शिक्षा मंत्री रोहित ठाकुर ने मंगला स्कूल के अतिरिक्त भवन का किया शिलान्यास, 73 लाख से बनेगा नया भवन

शिक्षा मंत्री रोहित ठाकुर ने मंगला स्कूल के अतिरिक्त भवन का किया शिलान्यास, 73 लाख से बनेगा नया भवन
शिक्षा मंत्री रोहित ठाकुर ने मंगला स्कूल के अतिरिक्त भवन का किया शिलान्यास, 73 लाख से बनेगा नया भवन

Published:

मंत्री बोले- गुणवत्तापूर्ण शिक्षा सरकार की प्राथमिकता, हिमाचल राष्ट्रीय उपलब्धि सर्वेक्षण में देशभर में तीसरे स्थान पर पहुंचा।

शिक्षा मंत्री रोहित ठाकुर ने राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय मंगला के अतिरिक्त भवन का शिलान्यास किया। करीब 73 लाख रुपये की लागत से बनने वाले इस भवन में दो कमरे, एक परीक्षा हॉल, ड्रेसिंग रूम और मंच का निर्माण किया जाएगा।

इस अवसर पर उपस्थित जनसमूह को संबोधित करते हुए शिक्षा मंत्री ने कहा कि प्रदेश सरकार ने सत्ता में आने के बाद गुणवत्तापूर्ण शिक्षा को प्राथमिकता दी है। सरकार के प्रयासों के कारण हिमाचल प्रदेश की राष्ट्रीय उपलब्धि सर्वेक्षण (NAS) में रैंकिंग में सुधार हुआ है और प्रदेश देशभर में तीसरे स्थान पर पहुंचा है।

उन्होंने कहा कि पूर्व सरकार के कार्यकाल में हिमाचल की रैंकिंग 21वें स्थान पर थी, जबकि वर्तमान में शिक्षा क्षेत्र में किए गए सुधारों के सकारात्मक परिणाम सामने आए हैं।

शिक्षकों के खाली पद भरने पर जोर

रोहित ठाकुर ने कहा कि सरकारी स्कूलों में शिक्षकों की कमी को दूर करने के लिए राज्य सरकार लगातार प्रयास कर रही है। इसी दिशा में हिमाचल प्रदेश में सीधी भर्ती के माध्यम से टीजीटी मेडिकल और नॉन मेडिकल के करीब 500 पद भरे गए हैं।

उन्होंने बताया कि जिला चंबा में टीजीटी मेडिकल और नॉन मेडिकल के 105 पदों पर नियुक्तियां की गई हैं, जबकि टीजीटी आर्ट्स के 109 खाली पदों को भी जल्द भरने की प्रक्रिया पूरी की जाएगी।

स्कूलों में आधारभूत सुविधाओं को बढ़ावा

शिक्षा मंत्री ने कहा कि शिक्षा में गुणात्मक सुधार के लिए सरकार ने स्कूलों में आधारभूत ढांचे को मजबूत करने का निर्णय लिया है। अधिक छात्र संख्या वाले स्कूलों में शिक्षकों की नियुक्ति और सुविधाओं के विकास को प्राथमिकता दी जाएगी।

उन्होंने कहा कि जिला चंबा हिमाचल प्रदेश का मुकुट है और शिक्षा के क्षेत्र में इसका विशेष महत्व है। प्रदेश सरकार चंबा जिले में शिक्षा से जुड़ी सभी आवश्यक सुविधाएं उपलब्ध करवाने के लिए प्रतिबद्ध है।

इससे पहले चंबा सदर के विधायक नीरज नैयर ने भी कार्यक्रम को संबोधित किया। उन्होंने चंबा विधानसभा क्षेत्र के विभिन्न स्कूल भवनों और अन्य निर्माण कार्यों के लिए शिक्षा मंत्री द्वारा स्वीकृत 1 करोड़ 73 लाख रुपये की राशि के लिए उनका आभार व्यक्त किया।
follow us on facebook
subscribe to us on youtube

इस खबर के विषय

संबंधित खबरें

घवांडल पशु चिकित्सालय में पशु जन्म नियंत्रण शिविर, 15 कुत्तों की सफल नसबंदी

घवांडल पशु चिकित्सालय में पशु जन्म नियंत्रण शिविर, 15 कुत्तों की सफल नसबंदी

पशु चिकित्सालय घवांडल में आयोजित पशु जन्म नियंत्रण शिविर में 15 श्वानों की सफल शल्य चिकित्सा की गई। इनमें 7 मादा और 8 नर कुत्ते शामिल रहे। शिविर का उद्देश्य ...

पूरा पढ़ें (Read More) →
करंट लगने से इकलौते बेटे की मौत, दो महीने बाद भी परिवार की सुध लेने नहीं पहुंचा प्रशासन; चार बहनों और बुजुर्ग माता-पिता का था सहारा

करंट लगने से इकलौते बेटे की मौत, दो महीने बाद भी परिवार की सुध लेने नहीं पहुंचा प्रशासन; चार बहनों और बुजुर्ग माता-पिता का था सहारा

बिलासपुर के श्री नयना देवी जी क्षेत्र के भटेड गांव में करंट लगने से जान गंवाने वाले गुरमेल सिंह के परिवार ने प्रशासन पर सुध न लेने का आरोप लगाया है। परिवार क...

पूरा पढ़ें (Read More) →
13 नवंबर को मंडी में CM सुक्खू के नेतृत्व में निकलेगी एंटी चिट्टा जागरूकता वॉकथॉन, तैयारियों में जुटा प्रशासन

13 नवंबर को मंडी में CM सुक्खू के नेतृत्व में निकलेगी एंटी चिट्टा जागरूकता वॉकथॉन, तैयारियों में जुटा प्रशासन

हिमाचल को चिट्टे के नशे से मुक्त बनाने के उद्देश्य से 13 नवंबर को मंडी में एंटी चिट्टा जागरूकता वॉकथॉन प्रस्तावित है। मुख्यमंत्री ठाकुर सुखविंद्र सिंह सुक्खू...

पूरा पढ़ें (Read More) →
बीबीएमबी मामले पर विक्रमादित्य सिंह बोले- वीरभद्र सिंह ने शुरू की थी हिमाचल के हक की लड़ाई, चंडीगढ़ में भी जारी रहेगी हिस्सेदारी की मांग

बीबीएमबी मामले पर विक्रमादित्य सिंह बोले- वीरभद्र सिंह ने शुरू की थी हिमाचल के हक की लड़ाई, चंडीगढ़ में भी जारी रहेगी हिस्सेदारी की मांग

लोक निर्माण मंत्री विक्रमादित्य सिंह ने बीबीएमबी में हिमाचल की हिस्सेदारी को लेकर सुप्रीम कोर्ट के फैसले को ऐतिहासिक बताया। उन्होंने कहा कि इस कानूनी लड़ाई क...

पूरा पढ़ें (Read More) →
BBMB मामले में हिमाचल को बड़ी जीत, हर साल 600 से 1000 करोड़ रुपये का होगा फायदा: हर्षवर्धन चौहान

BBMB मामले में हिमाचल को बड़ी जीत, हर साल 600 से 1000 करोड़ रुपये का होगा फायदा: हर्षवर्धन चौहान

उद्योग मंत्री हर्षवर्धन चौहान ने BBMB मामले में सुप्रीम कोर्ट के फैसले को हिमाचल की बड़ी जीत बताया है। उनके अनुसार प्रदेश को 11,975 मिलियन यूनिट बिजली की बका...

पूरा पढ़ें (Read More) →

इससे पहले और बाद की खबरें