हिमाचल में फिर सक्रिय हुआ मानसून, 31 जुलाई तक भारी से बहुत भारी बारिश का अलर्ट; भूस्खलन और फ्लैश फ्लड का खतरा

Published:

मौसम विभाग ने कई जिलों में ऑरेंज और येलो अलर्ट जारी किया। लोगों से नदी-नालों से दूर रहने और अनावश्यक यात्रा से बचने की अपील।

हिमाचल प्रदेश में मानसून एक बार फिर सक्रिय हो गया है। मौसम विज्ञान केंद्र शिमला के ताजा पूर्वानुमान के अनुसार 28 से 31 जुलाई तक प्रदेश के कई जिलों में भारी से बहुत भारी बारिश होने की संभावना है। लगातार वर्षा के चलते भूस्खलन, फ्लैश फ्लड, जलभराव और नदी-नालों के जलस्तर में बढ़ोतरी की आशंका जताई गई है।

2 अगस्त तक जारी रह सकता है बारिश का दौर

मौसम विभाग के अनुसार 27 जुलाई से 2 अगस्त तक प्रदेश के अधिकांश हिस्सों में हल्की से मध्यम बारिश का सिलसिला जारी रहेगा। वहीं 28, 29, 30 और 31 जुलाई को कई स्थानों पर भारी से बहुत भारी वर्षा होने की संभावना है। इसके अलावा 1 अगस्त को भी कुछ इलाकों में भारी बारिश का पूर्वानुमान जारी किया गया है।

इन जिलों में भारी बारिश की चेतावनी

मौसम विभाग के अनुसार शिमला, सोलन, सिरमौर, मंडी, कांगड़ा, चंबा, बिलासपुर, ऊना, हमीरपुर और कुल्लू जिलों में अलग-अलग दिनों में भारी से बहुत भारी बारिश हो सकती है। वहीं किन्नौर और लाहौल-स्पीति में बारिश के साथ 30 से 40 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से तेज हवाएं चलने की संभावना है।

भूस्खलन और फ्लैश फ्लड का बढ़ा खतरा

विभाग ने चेतावनी दी है कि लगातार बारिश के कारण संवेदनशील क्षेत्रों में भूस्खलन, अचानक बाढ़ (फ्लैश फ्लड), नदियों और नालों के जलस्तर में वृद्धि, निचले इलाकों में जलभराव और फिसलन के कारण सड़क दुर्घटनाओं का खतरा बढ़ सकता है।

लोगों को नदी-नालों के आसपास जाने से बचने, अनावश्यक यात्रा न करने और प्रशासन व मौसम विभाग द्वारा जारी दिशा-निर्देशों का पालन करने की सलाह दी गई है।

पिछले 24 घंटे में यहां हुई सबसे अधिक बारिश

पिछले 24 घंटों के दौरान प्रदेश के कई हिस्सों में हल्की से मध्यम बारिश दर्ज की गई। सबसे अधिक 11 सेंटीमीटर वर्षा सोलन जिले के कंडाघाट में रिकॉर्ड की गई। इसके अलावा नालागढ़ में 5 सेंटीमीटर तथा राजगढ़, काहू, कोठी और संगड़ाह में 4-4 सेंटीमीटर बारिश दर्ज की गई।
follow us on facebook
subscribe to us on youtube

इस खबर के विषय

संबंधित खबरें

घवांडल पशु चिकित्सालय में पशु जन्म नियंत्रण शिविर, 15 कुत्तों की सफल नसबंदी

घवांडल पशु चिकित्सालय में पशु जन्म नियंत्रण शिविर, 15 कुत्तों की सफल नसबंदी

पशु चिकित्सालय घवांडल में आयोजित पशु जन्म नियंत्रण शिविर में 15 श्वानों की सफल शल्य चिकित्सा की गई। इनमें 7 मादा और 8 नर कुत्ते शामिल रहे। शिविर का उद्देश्य ...

पूरा पढ़ें (Read More) →
करंट लगने से इकलौते बेटे की मौत, दो महीने बाद भी परिवार की सुध लेने नहीं पहुंचा प्रशासन; चार बहनों और बुजुर्ग माता-पिता का था सहारा

करंट लगने से इकलौते बेटे की मौत, दो महीने बाद भी परिवार की सुध लेने नहीं पहुंचा प्रशासन; चार बहनों और बुजुर्ग माता-पिता का था सहारा

बिलासपुर के श्री नयना देवी जी क्षेत्र के भटेड गांव में करंट लगने से जान गंवाने वाले गुरमेल सिंह के परिवार ने प्रशासन पर सुध न लेने का आरोप लगाया है। परिवार क...

पूरा पढ़ें (Read More) →
13 नवंबर को मंडी में CM सुक्खू के नेतृत्व में निकलेगी एंटी चिट्टा जागरूकता वॉकथॉन, तैयारियों में जुटा प्रशासन

13 नवंबर को मंडी में CM सुक्खू के नेतृत्व में निकलेगी एंटी चिट्टा जागरूकता वॉकथॉन, तैयारियों में जुटा प्रशासन

हिमाचल को चिट्टे के नशे से मुक्त बनाने के उद्देश्य से 13 नवंबर को मंडी में एंटी चिट्टा जागरूकता वॉकथॉन प्रस्तावित है। मुख्यमंत्री ठाकुर सुखविंद्र सिंह सुक्खू...

पूरा पढ़ें (Read More) →
बीबीएमबी मामले पर विक्रमादित्य सिंह बोले- वीरभद्र सिंह ने शुरू की थी हिमाचल के हक की लड़ाई, चंडीगढ़ में भी जारी रहेगी हिस्सेदारी की मांग

बीबीएमबी मामले पर विक्रमादित्य सिंह बोले- वीरभद्र सिंह ने शुरू की थी हिमाचल के हक की लड़ाई, चंडीगढ़ में भी जारी रहेगी हिस्सेदारी की मांग

लोक निर्माण मंत्री विक्रमादित्य सिंह ने बीबीएमबी में हिमाचल की हिस्सेदारी को लेकर सुप्रीम कोर्ट के फैसले को ऐतिहासिक बताया। उन्होंने कहा कि इस कानूनी लड़ाई क...

पूरा पढ़ें (Read More) →
BBMB मामले में हिमाचल को बड़ी जीत, हर साल 600 से 1000 करोड़ रुपये का होगा फायदा: हर्षवर्धन चौहान

BBMB मामले में हिमाचल को बड़ी जीत, हर साल 600 से 1000 करोड़ रुपये का होगा फायदा: हर्षवर्धन चौहान

उद्योग मंत्री हर्षवर्धन चौहान ने BBMB मामले में सुप्रीम कोर्ट के फैसले को हिमाचल की बड़ी जीत बताया है। उनके अनुसार प्रदेश को 11,975 मिलियन यूनिट बिजली की बका...

पूरा पढ़ें (Read More) →

इससे पहले और बाद की खबरें