एनएचएआई और प्रशासन बहाली में जुटे, छोटे वाहनों के लिए आंशिक रूप से खोला गया मार्ग; वैकल्पिक सड़कों से सफर की अपील
मंडी-पठानकोट नेशनल हाईवे पर कोटरोपी के पास सड़क धंसने के कारण यातायात व्यवस्था प्रभावित हो गई है। सड़क क्षतिग्रस्त होने के चलते मंगलवार से बड़े वाहनों की आवाजाही पूरी तरह बंद है।
मंगलवार रात को सुरक्षा को ध्यान में रखते हुए कोटरोपी में सभी प्रकार के वाहनों की आवाजाही रोक दी गई थी। इसके बाद हाईवे के दोनों ओर वाहनों की लंबी कतारें लग गईं।
छोटे वाहनों की आवाजाही शुरू
बुधवार दोपहर बाद छोटे वाहनों के लिए मार्ग को आंशिक रूप से खोल दिया गया, लेकिन बड़े वाहनों की आवाजाही अभी भी बंद है।
प्रशासन और राष्ट्रीय राजमार्ग प्राधिकरण (एनएचएआई) की टीमें मौके पर मौजूद हैं और सड़क को जल्द बहाल करने के प्रयास किए जा रहे हैं।
एनएचएआई ने मौके पर मशीनरी तैनात कर दी है। सड़क को ऊपर की ओर से निकालकर यातायात बहाल करने का प्रयास किया जा रहा है।
हालांकि, सड़क की स्थिति को देखते हुए मार्ग पूरी तरह बहाल होने में अभी समय लग सकता है।
पधर प्रशासन ने लोगों से अपील की है कि जब तक कोटरोपी मार्ग पूरी तरह बहाल नहीं होता, तब तक यात्री वैकल्पिक सड़कों का उपयोग करें।
प्रशासन के अनुसार, फिलहाल आवाजाही के लिए:
का इस्तेमाल किया जा सकता है।
प्रशासन ने यात्रियों से मौसम और सड़क की स्थिति को देखते हुए सावधानी बरतने की अपील की है।
follow us on facebook
subscribe to us on youtube