कंगना रनौत के बयान पर कांग्रेस का हमला, कुलदीप राठौर बोले- भाजपा बताए क्या यही पार्टी की आधिकारिक सोच है

कंगना रनौत के बयान पर कांग्रेस का हमला, कुलदीप राठौर बोले- भाजपा बताए क्या यही पार्टी की आधिकारिक सोच है
कंगना रनौत के बयान पर कांग्रेस का हमला, कुलदीप राठौर बोले- भाजपा बताए क्या यही पार्टी की आधिकारिक सोच है

Published:

राष्ट्रीय प्रवक्ता ने भाजपा अध्यक्ष से मांगा जवाब, छात्रों पर कार्रवाई और नीट आंदोलन को लेकर केंद्र सरकार पर भी साधा निशाना

भाजपा सांसद कंगना रनौत के हालिया बयान को लेकर हिमाचल प्रदेश की राजनीति में विवाद गहरा गया है। कांग्रेस के राष्ट्रीय प्रवक्ता एवं विधायक कुलदीप सिंह राठौर ने भाजपा पर तीखा हमला बोलते हुए पार्टी के राष्ट्रीय नेतृत्व से स्पष्ट करने की मांग की कि क्या कंगना रनौत का बयान भाजपा की आधिकारिक सोच है।

बुधवार को शिमला में आयोजित पत्रकार वार्ता में राठौर ने कहा कि यदि यह भाजपा का आधिकारिक रुख नहीं है तो पार्टी को सांसद कंगना रनौत के खिलाफ तत्काल अनुशासनात्मक कार्रवाई करनी चाहिए।

"कंगना के बयान से देवभूमि की छवि प्रभावित"

कुलदीप सिंह राठौर ने कहा कि कंगना रनौत जनता द्वारा चुनी गई सांसद हैं और उनके सार्वजनिक बयानों को पूरा देश सुनता है। उन्होंने कहा कि कंगना का हिमाचल प्रदेश से संबंध होने के कारण उनके इस प्रकार के बयान देवभूमि की छवि को भी प्रभावित करते हैं।

राठौर ने आरोप लगाया कि कंगना ने आंदोलन कर रही छात्राओं और युवतियों के बारे में अमर्यादित और आपत्तिजनक भाषा का प्रयोग किया, जिससे बेटियों और महिलाओं के सम्मान को ठेस पहुंची है। उन्होंने कहा कि किसी महिला सांसद और जनप्रतिनिधि से इस तरह की भाषा की अपेक्षा नहीं की जा सकती।

भाजपा नेतृत्व से मांगा स्पष्ट जवाब

कांग्रेस नेता ने भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष से सवाल किया कि क्या पार्टी सांसद कंगना रनौत के बयानों से सहमत है। उन्होंने कहा कि यदि पार्टी की सोच अलग है तो अब तक उनके खिलाफ कोई कार्रवाई क्यों नहीं की गई।

राठौर ने कहा कि यदि भाजपा नेतृत्व इस मुद्दे पर चुप रहता है तो जनता यही मानेगी कि युवाओं और छात्राओं के प्रति व्यक्त की गई भाषा ही पार्टी की वास्तविक मानसिकता है।

नीट आंदोलन और केंद्र सरकार पर साधा निशाना

कुलदीप सिंह राठौर ने नीट परीक्षा में कथित धांधलियों को लेकर हुए छात्र आंदोलन का उल्लेख करते हुए कहा कि छात्रों के दबाव के कारण केंद्र सरकार को झुकना पड़ा।

उन्होंने आरोप लगाया कि सरकार के अहंकार और संवेदनहीनता के कारण देशभर के युवा सड़कों पर उतरने को मजबूर हुए। उन्होंने कहा कि कांग्रेस छात्रों और युवाओं के मुद्दों पर एक जिम्मेदार विपक्ष की भूमिका निभाती रहेगी।

छात्रों पर पुलिस कार्रवाई की आलोचना

राठौर ने आरोप लगाया कि दिल्ली में प्रदर्शन कर रहे छात्र-छात्राओं पर पुलिस ने लाठीचार्ज और पैलेट गन का इस्तेमाल किया। उन्होंने कहा कि बिहार सहित अन्य राज्यों में भी आंदोलनकारी छात्रों के साथ दुर्व्यवहार की घटनाएं सामने आई हैं।

उन्होंने भाजपा पर आंदोलन को बदनाम करने और सोशल मीडिया के माध्यम से छात्रों की छवि खराब करने का भी आरोप लगाया।

