कंगना रनौत के बयान पर सियासी घमासान, नरेश चौहान ने भाजपा से मांगा जवाब

कंगना रनौत के बयान पर सियासी घमासान, नरेश चौहान ने भाजपा से मांगा जवाब
कंगना रनौत के बयान पर सियासी घमासान, नरेश चौहान ने भाजपा से मांगा जवाब

Published:

मुख्यमंत्री के मीडिया सलाहकार बोले- सांसद का बयान दुर्भाग्यपूर्ण, एडीआर रिपोर्ट को गलत संदर्भ में पेश करने का लगाया आरोप

सांसद कंगना रनौत के बयान को लेकर हिमाचल प्रदेश में राजनीतिक बयानबाजी तेज हो गई है। मुख्यमंत्री सुखविंद्र सिंह सुक्खू के प्रधान मीडिया सलाहकार नरेश चौहान ने कंगना रनौत के बयान को दुर्भाग्यपूर्ण बताते हुए भाजपा से स्थिति स्पष्ट करने की मांग की है।

नरेश चौहान ने कहा कि सांसद का बयान समाज और विशेषकर युवा पीढ़ी के लिए उचित संदेश नहीं देता। उन्होंने भाजपा प्रदेश अध्यक्ष डॉ. राजीव बिंदल और नेता प्रतिपक्ष जयराम ठाकुर से सवाल किया कि क्या कंगना रनौत का बयान भाजपा की आधिकारिक सोच और पार्टी की लाइन है।

उन्होंने कहा कि सांसद होने के नाते कंगना रनौत को अपनी जिम्मेदारियों को समझते हुए बयान देने चाहिए। उन्होंने आरोप लगाया कि इस तरह की टिप्पणियां युवाओं के मनोबल को प्रभावित कर सकती हैं।

एडीआर रिपोर्ट पर भी सरकार ने दी सफाई

मुख्यमंत्री सुखविंद्र सिंह सुक्खू को लेकर एडीआर रिपोर्ट में किए गए दावों पर प्रतिक्रिया देते हुए नरेश चौहान ने कहा कि रिपोर्ट को गलत तरीके से प्रस्तुत किया जा रहा है।

उन्होंने कहा कि एडीआर की रिपोर्ट वर्ष 2022 के विधानसभा चुनाव के दौरान मुख्यमंत्री द्वारा दाखिल चुनावी शपथपत्र के आधार पर तैयार की गई थी। उन्होंने दावा किया कि रिपोर्ट में तथ्यों को सही संदर्भ में नहीं बताया गया।

नरेश चौहान के अनुसार, मुख्यमंत्री की संपत्ति के आधार पर उनका स्थान 17वां है, लेकिन उन्हें देश का सबसे अमीर मुख्यमंत्री बताने का प्रयास किया जा रहा है। उन्होंने कहा कि मुख्यमंत्री की संपत्ति का पूरा विवरण सार्वजनिक रिकॉर्ड में उपलब्ध है और पिछले करीब 20 वर्षों से विधायक रहने के कारण उनकी संपत्ति संबंधी जानकारी सार्वजनिक है।

विक्रमादित्य सिंह ने भी कंगना पर साधा निशाना

नीट पेपर लीक मामले को लेकर जंतर-मंतर पर प्रदर्शन कर रहे युवाओं पर सांसद कंगना रनौत की टिप्पणी को लेकर लोक निर्माण मंत्री विक्रमादित्य सिंह ने भी पलटवार किया है।

सैंज दौरे के दौरान विक्रमादित्य सिंह ने कहा कि एक तरफ देश के प्रधानमंत्री युवाओं को देश की ताकत बताते हुए उनसे संवाद कर रहे हैं, वहीं दूसरी तरफ सांसद द्वारा युवाओं को लेकर की गई टिप्पणी दुर्भाग्यपूर्ण है।

उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री लगातार युवाओं से जुड़ने और उनकी भागीदारी बढ़ाने की बात करते हैं। ऐसे समय में युवाओं के प्रति इस तरह की भाषा का इस्तेमाल उचित नहीं है।

