नौणी यूनिवर्सिटी में फीस वृद्धि पर भाजपा का हमला, राकेश जमवाल बोले- छात्रों पर आर्थिक बोझ डाल रही सरकार

Published:

बागवानी एवं वानिकी विश्वविद्यालय की बढ़ी फीस तत्काल वापस लेने की मांग, आंदोलन की दी चेतावनी

डॉ. वाई.एस. परमार बागवानी एवं वानिकी विश्वविद्यालय, नौणी में शैक्षणिक सत्र 2026-27 के लिए की गई फीस वृद्धि को लेकर भाजपा ने प्रदेश सरकार पर तीखा हमला बोला है। भाजपा के मुख्य प्रवक्ता एवं सुंदरनगर विधायक राकेश जमवाल ने फीस बढ़ोतरी को किसान, बागवान और मध्यमवर्गीय परिवारों के विद्यार्थियों के साथ अन्याय बताते हुए इसे तत्काल वापस लेने की मांग की है।

राकेश जमवाल ने कहा कि कांग्रेस सरकार ने सत्ता में आने से पहले युवाओं को सस्ती और गुणवत्तापूर्ण शिक्षा देने के वादे किए थे, लेकिन अब उच्च शिक्षा को महंगा बनाकर गरीब और मध्यमवर्गीय परिवारों के बच्चों के लिए पढ़ाई मुश्किल कर दी गई है।

उन्होंने आरोप लगाया कि विश्वविद्यालय प्रशासन ने स्नातक और स्नातकोत्तर दोनों स्तरों पर फीस में भारी बढ़ोतरी की है। उनके अनुसार, बीएससी (ऑनर्स) सामान्य सीट की फीस करीब 43 हजार रुपये से बढ़ाकर 68 हजार रुपये कर दी गई है, जबकि सेल्फ फाइनेंस सीट की फीस 83 हजार रुपये से बढ़ाकर 1.27 लाख रुपये कर दी गई है।

इसी तरह एमएससी सामान्य सीट की फीस 47 हजार रुपये से बढ़ाकर 87 हजार रुपये और सेल्फ फाइनेंस सीट की फीस बढ़ाकर 1.42 लाख रुपये कर दी गई है। इसके अलावा विभिन्न नए शुल्क जोड़कर विद्यार्थियों पर अतिरिक्त आर्थिक बोझ डाला गया है।

भाजपा नेता ने कहा कि हिमाचल प्रदेश कृषि और बागवानी प्रधान राज्य है तथा इस विश्वविद्यालय में पढ़ने वाले अधिकांश छात्र किसान और बागवान परिवारों से आते हैं। ऐसे में प्राकृतिक आपदाओं, बढ़ती महंगाई और आर्थिक चुनौतियों के बीच इतनी अधिक फीस देना अधिकांश परिवारों के लिए संभव नहीं है।

उन्होंने सरकार से सवाल किया कि जब प्रदेश का युवा रोजगार के लिए संघर्ष कर रहा है और परिवार आर्थिक संकट से जूझ रहे हैं, तब शिक्षा को इतना महंगा बनाने का क्या औचित्य है। उन्होंने कहा कि बागवानी विश्वविद्यालय की फीस कई सरकारी मेडिकल कॉलेजों की एमबीबीएस फीस के बराबर या उससे भी अधिक हो गई है, जो चिंताजनक है।

राकेश जमवाल ने मुख्यमंत्री सुखविंद्र सिंह सुक्खू से फीस वृद्धि का निर्णय तत्काल वापस लेकर पुरानी शुल्क संरचना बहाल करने की मांग की। उन्होंने चेतावनी दी कि यदि सरकार ने फैसला वापस नहीं लिया तो भाजपा विद्यार्थियों, अभिभावकों, किसान और बागवान संगठनों के साथ मिलकर प्रदेशभर में आंदोलन करेगी।

