कुल्लू के शांघड़ में 50 से ज्यादा पर्यटक फंसे, 48 घंटे से सड़क संपर्क बंद

कुल्लू के शांघड़ में 50 से ज्यादा पर्यटक फंसे, 48 घंटे से सड़क संपर्क बंद
कुल्लू के शांघड़ में 50 से ज्यादा पर्यटक फंसे, 48 घंटे से सड़क संपर्क बंद

Published:

भूस्खलन से रोपा-शांघड़ मार्ग अवरुद्ध, पर्यटकों और स्थानीय लोगों की बढ़ी परेशानी; बहाली के लिए भेजी गई मशीनें

हिमाचल प्रदेश में लगातार हो रही भारी बारिश के चलते जनजीवन प्रभावित हो गया है। कुल्लू जिले के बंजार उपमंडल की प्रसिद्ध पर्यटन नगरी शांघड़ का संपर्क पिछले 48 घंटे से पूरी तरह कटा हुआ है। भारी भूस्खलन के कारण रोपा-शांघड़ सड़क मार्ग बंद पड़ा है, जिससे स्थानीय लोगों के साथ-साथ 50 से अधिक पर्यटक भी फंस गए हैं।

जानकारी के अनुसार, सुचेहण कैंची के पास हुए भूस्खलन के कारण सड़क पूरी तरह अवरुद्ध हो गई है। कुछ पर्यटक कई किलोमीटर पैदल चलकर मुख्य सड़क तक पहुंचे और वहां से वापस लौट गए, लेकिन 30 से अधिक पर्यटक अभी भी शांघड़ में फंसे हुए हैं।

फंसे हुए पर्यटकों में चेन्नई, बेंगलुरू और असम से आए लोग शामिल बताए जा रहे हैं।

पर्यटकों और स्थानीय लोगों की बढ़ी मुश्किलें

सड़क बंद होने से शांघड़ क्षेत्र में जनजीवन प्रभावित हो गया है। पर्यटक अपने गंतव्य तक नहीं पहुंच पा रहे हैं, वहीं स्थानीय लोगों को भी जरूरी कामों के लिए बाहर निकलने में परेशानी का सामना करना पड़ रहा है।

मार्ग बंद होने से होटल कारोबार, टैक्सी सेवाएं और रोजमर्रा की आवश्यक वस्तुओं की आपूर्ति भी प्रभावित हुई है। रूटीन सप्लाई बाधित होने से स्थानीय लोगों के साथ पर्यटकों की दिक्कतें भी बढ़ गई हैं।

टैक्सी चालक भी 48 घंटे से फंसे

टैक्सी चालक रमेश कुमार, नीशू, प्रवीन कुमार और संदीप कुमार ने बताया कि वे पर्यटकों को शांघड़ छोड़ने आए थे, लेकिन सड़क बंद होने के कारण पिछले 48 घंटे से यहीं फंसे हुए हैं।

उन्होंने बताया कि मार्ग बंद होने के कारण न तो पर्यटक आगे जा पा रहे हैं और न ही वाहन वापस लौट पा रहे हैं।

भूस्खलन से मकानों को खतरा

सुचेहण कैंची के पास पहाड़ी से लगातार मलबा गिरने के कारण सड़क बहाली में भी दिक्कतें आ रही हैं। स्थानीय निवासी यान सिंह ने बताया कि भूस्खलन से उनके मकान और जमीन को खतरा पैदा हो गया है।

उन्होंने मांग की कि पहले प्रभावित क्षेत्र में सुरक्षा व्यवस्था सुनिश्चित की जाए, उसके बाद ही सड़क बहाली का कार्य शुरू किया जाए।

सड़क बहाली के लिए भेजी गई मशीनें

लोक निर्माण विभाग के अधिकारियों के अनुसार सड़क को बहाल करने के लिए मशीनें मौके पर भेज दी गई हैं। मौसम और हालात सामान्य होते ही मार्ग को यातायात के लिए खोलने का प्रयास किया जाएगा।

