ADR Report: उत्तर भारत के सबसे अमीर मुख्यमंत्री बने सुखविंद्र सिंह सुक्खू, 7.81 करोड़ की संपत्ति के साथ शीर्ष पर

Published:

एडीआर की रिपोर्ट में हिमाचल के मुख्यमंत्री सुखविंद्र सिंह सुक्खू पहले, हरियाणा के नायब सिंह सैनी दूसरे और दिल्ली की मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता तीसरे स्थान पर। रिपोर्ट में सुक्खू के खिलाफ चार लंबित आपराधिक मामलों का भी उल्लेख।

एसोसिएशन फॉर डेमोक्रेटिक रिफॉर्म्स (ADR) द्वारा जारी रिपोर्ट में देश के 28 राज्यों और तीन केंद्र शासित प्रदेशों के मुख्यमंत्रियों की घोषित संपत्ति, आय, देनदारियों और शैक्षणिक योग्यता का विश्लेषण किया गया है। रिपोर्ट के अनुसार, हिमाचल प्रदेश के मुख्यमंत्री सुखविंद्र सिंह सुक्खू उत्तर भारत के सबसे अधिक संपत्ति वाले मुख्यमंत्री हैं।

सुक्खू की कुल संपत्ति 7.81 करोड़ रुपये

रिपोर्ट के मुताबिक मुख्यमंत्री सुखविंद्र सिंह सुक्खू की घोषित कुल संपत्ति 7 करोड़ 81 लाख रुपये है। उन पर लगभग 22 लाख रुपये की देनदारी है। वे पोस्ट ग्रेजुएट हैं और उनकी स्वयं की वार्षिक आय करीब 17 लाख रुपये बताई गई है। रिपोर्ट में उन्हें कॉन्ट्रैक्टर और पेंशनर के रूप में भी उल्लेखित किया गया है।

उत्तर भारत के अन्य प्रमुख मुख्यमंत्री

हरियाणा के मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी 5 करोड़ 80 लाख रुपये की संपत्ति के साथ दूसरे स्थान पर हैं। उनकी देनदारी करीब 74 लाख रुपये है। वे स्नातक हैं और उनकी वार्षिक आय लगभग 13 लाख रुपये बताई गई है। रिपोर्ट के अनुसार वे स्टोन क्रशर व्यवसाय से भी जुड़े हैं।

दिल्ली की मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता 5 करोड़ 31 लाख रुपये की संपत्ति के साथ तीसरे स्थान पर हैं। उन पर लगभग 1 करोड़ 20 लाख रुपये की देनदारी है। वे ग्रेजुएट प्रोफेशनल हैं और पेशे से अधिवक्ता हैं।

उत्तराखंड के मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी की घोषित संपत्ति 4 करोड़ 64 लाख रुपये है, जबकि उन पर लगभग 47 लाख रुपये की देनदारी है। उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ की कुल संपत्ति 1 करोड़ 54 लाख रुपये और राजस्थान के मुख्यमंत्री भजन लाल शर्मा की घोषित संपत्ति 1 करोड़ 46 लाख रुपये है।

सुक्खू के खिलाफ चार लंबित आपराधिक मामले

एडीआर रिपोर्ट के अनुसार उत्तर भारत के मुख्यमंत्रियों में सबसे अधिक आपराधिक मामले हिमाचल प्रदेश के मुख्यमंत्री सुखविंद्र सिंह सुक्खू के खिलाफ दर्ज हैं। उनके खिलाफ चार मामले लंबित हैं।

वहीं पंजाब के मुख्यमंत्री भगवंत सिंह मान के खिलाफ एक आपराधिक मामला दर्ज है। रिपोर्ट के अनुसार हरियाणा के मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी के खिलाफ कोई आपराधिक मामला दर्ज नहीं है।
follow us on facebook
subscribe to us on youtube

इस खबर के विषय

संबंधित खबरें

घवांडल पशु चिकित्सालय में पशु जन्म नियंत्रण शिविर, 15 कुत्तों की सफल नसबंदी

घवांडल पशु चिकित्सालय में पशु जन्म नियंत्रण शिविर, 15 कुत्तों की सफल नसबंदी

पशु चिकित्सालय घवांडल में आयोजित पशु जन्म नियंत्रण शिविर में 15 श्वानों की सफल शल्य चिकित्सा की गई। इनमें 7 मादा और 8 नर कुत्ते शामिल रहे। शिविर का उद्देश्य ...

पूरा पढ़ें (Read More) →
करंट लगने से इकलौते बेटे की मौत, दो महीने बाद भी परिवार की सुध लेने नहीं पहुंचा प्रशासन; चार बहनों और बुजुर्ग माता-पिता का था सहारा

करंट लगने से इकलौते बेटे की मौत, दो महीने बाद भी परिवार की सुध लेने नहीं पहुंचा प्रशासन; चार बहनों और बुजुर्ग माता-पिता का था सहारा

बिलासपुर के श्री नयना देवी जी क्षेत्र के भटेड गांव में करंट लगने से जान गंवाने वाले गुरमेल सिंह के परिवार ने प्रशासन पर सुध न लेने का आरोप लगाया है। परिवार क...

पूरा पढ़ें (Read More) →
13 नवंबर को मंडी में CM सुक्खू के नेतृत्व में निकलेगी एंटी चिट्टा जागरूकता वॉकथॉन, तैयारियों में जुटा प्रशासन

13 नवंबर को मंडी में CM सुक्खू के नेतृत्व में निकलेगी एंटी चिट्टा जागरूकता वॉकथॉन, तैयारियों में जुटा प्रशासन

हिमाचल को चिट्टे के नशे से मुक्त बनाने के उद्देश्य से 13 नवंबर को मंडी में एंटी चिट्टा जागरूकता वॉकथॉन प्रस्तावित है। मुख्यमंत्री ठाकुर सुखविंद्र सिंह सुक्खू...

पूरा पढ़ें (Read More) →
बीबीएमबी मामले पर विक्रमादित्य सिंह बोले- वीरभद्र सिंह ने शुरू की थी हिमाचल के हक की लड़ाई, चंडीगढ़ में भी जारी रहेगी हिस्सेदारी की मांग

बीबीएमबी मामले पर विक्रमादित्य सिंह बोले- वीरभद्र सिंह ने शुरू की थी हिमाचल के हक की लड़ाई, चंडीगढ़ में भी जारी रहेगी हिस्सेदारी की मांग

लोक निर्माण मंत्री विक्रमादित्य सिंह ने बीबीएमबी में हिमाचल की हिस्सेदारी को लेकर सुप्रीम कोर्ट के फैसले को ऐतिहासिक बताया। उन्होंने कहा कि इस कानूनी लड़ाई क...

पूरा पढ़ें (Read More) →
BBMB मामले में हिमाचल को बड़ी जीत, हर साल 600 से 1000 करोड़ रुपये का होगा फायदा: हर्षवर्धन चौहान

BBMB मामले में हिमाचल को बड़ी जीत, हर साल 600 से 1000 करोड़ रुपये का होगा फायदा: हर्षवर्धन चौहान

उद्योग मंत्री हर्षवर्धन चौहान ने BBMB मामले में सुप्रीम कोर्ट के फैसले को हिमाचल की बड़ी जीत बताया है। उनके अनुसार प्रदेश को 11,975 मिलियन यूनिट बिजली की बका...

पूरा पढ़ें (Read More) →

इससे पहले और बाद की खबरें