उन्होंने कहा कि शिक्षा प्रत्येक विद्यार्थी का अधिकार है और इसे आर्थिक स्थिति के बजाय प्रतिभा के आधार पर सुलभ बनाया जाना चाहिए। भाजपा विद्यार्थियों के हितों की रक्षा के लिए हर स्तर पर संघर्ष जारी रखेगी।

follow us on facebook
subscribe to us on youtube

इस खबर के विषय

संबंधित खबरें

घवांडल पशु चिकित्सालय में पशु जन्म नियंत्रण शिविर, 15 कुत्तों की सफल नसबंदी

घवांडल पशु चिकित्सालय में पशु जन्म नियंत्रण शिविर, 15 कुत्तों की सफल नसबंदी

पशु चिकित्सालय घवांडल में आयोजित पशु जन्म नियंत्रण शिविर में 15 श्वानों की सफल शल्य चिकित्सा की गई। इनमें 7 मादा और 8 नर कुत्ते शामिल रहे। शिविर का उद्देश्य ...

पूरा पढ़ें (Read More) →
करंट लगने से इकलौते बेटे की मौत, दो महीने बाद भी परिवार की सुध लेने नहीं पहुंचा प्रशासन; चार बहनों और बुजुर्ग माता-पिता का था सहारा

करंट लगने से इकलौते बेटे की मौत, दो महीने बाद भी परिवार की सुध लेने नहीं पहुंचा प्रशासन; चार बहनों और बुजुर्ग माता-पिता का था सहारा

बिलासपुर के श्री नयना देवी जी क्षेत्र के भटेड गांव में करंट लगने से जान गंवाने वाले गुरमेल सिंह के परिवार ने प्रशासन पर सुध न लेने का आरोप लगाया है। परिवार क...

पूरा पढ़ें (Read More) →
13 नवंबर को मंडी में CM सुक्खू के नेतृत्व में निकलेगी एंटी चिट्टा जागरूकता वॉकथॉन, तैयारियों में जुटा प्रशासन

13 नवंबर को मंडी में CM सुक्खू के नेतृत्व में निकलेगी एंटी चिट्टा जागरूकता वॉकथॉन, तैयारियों में जुटा प्रशासन

हिमाचल को चिट्टे के नशे से मुक्त बनाने के उद्देश्य से 13 नवंबर को मंडी में एंटी चिट्टा जागरूकता वॉकथॉन प्रस्तावित है। मुख्यमंत्री ठाकुर सुखविंद्र सिंह सुक्खू...

पूरा पढ़ें (Read More) →
बीबीएमबी मामले पर विक्रमादित्य सिंह बोले- वीरभद्र सिंह ने शुरू की थी हिमाचल के हक की लड़ाई, चंडीगढ़ में भी जारी रहेगी हिस्सेदारी की मांग

बीबीएमबी मामले पर विक्रमादित्य सिंह बोले- वीरभद्र सिंह ने शुरू की थी हिमाचल के हक की लड़ाई, चंडीगढ़ में भी जारी रहेगी हिस्सेदारी की मांग

लोक निर्माण मंत्री विक्रमादित्य सिंह ने बीबीएमबी में हिमाचल की हिस्सेदारी को लेकर सुप्रीम कोर्ट के फैसले को ऐतिहासिक बताया। उन्होंने कहा कि इस कानूनी लड़ाई क...

पूरा पढ़ें (Read More) →
BBMB मामले में हिमाचल को बड़ी जीत, हर साल 600 से 1000 करोड़ रुपये का होगा फायदा: हर्षवर्धन चौहान

BBMB मामले में हिमाचल को बड़ी जीत, हर साल 600 से 1000 करोड़ रुपये का होगा फायदा: हर्षवर्धन चौहान

उद्योग मंत्री हर्षवर्धन चौहान ने BBMB मामले में सुप्रीम कोर्ट के फैसले को हिमाचल की बड़ी जीत बताया है। उनके अनुसार प्रदेश को 11,975 मिलियन यूनिट बिजली की बका...

पूरा पढ़ें (Read More) →

इससे पहले और बाद की खबरें