ADR रिपोर्ट पर CM सुक्खू का भाजपा को जवाब, बोले- मुझे बदनाम करने की कोशिश हो रही है

ADR रिपोर्ट पर CM सुक्खू का भाजपा को जवाब, बोले- मुझे बदनाम करने की कोशिश हो रही है
ADR रिपोर्ट पर CM सुक्खू का भाजपा को जवाब, बोले- मुझे बदनाम करने की कोशिश हो रही है

Published:

मुख्यमंत्री ने कहा- संपत्ति की पूरी जानकारी चुनावी हलफनामे में दी गई, ADR रिपोर्ट में शैक्षणिक योग्यता की जानकारी अधूरी

ADR रिपोर्ट को लेकर भारतीय जनता पार्टी के हमलों के बीच मुख्यमंत्री सुखविंदर सिंह सुक्खू ने पलटवार किया है। उन्होंने कहा कि रिपोर्ट के बहाने उन्हें बदनाम करने की कोशिश की जा रही है। मुख्यमंत्री ने साफ किया कि मुख्यमंत्री बनने के बाद उन्होंने कोई नई संपत्ति नहीं खरीदी है और अपनी सभी संपत्तियों की जानकारी चुनावी एफिडेविट में पहले ही दे चुके हैं।

सुक्खू ने कहा कि जिस जमीन को लेकर सवाल उठाए जा रहे हैं, वह उन्होंने पहले ही खरीदी थी। समय के साथ जमीन की कीमत बढ़ी और उसी जमीन पर उन्होंने अपना मकान बनाया, जिसकी कीमत भी अब बढ़ चुकी है। उन्होंने कहा कि यह पूरी जानकारी पहले से सार्वजनिक है।

मुख्यमंत्री ने ADR रिपोर्ट में उनकी शैक्षणिक योग्यता को लेकर भी सवाल उठाए। उन्होंने कहा कि रिपोर्ट में उनकी एमए और एलएलबी डिग्री का उल्लेख नहीं किया गया है। उन्होंने कहा कि इस गलती को सुधारा जाना चाहिए।

उन्होंने भाजपा पर निशाना साधते हुए कहा कि पार्टी के पास ED और CBI जैसी जांच एजेंसियां हैं। अगर भाजपा चाहे तो जांच करवा सकती है। उन्होंने दावा किया कि उन्होंने मेहनत और ईमानदारी से पैसा कमाया है और रिपोर्ट को गलत तरीके से पेश किया जा रहा है।

कांग्रेस विधायकों के भाजपा में जाने की चर्चाओं पर मुख्यमंत्री ने कहा कि अगर कोई विधायक पार्टी छोड़ना चाहता है तो वह जा सकता है। कांग्रेस को विचारधारा से जुड़े लोगों की जरूरत है, बिकने वालों की नहीं।

मुख्यमंत्री ने प्रियंका गांधी के शिक्षा मंत्री वाले बयान का समर्थन करते हुए कहा कि शिक्षा मंत्री ऐसा व्यक्ति होना चाहिए जिसकी छवि अच्छी हो, जो शिक्षाविद हो और जिसके कार्यकाल में पेपर लीक जैसी घटनाएं न हों।

follow us on facebook
subscribe to us on youtube

इस खबर के विषय

संबंधित खबरें

घवांडल पशु चिकित्सालय में पशु जन्म नियंत्रण शिविर, 15 कुत्तों की सफल नसबंदी

घवांडल पशु चिकित्सालय में पशु जन्म नियंत्रण शिविर, 15 कुत्तों की सफल नसबंदी

पशु चिकित्सालय घवांडल में आयोजित पशु जन्म नियंत्रण शिविर में 15 श्वानों की सफल शल्य चिकित्सा की गई। इनमें 7 मादा और 8 नर कुत्ते शामिल रहे। शिविर का उद्देश्य ...

पूरा पढ़ें (Read More) →
करंट लगने से इकलौते बेटे की मौत, दो महीने बाद भी परिवार की सुध लेने नहीं पहुंचा प्रशासन; चार बहनों और बुजुर्ग माता-पिता का था सहारा

करंट लगने से इकलौते बेटे की मौत, दो महीने बाद भी परिवार की सुध लेने नहीं पहुंचा प्रशासन; चार बहनों और बुजुर्ग माता-पिता का था सहारा

बिलासपुर के श्री नयना देवी जी क्षेत्र के भटेड गांव में करंट लगने से जान गंवाने वाले गुरमेल सिंह के परिवार ने प्रशासन पर सुध न लेने का आरोप लगाया है। परिवार क...

पूरा पढ़ें (Read More) →
13 नवंबर को मंडी में CM सुक्खू के नेतृत्व में निकलेगी एंटी चिट्टा जागरूकता वॉकथॉन, तैयारियों में जुटा प्रशासन

13 नवंबर को मंडी में CM सुक्खू के नेतृत्व में निकलेगी एंटी चिट्टा जागरूकता वॉकथॉन, तैयारियों में जुटा प्रशासन

हिमाचल को चिट्टे के नशे से मुक्त बनाने के उद्देश्य से 13 नवंबर को मंडी में एंटी चिट्टा जागरूकता वॉकथॉन प्रस्तावित है। मुख्यमंत्री ठाकुर सुखविंद्र सिंह सुक्खू...

पूरा पढ़ें (Read More) →
बीबीएमबी मामले पर विक्रमादित्य सिंह बोले- वीरभद्र सिंह ने शुरू की थी हिमाचल के हक की लड़ाई, चंडीगढ़ में भी जारी रहेगी हिस्सेदारी की मांग

बीबीएमबी मामले पर विक्रमादित्य सिंह बोले- वीरभद्र सिंह ने शुरू की थी हिमाचल के हक की लड़ाई, चंडीगढ़ में भी जारी रहेगी हिस्सेदारी की मांग

लोक निर्माण मंत्री विक्रमादित्य सिंह ने बीबीएमबी में हिमाचल की हिस्सेदारी को लेकर सुप्रीम कोर्ट के फैसले को ऐतिहासिक बताया। उन्होंने कहा कि इस कानूनी लड़ाई क...

पूरा पढ़ें (Read More) →
BBMB मामले में हिमाचल को बड़ी जीत, हर साल 600 से 1000 करोड़ रुपये का होगा फायदा: हर्षवर्धन चौहान

BBMB मामले में हिमाचल को बड़ी जीत, हर साल 600 से 1000 करोड़ रुपये का होगा फायदा: हर्षवर्धन चौहान

उद्योग मंत्री हर्षवर्धन चौहान ने BBMB मामले में सुप्रीम कोर्ट के फैसले को हिमाचल की बड़ी जीत बताया है। उनके अनुसार प्रदेश को 11,975 मिलियन यूनिट बिजली की बका...

पूरा पढ़ें (Read More) →

इससे पहले और बाद की खबरें