रभावित लोगों को सुरक्षित स्थानों तक कैसे पहुंचाना है, जान-माल की सुरक्षा कैसे करनी है, ट्रैफिक व्यवस्था को कैसे नियंत्रित करना है और राहत कार्यों में किस तरह सहयोग देना है।

उपकरणों की किट भी उपलब्ध

प्रशिक्षण पूरा होने के बाद आपदा मित्रों को आवश्यक उपकरणों की किट भी उपलब्ध करवाई गई है, ताकि जरूरत पड़ने पर वे मौके पर पहुंचकर प्रभावी तरीके से कार्य कर सकें।

इन आपदा मित्रों को वास्तविक परिस्थितियों का अनुभव देने के लिए फील्ड एक्सपीरियंस भी करवाया गया है। उन्होंने चैत्र मास मेले के दौरान श्रद्धालुओं की व्यवस्था संभालने में भी सहयोग किया था।

आपदा मित्र प्रशासन के लिए बड़ी ताकत: डीसी

उपायुक्त गंधर्वा राठौड़ ने बताया कि 50 से अधिक युवाओं को आपदा मित्र के रूप में प्रशिक्षित किया गया है। उन्होंने कहा कि ये युवा किसी भी आपात स्थिति में प्रशासन के लिए महत्वपूर्ण सहयोगी साबित होंगे।

उन्होंने कहा कि आपदा मित्रों को प्रशिक्षण के साथ-साथ व्यवहारिक अनुभव भी दिया गया है, जिससे वे जरूरत के समय लोगों की मदद करने में सक्षम होंगे।

डीसी ने कहा कि प्रशिक्षित आपदा मित्र जिले के लिए एक महत्वपूर्ण संसाधन हैं और प्राकृतिक आपदा जैसी परिस्थितियों में राहत एवं बचाव कार्यों को बेहतर बनाने में उनकी भूमिका अहम रहेगी।

follow us on facebook
subscribe to us on youtube

इस खबर के विषय

संबंधित खबरें

घवांडल पशु चिकित्सालय में पशु जन्म नियंत्रण शिविर, 15 कुत्तों की सफल नसबंदी

घवांडल पशु चिकित्सालय में पशु जन्म नियंत्रण शिविर, 15 कुत्तों की सफल नसबंदी

पशु चिकित्सालय घवांडल में आयोजित पशु जन्म नियंत्रण शिविर में 15 श्वानों की सफल शल्य चिकित्सा की गई। इनमें 7 मादा और 8 नर कुत्ते शामिल रहे। शिविर का उद्देश्य ...

पूरा पढ़ें (Read More) →
करंट लगने से इकलौते बेटे की मौत, दो महीने बाद भी परिवार की सुध लेने नहीं पहुंचा प्रशासन; चार बहनों और बुजुर्ग माता-पिता का था सहारा

करंट लगने से इकलौते बेटे की मौत, दो महीने बाद भी परिवार की सुध लेने नहीं पहुंचा प्रशासन; चार बहनों और बुजुर्ग माता-पिता का था सहारा

बिलासपुर के श्री नयना देवी जी क्षेत्र के भटेड गांव में करंट लगने से जान गंवाने वाले गुरमेल सिंह के परिवार ने प्रशासन पर सुध न लेने का आरोप लगाया है। परिवार क...

पूरा पढ़ें (Read More) →
13 नवंबर को मंडी में CM सुक्खू के नेतृत्व में निकलेगी एंटी चिट्टा जागरूकता वॉकथॉन, तैयारियों में जुटा प्रशासन

13 नवंबर को मंडी में CM सुक्खू के नेतृत्व में निकलेगी एंटी चिट्टा जागरूकता वॉकथॉन, तैयारियों में जुटा प्रशासन

हिमाचल को चिट्टे के नशे से मुक्त बनाने के उद्देश्य से 13 नवंबर को मंडी में एंटी चिट्टा जागरूकता वॉकथॉन प्रस्तावित है। मुख्यमंत्री ठाकुर सुखविंद्र सिंह सुक्खू...

पूरा पढ़ें (Read More) →
बीबीएमबी मामले पर विक्रमादित्य सिंह बोले- वीरभद्र सिंह ने शुरू की थी हिमाचल के हक की लड़ाई, चंडीगढ़ में भी जारी रहेगी हिस्सेदारी की मांग

बीबीएमबी मामले पर विक्रमादित्य सिंह बोले- वीरभद्र सिंह ने शुरू की थी हिमाचल के हक की लड़ाई, चंडीगढ़ में भी जारी रहेगी हिस्सेदारी की मांग

लोक निर्माण मंत्री विक्रमादित्य सिंह ने बीबीएमबी में हिमाचल की हिस्सेदारी को लेकर सुप्रीम कोर्ट के फैसले को ऐतिहासिक बताया। उन्होंने कहा कि इस कानूनी लड़ाई क...

पूरा पढ़ें (Read More) →
BBMB मामले में हिमाचल को बड़ी जीत, हर साल 600 से 1000 करोड़ रुपये का होगा फायदा: हर्षवर्धन चौहान

BBMB मामले में हिमाचल को बड़ी जीत, हर साल 600 से 1000 करोड़ रुपये का होगा फायदा: हर्षवर्धन चौहान

उद्योग मंत्री हर्षवर्धन चौहान ने BBMB मामले में सुप्रीम कोर्ट के फैसले को हिमाचल की बड़ी जीत बताया है। उनके अनुसार प्रदेश को 11,975 मिलियन यूनिट बिजली की बका...

पूरा पढ़ें (Read More) →

इससे पहले और बाद की खबरें