रिवैल्युएशन फीस बढ़ोतरी वापस ले सरकार, एबीवीपी ने आंदोलन का किया ऐलान

रिवैल्युएशन फीस बढ़ोतरी वापस ले सरकार, एबीवीपी ने आंदोलन का किया ऐलान
रिवैल्युएशन फीस बढ़ोतरी वापस ले सरकार, एबीवीपी ने आंदोलन का किया ऐलान

Published:

हमीरपुर में एबीवीपी ने उठाई छात्र संघ चुनाव बहाली की मांग, तकनीकी विश्वविद्यालय में वीसी पद खाली होने पर भी जताई नाराजगी

अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद (एबीवीपी) ने प्रदेश सरकार से विश्वविद्यालयों में बढ़ाई गई रिवैल्युएशन फीस को तुरंत वापस लेने की मांग की है। संगठन ने इसे छात्र हितों के खिलाफ बताते हुए प्रदेश सरकार के खिलाफ आंदोलन शुरू करने का ऐलान किया है।

हमीरपुर में आयोजित पत्रकार वार्ता में एबीवीपी के जिला मीडिया संयोजक जतिन धीमान ने कहा कि पिछले कई वर्षों से बंद पड़े छात्र संघ चुनावों को जल्द बहाल किया जाना चाहिए। उन्होंने कहा कि छात्र प्रतिनिधि होने से विद्यार्थियों की समस्याओं को प्रभावी तरीके से उठाया जा सकता है और उनका समाधान करवाने में मदद मिलती है।

जतिन धीमान ने कहा कि प्रदेश विश्वविद्यालय में रिवैल्युएशन फीस में भारी बढ़ोतरी की गई है। उन्होंने बताया कि पहले जहां फीस 300 रुपये थी, उसे बढ़ाकर 1000 रुपये कर दिया गया है। उन्होंने इसे आम और गरीब छात्रों पर आर्थिक बोझ बताते हुए सरकार से इस फैसले को वापस लेने की मांग की।

उन्होंने कहा कि पिछले 12 वर्षों में यह सबसे बड़ी फीस वृद्धि है और इसे छात्र विरोधी फैसला बताया। एबीवीपी ने चेतावनी दी कि यदि सरकार ने मांगें नहीं मानीं तो संगठन प्रदेशभर में आंदोलन तेज करेगा।

एबीवीपी ने घोषित किया आंदोलन कार्यक्रम

जतिन धीमान ने बताया कि छात्र हितों से जुड़ी विभिन्न मांगों को लेकर एबीवीपी चरणबद्ध आंदोलन शुरू करेगी।

नीट पेपर लीक मामले पर भी रखी बात

एबीवीपी जिला मीडिया संयोजक जतिन धीमान ने दिल्ली में हुए नीट पेपर लीक विरोधी आंदोलन पर भी प्रतिक्रिया दी। उन्होंने कहा कि पेपर लीक के दोषियों पर सख्त कार्रवाई की मांग का संगठन समर्थन करता है, लेकिन आंदोलन के दौरान छात्रों के साथ मारपीट को गलत बताया।

उन्होंने कहा कि संसद घेराव जैसे कदमों से देश की छवि प्रभावित होती है और एबीवीपी ऐसे कार्यों का समर्थन नहीं करती।

तकनीकी विश्वविद्यालय में वीसी पद खाली होने पर सवाल

एबीवीपी विभाग संयोजक भवानी ने हमीरपुर तकनीकी विश्वविद्यालय की स्थिति पर भी सवाल उठाए। उन्होंने कहा कि पिछले दो वर्षों से विश्वविद्यालय में कुलपति का पद खाली चल रहा है और व्यवस्था गेस्ट फैकल्टी के सहारे संचालित हो रही है।

उन्होंने प्रदेश में कानून व्यवस्था, कॉलेजों में शिक्षकों के रिक्त पदों और शिक्षा व्यवस्था से जुड़ी समस्याओं को लेकर भी सरकार पर निशाना साधा।