प्रशासन स्थिति पर नजर बनाए हुए है और लोगों से सतर्क रहने की अपील की गई है।

follow us on facebook
subscribe to us on youtube

इस खबर के विषय

संबंधित खबरें

घवांडल पशु चिकित्सालय में पशु जन्म नियंत्रण शिविर, 15 कुत्तों की सफल नसबंदी

घवांडल पशु चिकित्सालय में पशु जन्म नियंत्रण शिविर, 15 कुत्तों की सफल नसबंदी

पशु चिकित्सालय घवांडल में आयोजित पशु जन्म नियंत्रण शिविर में 15 श्वानों की सफल शल्य चिकित्सा की गई। इनमें 7 मादा और 8 नर कुत्ते शामिल रहे। शिविर का उद्देश्य ...

पूरा पढ़ें (Read More) →
करंट लगने से इकलौते बेटे की मौत, दो महीने बाद भी परिवार की सुध लेने नहीं पहुंचा प्रशासन; चार बहनों और बुजुर्ग माता-पिता का था सहारा

करंट लगने से इकलौते बेटे की मौत, दो महीने बाद भी परिवार की सुध लेने नहीं पहुंचा प्रशासन; चार बहनों और बुजुर्ग माता-पिता का था सहारा

बिलासपुर के श्री नयना देवी जी क्षेत्र के भटेड गांव में करंट लगने से जान गंवाने वाले गुरमेल सिंह के परिवार ने प्रशासन पर सुध न लेने का आरोप लगाया है। परिवार क...

पूरा पढ़ें (Read More) →
13 नवंबर को मंडी में CM सुक्खू के नेतृत्व में निकलेगी एंटी चिट्टा जागरूकता वॉकथॉन, तैयारियों में जुटा प्रशासन

13 नवंबर को मंडी में CM सुक्खू के नेतृत्व में निकलेगी एंटी चिट्टा जागरूकता वॉकथॉन, तैयारियों में जुटा प्रशासन

हिमाचल को चिट्टे के नशे से मुक्त बनाने के उद्देश्य से 13 नवंबर को मंडी में एंटी चिट्टा जागरूकता वॉकथॉन प्रस्तावित है। मुख्यमंत्री ठाकुर सुखविंद्र सिंह सुक्खू...

पूरा पढ़ें (Read More) →
बीबीएमबी मामले पर विक्रमादित्य सिंह बोले- वीरभद्र सिंह ने शुरू की थी हिमाचल के हक की लड़ाई, चंडीगढ़ में भी जारी रहेगी हिस्सेदारी की मांग

बीबीएमबी मामले पर विक्रमादित्य सिंह बोले- वीरभद्र सिंह ने शुरू की थी हिमाचल के हक की लड़ाई, चंडीगढ़ में भी जारी रहेगी हिस्सेदारी की मांग

लोक निर्माण मंत्री विक्रमादित्य सिंह ने बीबीएमबी में हिमाचल की हिस्सेदारी को लेकर सुप्रीम कोर्ट के फैसले को ऐतिहासिक बताया। उन्होंने कहा कि इस कानूनी लड़ाई क...

पूरा पढ़ें (Read More) →
BBMB मामले में हिमाचल को बड़ी जीत, हर साल 600 से 1000 करोड़ रुपये का होगा फायदा: हर्षवर्धन चौहान

BBMB मामले में हिमाचल को बड़ी जीत, हर साल 600 से 1000 करोड़ रुपये का होगा फायदा: हर्षवर्धन चौहान

उद्योग मंत्री हर्षवर्धन चौहान ने BBMB मामले में सुप्रीम कोर्ट के फैसले को हिमाचल की बड़ी जीत बताया है। उनके अनुसार प्रदेश को 11,975 मिलियन यूनिट बिजली की बका...

पूरा पढ़ें (Read More) →

इससे पहले और बाद की खबरें