अनुराग ठाकुर और केंद्र सरकार पर भी उठाए सवाल

पूर्व केंद्रीय मंत्री अनुराग ठाकुर के बयान पर प्रतिक्रिया देते हुए राठौर ने कहा कि राहुल गांधी छात्रों के समर्थन में खड़े हुए, जबकि भाजपा इसे उकसाने का प्रयास बता रही है।

उन्होंने केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्री जेपी नड्डा के उस रुख पर भी सवाल उठाया, जिसमें एफआईआर रद्द कराने के लिए नीट अभ्यर्थियों से एडमिट कार्ड दिखाने की बात कही गई थी। राठौर ने आरोप लगाया कि सरकार ने पूरे मामले में किसी पुलिस अधिकारी या कर्मचारी के खिलाफ कार्रवाई नहीं की है।
follow us on facebook
subscribe to us on youtube

इस खबर के विषय

संबंधित खबरें

घवांडल पशु चिकित्सालय में पशु जन्म नियंत्रण शिविर, 15 कुत्तों की सफल नसबंदी

घवांडल पशु चिकित्सालय में पशु जन्म नियंत्रण शिविर, 15 कुत्तों की सफल नसबंदी

पशु चिकित्सालय घवांडल में आयोजित पशु जन्म नियंत्रण शिविर में 15 श्वानों की सफल शल्य चिकित्सा की गई। इनमें 7 मादा और 8 नर कुत्ते शामिल रहे। शिविर का उद्देश्य ...

पूरा पढ़ें (Read More) →
करंट लगने से इकलौते बेटे की मौत, दो महीने बाद भी परिवार की सुध लेने नहीं पहुंचा प्रशासन; चार बहनों और बुजुर्ग माता-पिता का था सहारा

करंट लगने से इकलौते बेटे की मौत, दो महीने बाद भी परिवार की सुध लेने नहीं पहुंचा प्रशासन; चार बहनों और बुजुर्ग माता-पिता का था सहारा

बिलासपुर के श्री नयना देवी जी क्षेत्र के भटेड गांव में करंट लगने से जान गंवाने वाले गुरमेल सिंह के परिवार ने प्रशासन पर सुध न लेने का आरोप लगाया है। परिवार क...

पूरा पढ़ें (Read More) →
13 नवंबर को मंडी में CM सुक्खू के नेतृत्व में निकलेगी एंटी चिट्टा जागरूकता वॉकथॉन, तैयारियों में जुटा प्रशासन

13 नवंबर को मंडी में CM सुक्खू के नेतृत्व में निकलेगी एंटी चिट्टा जागरूकता वॉकथॉन, तैयारियों में जुटा प्रशासन

हिमाचल को चिट्टे के नशे से मुक्त बनाने के उद्देश्य से 13 नवंबर को मंडी में एंटी चिट्टा जागरूकता वॉकथॉन प्रस्तावित है। मुख्यमंत्री ठाकुर सुखविंद्र सिंह सुक्खू...

पूरा पढ़ें (Read More) →
बीबीएमबी मामले पर विक्रमादित्य सिंह बोले- वीरभद्र सिंह ने शुरू की थी हिमाचल के हक की लड़ाई, चंडीगढ़ में भी जारी रहेगी हिस्सेदारी की मांग

बीबीएमबी मामले पर विक्रमादित्य सिंह बोले- वीरभद्र सिंह ने शुरू की थी हिमाचल के हक की लड़ाई, चंडीगढ़ में भी जारी रहेगी हिस्सेदारी की मांग

लोक निर्माण मंत्री विक्रमादित्य सिंह ने बीबीएमबी में हिमाचल की हिस्सेदारी को लेकर सुप्रीम कोर्ट के फैसले को ऐतिहासिक बताया। उन्होंने कहा कि इस कानूनी लड़ाई क...

पूरा पढ़ें (Read More) →
BBMB मामले में हिमाचल को बड़ी जीत, हर साल 600 से 1000 करोड़ रुपये का होगा फायदा: हर्षवर्धन चौहान

BBMB मामले में हिमाचल को बड़ी जीत, हर साल 600 से 1000 करोड़ रुपये का होगा फायदा: हर्षवर्धन चौहान

उद्योग मंत्री हर्षवर्धन चौहान ने BBMB मामले में सुप्रीम कोर्ट के फैसले को हिमाचल की बड़ी जीत बताया है। उनके अनुसार प्रदेश को 11,975 मिलियन यूनिट बिजली की बका...

पूरा पढ़ें (Read More) →

इससे पहले और बाद की खबरें