एबीवीपी ने सरकार से मांग की है कि छात्र हितों से जुड़े सभी मुद्दों पर जल्द निर्णय लिया जाए, ताकि विद्यार्थियों को परेशानियों का सामना न करना पड़े।


follow us on facebook
subscribe to us on youtube

इस खबर के विषय

संबंधित खबरें

घवांडल पशु चिकित्सालय में पशु जन्म नियंत्रण शिविर, 15 कुत्तों की सफल नसबंदी

घवांडल पशु चिकित्सालय में पशु जन्म नियंत्रण शिविर, 15 कुत्तों की सफल नसबंदी

पशु चिकित्सालय घवांडल में आयोजित पशु जन्म नियंत्रण शिविर में 15 श्वानों की सफल शल्य चिकित्सा की गई। इनमें 7 मादा और 8 नर कुत्ते शामिल रहे। शिविर का उद्देश्य ...

पूरा पढ़ें (Read More) →
करंट लगने से इकलौते बेटे की मौत, दो महीने बाद भी परिवार की सुध लेने नहीं पहुंचा प्रशासन; चार बहनों और बुजुर्ग माता-पिता का था सहारा

करंट लगने से इकलौते बेटे की मौत, दो महीने बाद भी परिवार की सुध लेने नहीं पहुंचा प्रशासन; चार बहनों और बुजुर्ग माता-पिता का था सहारा

बिलासपुर के श्री नयना देवी जी क्षेत्र के भटेड गांव में करंट लगने से जान गंवाने वाले गुरमेल सिंह के परिवार ने प्रशासन पर सुध न लेने का आरोप लगाया है। परिवार क...

पूरा पढ़ें (Read More) →
13 नवंबर को मंडी में CM सुक्खू के नेतृत्व में निकलेगी एंटी चिट्टा जागरूकता वॉकथॉन, तैयारियों में जुटा प्रशासन

13 नवंबर को मंडी में CM सुक्खू के नेतृत्व में निकलेगी एंटी चिट्टा जागरूकता वॉकथॉन, तैयारियों में जुटा प्रशासन

हिमाचल को चिट्टे के नशे से मुक्त बनाने के उद्देश्य से 13 नवंबर को मंडी में एंटी चिट्टा जागरूकता वॉकथॉन प्रस्तावित है। मुख्यमंत्री ठाकुर सुखविंद्र सिंह सुक्खू...

पूरा पढ़ें (Read More) →
बीबीएमबी मामले पर विक्रमादित्य सिंह बोले- वीरभद्र सिंह ने शुरू की थी हिमाचल के हक की लड़ाई, चंडीगढ़ में भी जारी रहेगी हिस्सेदारी की मांग

बीबीएमबी मामले पर विक्रमादित्य सिंह बोले- वीरभद्र सिंह ने शुरू की थी हिमाचल के हक की लड़ाई, चंडीगढ़ में भी जारी रहेगी हिस्सेदारी की मांग

लोक निर्माण मंत्री विक्रमादित्य सिंह ने बीबीएमबी में हिमाचल की हिस्सेदारी को लेकर सुप्रीम कोर्ट के फैसले को ऐतिहासिक बताया। उन्होंने कहा कि इस कानूनी लड़ाई क...

पूरा पढ़ें (Read More) →
BBMB मामले में हिमाचल को बड़ी जीत, हर साल 600 से 1000 करोड़ रुपये का होगा फायदा: हर्षवर्धन चौहान

BBMB मामले में हिमाचल को बड़ी जीत, हर साल 600 से 1000 करोड़ रुपये का होगा फायदा: हर्षवर्धन चौहान

उद्योग मंत्री हर्षवर्धन चौहान ने BBMB मामले में सुप्रीम कोर्ट के फैसले को हिमाचल की बड़ी जीत बताया है। उनके अनुसार प्रदेश को 11,975 मिलियन यूनिट बिजली की बका...

पूरा पढ़ें (Read More) →

इससे पहले और बाद की खबरें