विक्रमादित्य सिंह ने कहा कि कंगना रनौत पहले भी अपने बयानों को लेकर चर्चा में रही हैं। उन्होंने कहा कि सांसद को जिम्मेदारी के साथ बयान देने चाहिए।

उन्होंने सैंज घाटी के देवी-देवताओं से प्रार्थना करते हुए कहा कि कंगना रनौत को सद्बुद्धि मिले और वह भविष्य में सोच-समझकर बयान दें।


follow us on facebook
subscribe to us on youtube

इस खबर के विषय

संबंधित खबरें

घवांडल पशु चिकित्सालय में पशु जन्म नियंत्रण शिविर, 15 कुत्तों की सफल नसबंदी

घवांडल पशु चिकित्सालय में पशु जन्म नियंत्रण शिविर, 15 कुत्तों की सफल नसबंदी

पशु चिकित्सालय घवांडल में आयोजित पशु जन्म नियंत्रण शिविर में 15 श्वानों की सफल शल्य चिकित्सा की गई। इनमें 7 मादा और 8 नर कुत्ते शामिल रहे। शिविर का उद्देश्य ...

पूरा पढ़ें (Read More) →
करंट लगने से इकलौते बेटे की मौत, दो महीने बाद भी परिवार की सुध लेने नहीं पहुंचा प्रशासन; चार बहनों और बुजुर्ग माता-पिता का था सहारा

करंट लगने से इकलौते बेटे की मौत, दो महीने बाद भी परिवार की सुध लेने नहीं पहुंचा प्रशासन; चार बहनों और बुजुर्ग माता-पिता का था सहारा

बिलासपुर के श्री नयना देवी जी क्षेत्र के भटेड गांव में करंट लगने से जान गंवाने वाले गुरमेल सिंह के परिवार ने प्रशासन पर सुध न लेने का आरोप लगाया है। परिवार क...

पूरा पढ़ें (Read More) →
13 नवंबर को मंडी में CM सुक्खू के नेतृत्व में निकलेगी एंटी चिट्टा जागरूकता वॉकथॉन, तैयारियों में जुटा प्रशासन

13 नवंबर को मंडी में CM सुक्खू के नेतृत्व में निकलेगी एंटी चिट्टा जागरूकता वॉकथॉन, तैयारियों में जुटा प्रशासन

हिमाचल को चिट्टे के नशे से मुक्त बनाने के उद्देश्य से 13 नवंबर को मंडी में एंटी चिट्टा जागरूकता वॉकथॉन प्रस्तावित है। मुख्यमंत्री ठाकुर सुखविंद्र सिंह सुक्खू...

पूरा पढ़ें (Read More) →
बीबीएमबी मामले पर विक्रमादित्य सिंह बोले- वीरभद्र सिंह ने शुरू की थी हिमाचल के हक की लड़ाई, चंडीगढ़ में भी जारी रहेगी हिस्सेदारी की मांग

बीबीएमबी मामले पर विक्रमादित्य सिंह बोले- वीरभद्र सिंह ने शुरू की थी हिमाचल के हक की लड़ाई, चंडीगढ़ में भी जारी रहेगी हिस्सेदारी की मांग

लोक निर्माण मंत्री विक्रमादित्य सिंह ने बीबीएमबी में हिमाचल की हिस्सेदारी को लेकर सुप्रीम कोर्ट के फैसले को ऐतिहासिक बताया। उन्होंने कहा कि इस कानूनी लड़ाई क...

पूरा पढ़ें (Read More) →
BBMB मामले में हिमाचल को बड़ी जीत, हर साल 600 से 1000 करोड़ रुपये का होगा फायदा: हर्षवर्धन चौहान

BBMB मामले में हिमाचल को बड़ी जीत, हर साल 600 से 1000 करोड़ रुपये का होगा फायदा: हर्षवर्धन चौहान

उद्योग मंत्री हर्षवर्धन चौहान ने BBMB मामले में सुप्रीम कोर्ट के फैसले को हिमाचल की बड़ी जीत बताया है। उनके अनुसार प्रदेश को 11,975 मिलियन यूनिट बिजली की बका...

पूरा पढ़ें (Read More) →

इससे पहले और बाद की खबरें