करपट में 30 लाख की लागत से बने सामुदायिक भवन का लोकार्पण, विधायक अनुराधा राणा ने दिया विकास कार्यों में तेजी का भरोसा

Published:

डौंडल पुल के स्थायी समाधान का आश्वासन, चांगुट और उडगौस पुलों का किया निरीक्षण

लाहौल-स्पीति की विधायक अनुराधा राणा ने उप विकास खंड उदयपुर के करपट में 30 लाख रुपये की लागत से निर्मित सामुदायिक भवन का लोकार्पण किया। इस अवसर पर उन्होंने कहा कि यह भवन ग्रामीणों के लिए महत्वपूर्ण सुविधा साबित होगा और विशेष रूप से बाढ़ जैसी आपदा के समय अस्थायी पुनर्वास केंद्र के रूप में उपयोगी रहेगा।

विधायक ने कहा कि करपट क्षेत्र में करोड़ों रुपये के विकास कार्य प्रगति पर हैं। उन्होंने क्षेत्र के लोगों को बेहतर सुविधाएं उपलब्ध करवाने के लिए प्रदेश सरकार की प्रतिबद्धता दोहराई।

डौंडल पुल के स्थायी समाधान का दिया भरोसा

अनुराधा राणा ने कहा कि डौंडल (करपट) पुल बार-बार बाढ़ के कारण प्रभावित होता रहा है। उन्होंने आश्वासन दिया कि इस समस्या का स्थायी समाधान जल्द किया जाएगा, ताकि स्थानीय लोगों और वाहन चालकों को बार-बार होने वाली परेशानियों से राहत मिल सके।

उन्होंने कहा कि क्षेत्र के विकास और जनसुविधाओं को प्राथमिकता दी जा रही है और आमजन की समस्याओं का समाधान हर संभव स्तर पर किया जाएगा।

चांगुट और उडगौस पुलों का किया निरीक्षण

सामुदायिक भवन के लोकार्पण के बाद विधायक अनुराधा राणा ने चांगुट और उडगौस पुलों का निरीक्षण किया। उन्होंने संबंधित विभागों के अधिकारियों को मौके की स्थिति का जायजा लेते हुए आवश्यक दिशा-निर्देश जारी किए।

उन्होंने अधिकारियों से विकास कार्यों में गुणवत्ता बनाए रखने और समयबद्ध तरीके से कार्य पूरा करने को कहा।

कार्यक्रम में ये रहे मौजूद

इस अवसर पर प्रधान रंजना, समिति सदस्य अंजली, जिला अध्यक्ष दौरजे लारजे, महिला कांग्रेस जिला अध्यक्ष कमला ठाकुर, ब्लॉक अध्यक्ष अनिल ठाकुर, महासचिव अरुण, जिला मीडिया कोऑर्डिनेटर राहुल, छेरिंग राम, अर्जुन, जितेंद्र, धीरज, गोपाल सहित गांव के गणमान्य नागरिक और विभिन्न विभागों के अधिकारी व कर्मचारी उपस्थित रहे।

follow us on facebook
subscribe to us on youtube

इस खबर के विषय

संबंधित खबरें

घवांडल पशु चिकित्सालय में पशु जन्म नियंत्रण शिविर, 15 कुत्तों की सफल नसबंदी

घवांडल पशु चिकित्सालय में पशु जन्म नियंत्रण शिविर, 15 कुत्तों की सफल नसबंदी

पशु चिकित्सालय घवांडल में आयोजित पशु जन्म नियंत्रण शिविर में 15 श्वानों की सफल शल्य चिकित्सा की गई। इनमें 7 मादा और 8 नर कुत्ते शामिल रहे। शिविर का उद्देश्य ...

पूरा पढ़ें (Read More) →
करंट लगने से इकलौते बेटे की मौत, दो महीने बाद भी परिवार की सुध लेने नहीं पहुंचा प्रशासन; चार बहनों और बुजुर्ग माता-पिता का था सहारा

करंट लगने से इकलौते बेटे की मौत, दो महीने बाद भी परिवार की सुध लेने नहीं पहुंचा प्रशासन; चार बहनों और बुजुर्ग माता-पिता का था सहारा

बिलासपुर के श्री नयना देवी जी क्षेत्र के भटेड गांव में करंट लगने से जान गंवाने वाले गुरमेल सिंह के परिवार ने प्रशासन पर सुध न लेने का आरोप लगाया है। परिवार क...

पूरा पढ़ें (Read More) →
13 नवंबर को मंडी में CM सुक्खू के नेतृत्व में निकलेगी एंटी चिट्टा जागरूकता वॉकथॉन, तैयारियों में जुटा प्रशासन

13 नवंबर को मंडी में CM सुक्खू के नेतृत्व में निकलेगी एंटी चिट्टा जागरूकता वॉकथॉन, तैयारियों में जुटा प्रशासन

हिमाचल को चिट्टे के नशे से मुक्त बनाने के उद्देश्य से 13 नवंबर को मंडी में एंटी चिट्टा जागरूकता वॉकथॉन प्रस्तावित है। मुख्यमंत्री ठाकुर सुखविंद्र सिंह सुक्खू...

पूरा पढ़ें (Read More) →
बीबीएमबी मामले पर विक्रमादित्य सिंह बोले- वीरभद्र सिंह ने शुरू की थी हिमाचल के हक की लड़ाई, चंडीगढ़ में भी जारी रहेगी हिस्सेदारी की मांग

बीबीएमबी मामले पर विक्रमादित्य सिंह बोले- वीरभद्र सिंह ने शुरू की थी हिमाचल के हक की लड़ाई, चंडीगढ़ में भी जारी रहेगी हिस्सेदारी की मांग

लोक निर्माण मंत्री विक्रमादित्य सिंह ने बीबीएमबी में हिमाचल की हिस्सेदारी को लेकर सुप्रीम कोर्ट के फैसले को ऐतिहासिक बताया। उन्होंने कहा कि इस कानूनी लड़ाई क...

पूरा पढ़ें (Read More) →
BBMB मामले में हिमाचल को बड़ी जीत, हर साल 600 से 1000 करोड़ रुपये का होगा फायदा: हर्षवर्धन चौहान

BBMB मामले में हिमाचल को बड़ी जीत, हर साल 600 से 1000 करोड़ रुपये का होगा फायदा: हर्षवर्धन चौहान

उद्योग मंत्री हर्षवर्धन चौहान ने BBMB मामले में सुप्रीम कोर्ट के फैसले को हिमाचल की बड़ी जीत बताया है। उनके अनुसार प्रदेश को 11,975 मिलियन यूनिट बिजली की बका...

पूरा पढ़ें (Read More) →

इससे पहले और बाद की खबरें