मंडी पुलिस द्वारा नशा तस्करी के खिलाफ चलाए जा रहे अभियान के तहत बड़ी कार्रवाई की गई है। पुलिस थाना सुंदरनगर की टीम ने पुंघ फोरलेन क्षेत्र में नाकाबंदी और वाहन जांच के दौरान एक वोल्वो बस से चिट्टा (हेरोइन) बरामद किया है।
बस में सवार दो यात्रियों से बरामद हुआ नशा
पुलिस के अनुसार, 28 जुलाई 2026 को पुंघ फोरलेन क्षेत्र में वाहनों की जांच की जा रही थी। इसी दौरान बिलासपुर से मंडी की ओर आ रही एक वोल्वो बस की तलाशी ली गई।
तलाशी के दौरान बस में सवार दो यात्रियों के कब्जे से 143.180 ग्राम चिट्टा बरामद हुआ। पुलिस ने दोनों आरोपियों को मौके पर गिरफ्तार कर लिया।
मामले में पुलिस थाना सुंदरनगर में एफआईआर संख्या 172/2026, दिनांक 28 जुलाई 2026 के तहत एनडीपीएस अधिनियम की धारा 21 और 29 के अंतर्गत मामला दर्ज किया गया है।
गिरफ्तार आरोपियों की पहचान हनीश ठाकुर निवासी जिला कुल्लू और अंशिता नेगी निवासी मनाली, जिला कुल्लू के रूप में हुई है। दोनों आरोपियों को न्यायालय के समक्ष पेश किया जा रहा है।
पुलिस मामले की गहन जांच कर रही है। जांच के दौरान नशीले पदार्थ के स्रोत और इस अवैध कारोबार से जुड़े अन्य लोगों की भूमिका का पता लगाया जा रहा है।
मंडी पुलिस ने स्पष्ट किया है कि नशा तस्करी में संलिप्त किसी भी व्यक्ति को बख्शा नहीं जाएगा और ऐसे मामलों में कानून के अनुसार सख्त कार्रवाई जारी रहेगी।
follow us on facebook
subscribe to us on youtube