कांगड़ा एयरपोर्ट विस्तार के लिए 369.82 एकड़ जमीन की जरूरत, राज्यसभा में हर्ष महाजन के सवाल पर केंद्र ने दी जानकारी

Published:

केंद्रीय मंत्री मुरलीधर मोहोल बोले- भूमि उपलब्ध करवाना राज्य सरकार की जिम्मेदारी, पर्यटन और आर्थिक विकास को मिलेगा लाभ

हिमाचल प्रदेश में हवाई संपर्क और एयरपोर्ट विस्तार को लेकर राज्यसभा में महत्वपूर्ण जानकारी सामने आई है। भाजपा के राज्यसभा सदस्य हर्ष महाजन ने प्रदेश में हवाई सेवाओं, एयरपोर्ट विस्तार, भूमि अधिग्रहण और हेलीपोर्ट विकास से जुड़े मुद्दे सदन में उठाए।

सवाल के जवाब में केंद्रीय नागरिक उड्डयन राज्य मंत्री मुरलीधर मोहोल ने कहा कि केंद्र सरकार हिमाचल प्रदेश में हवाई संपर्क को मजबूत करने के लिए लगातार प्रयास कर रही है।

कांगड़ा एयरपोर्ट विस्तार के लिए चाहिए अतिरिक्त भूमि

केंद्रीय मंत्री ने बताया कि एयरपोर्ट अथॉरिटी ऑफ इंडिया (AAI) ने राज्य सरकार के अनुरोध पर कांगड़ा एयरपोर्ट विस्तार की योजना तैयार कर ली है।

उन्होंने कहा कि इस विस्तार के लिए 369.82 एकड़ अतिरिक्त भूमि की आवश्यकता है। यह भूमि राज्य सरकार द्वारा उपलब्ध करवाई जानी है, लेकिन अभी तक इसका हस्तांतरण नहीं किया गया है।

उन्होंने स्पष्ट किया कि राष्ट्रीय नागरिक उड्डयन नीति-2016 के अनुसार एयरपोर्ट विस्तार के लिए आवश्यक भूमि उपलब्ध करवाने की जिम्मेदारी संबंधित राज्य सरकार की होती है।

भौगोलिक परिस्थितियों से प्रभावित कुल्लू और शिमला एयरपोर्ट

केंद्रीय मंत्री मुरलीधर मोहोल ने बताया कि कुल्लू-भुंतर एयरपोर्ट के विस्तार और शिमला एयरपोर्ट के रनवे विस्तार में भौगोलिक परिस्थितियां, कठिन भू-भाग और भूमि उपलब्धता जैसी चुनौतियां हैं।

उन्होंने कहा कि मौजूदा परिस्थितियों में इन दोनों परियोजनाओं का विस्तार करना कठिन है।

प्रदेश सरकार को निभानी होगी जिम्मेदारी: हर्ष महाजन

भाजपा सांसद हर्ष महाजन ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में केंद्र सरकार हिमाचल प्रदेश में हवाई संपर्क और आधारभूत ढांचे के विकास के लिए प्रतिबद्ध है।

उन्होंने कहा कि राज्य सरकार को भी अपनी जिम्मेदारियों का समयबद्ध तरीके से निर्वहन करना चाहिए और जरूरी भूमि उपलब्ध करवानी चाहिए, ताकि कांगड़ा एयरपोर्ट विस्तार जैसी महत्वपूर्ण परियोजनाएं जल्द पूरी हो सकें।

उन्होंने कहा कि एयरपोर्ट विस्तार से प्रदेश में पर्यटन, व्यापार और आर्थिक गतिविधियों को बढ़ावा मिलेगा।

इन एयरपोर्ट से मिल रही हवाई सेवाएं

केंद्रीय मंत्री ने बताया कि वर्तमान में:

उन्होंने कहा कि हिमाचल प्रदेश में हवाई संपर्क को और बेहतर बनाने के लिए केंद्र सरकार लगातार काम कर रही है।
follow us on facebook
subscribe to us on youtube

इस खबर के विषय

संबंधित खबरें

घवांडल पशु चिकित्सालय में पशु जन्म नियंत्रण शिविर, 15 कुत्तों की सफल नसबंदी

घवांडल पशु चिकित्सालय में पशु जन्म नियंत्रण शिविर, 15 कुत्तों की सफल नसबंदी

पशु चिकित्सालय घवांडल में आयोजित पशु जन्म नियंत्रण शिविर में 15 श्वानों की सफल शल्य चिकित्सा की गई। इनमें 7 मादा और 8 नर कुत्ते शामिल रहे। शिविर का उद्देश्य ...

पूरा पढ़ें (Read More) →
करंट लगने से इकलौते बेटे की मौत, दो महीने बाद भी परिवार की सुध लेने नहीं पहुंचा प्रशासन; चार बहनों और बुजुर्ग माता-पिता का था सहारा

करंट लगने से इकलौते बेटे की मौत, दो महीने बाद भी परिवार की सुध लेने नहीं पहुंचा प्रशासन; चार बहनों और बुजुर्ग माता-पिता का था सहारा

बिलासपुर के श्री नयना देवी जी क्षेत्र के भटेड गांव में करंट लगने से जान गंवाने वाले गुरमेल सिंह के परिवार ने प्रशासन पर सुध न लेने का आरोप लगाया है। परिवार क...

पूरा पढ़ें (Read More) →
13 नवंबर को मंडी में CM सुक्खू के नेतृत्व में निकलेगी एंटी चिट्टा जागरूकता वॉकथॉन, तैयारियों में जुटा प्रशासन

13 नवंबर को मंडी में CM सुक्खू के नेतृत्व में निकलेगी एंटी चिट्टा जागरूकता वॉकथॉन, तैयारियों में जुटा प्रशासन

हिमाचल को चिट्टे के नशे से मुक्त बनाने के उद्देश्य से 13 नवंबर को मंडी में एंटी चिट्टा जागरूकता वॉकथॉन प्रस्तावित है। मुख्यमंत्री ठाकुर सुखविंद्र सिंह सुक्खू...

पूरा पढ़ें (Read More) →
बीबीएमबी मामले पर विक्रमादित्य सिंह बोले- वीरभद्र सिंह ने शुरू की थी हिमाचल के हक की लड़ाई, चंडीगढ़ में भी जारी रहेगी हिस्सेदारी की मांग

बीबीएमबी मामले पर विक्रमादित्य सिंह बोले- वीरभद्र सिंह ने शुरू की थी हिमाचल के हक की लड़ाई, चंडीगढ़ में भी जारी रहेगी हिस्सेदारी की मांग

लोक निर्माण मंत्री विक्रमादित्य सिंह ने बीबीएमबी में हिमाचल की हिस्सेदारी को लेकर सुप्रीम कोर्ट के फैसले को ऐतिहासिक बताया। उन्होंने कहा कि इस कानूनी लड़ाई क...

पूरा पढ़ें (Read More) →
BBMB मामले में हिमाचल को बड़ी जीत, हर साल 600 से 1000 करोड़ रुपये का होगा फायदा: हर्षवर्धन चौहान

BBMB मामले में हिमाचल को बड़ी जीत, हर साल 600 से 1000 करोड़ रुपये का होगा फायदा: हर्षवर्धन चौहान

उद्योग मंत्री हर्षवर्धन चौहान ने BBMB मामले में सुप्रीम कोर्ट के फैसले को हिमाचल की बड़ी जीत बताया है। उनके अनुसार प्रदेश को 11,975 मिलियन यूनिट बिजली की बका...

पूरा पढ़ें (Read More) →

इससे पहले और बाद की खबरें