हमीरपुर जिले के सुजानपुर विधानसभा क्षेत्र में सांसद स्वास्थ्य सेवा ग्रामीणों के लिए लाभकारी साबित हो रही है। मंगलवार को ग्राम पंचायत थाना धड़मैना और गांव म्हलडू में विशेष स्वास्थ्य शिविर का आयोजन किया गया, जिसमें बड़ी संख्या में ग्रामीणों ने स्वास्थ्य सुविधाओं का लाभ उठाया।
शिविर के दौरान लोगों के निशुल्क हेल्थ टेस्ट किए गए और जरूरतमंद मरीजों को निशुल्क दवाइयां भी वितरित की गईं। ग्रामीणों ने कहा कि इस तरह के कैंप से उन्हें घर के नजदीक ही बेहतर स्वास्थ्य सुविधा मिल रही है।
हर पंचायत तक पहुंचाने का प्रयास
कैंप संचालक स्वास्थ्य निरीक्षक डॉ. पंकज भारद्वाज ने बताया कि ग्रामीण क्षेत्रों के लोगों को बेहतर स्वास्थ्य सुविधाएं उपलब्ध करवाने के उद्देश्य से सांसद अनुराग ठाकुर द्वारा सांसद स्वास्थ्य सेवा अभियान चलाया जा रहा है।
उन्होंने कहा कि इस पहल का मुख्य उद्देश्य लोगों को उनके घर द्वार पर स्वास्थ्य जांच, परामर्श और आवश्यक दवाइयां उपलब्ध करवाना है। इसी उद्देश्य के तहत लगातार विभिन्न पंचायतों में स्वास्थ्य शिविर लगाए जा रहे हैं।
ग्रामीणों ने जताया आभार
स्थानीय लोगों ने सांसद स्वास्थ्य सेवा की सराहना करते हुए कहा कि ऐसे शिविरों से बुजुर्गों, महिलाओं और दूरदराज क्षेत्रों में रहने वाले लोगों को विशेष लाभ मिल रहा है। उन्हें स्वास्थ्य जांच के लिए दूर अस्पतालों तक जाने की परेशानी से राहत मिल रही है।
follow us on facebook
subscribe to us on youtube