नूरपुर के तीन व्यापारियों को ट्रेडर्स वेलफेयर बोर्ड में मिली जगह, क्षेत्र के व्यापारियों में खुशी

नूरपुर के तीन व्यापारियों को ट्रेडर्स वेलफेयर बोर्ड में मिली जगह, क्षेत्र के व्यापारियों में खुशी
नूरपुर के तीन व्यापारियों को ट्रेडर्स वेलफेयर बोर्ड में मिली जगह, क्षेत्र के व्यापारियों में खुशी

Published:

मनोज गुप्ता, राकेश शर्मा और ऋषि महाजन बने बोर्ड सदस्य, व्यापारियों की समस्याएं सरकार तक पहुंचाने का दिया भरोसा।

हिमाचल प्रदेश सरकार ने नूरपुर क्षेत्र के तीन व्यापारियों को ट्रेडर्स वेलफेयर बोर्ड, हिमाचल प्रदेश में सदस्य नियुक्त किया है। इनमें मनोज गुप्ता, राकेश शर्मा (पप्पू) और ऋषि महाजन शामिल हैं।

तीनों की नियुक्ति से नूरपुर और जसूर के व्यापारिक वर्ग में खुशी की लहर है। व्यापारियों ने इसे क्षेत्र के लिए सम्मान और गर्व का विषय बताते हुए उम्मीद जताई है कि अब व्यापारियों से जुड़े मुद्दों और समस्याओं को सरकार तक प्रभावी ढंग से पहुंचाया जा सकेगा।

व्यापारियों के हितों के लिए महत्वपूर्ण पहल: अजय महाजन

पूर्व विधायक नूरपुर अजय महाजन ने कहा कि नूरपुर से तीन व्यापारियों की ट्रेडर्स वेलफेयर बोर्ड में नियुक्ति क्षेत्र के व्यापारिक हितों के लिए महत्वपूर्ण कदम है।

उन्होंने कहा कि नूरपुर और जसूर प्रदेश के प्रमुख व्यापारिक केंद्र हैं, जहां व्यापारियों की कई समस्याएं लंबे समय से समाधान की प्रतीक्षा कर रही हैं। उन्होंने उम्मीद जताई कि बोर्ड के नवनियुक्त सदस्य व्यापारियों की आवाज को सरकार तक मजबूती से पहुंचाएंगे और उनके हितों की रक्षा के लिए प्रभावी कार्य करेंगे।

नवनियुक्त सदस्यों ने जताया आभार

नवनियुक्त बोर्ड सदस्यों ने अपनी नियुक्ति के लिए प्रदेश सरकार, मुख्यमंत्री ठाकुर सुखविंदर सिंह सुक्खू और पूर्व विधायक अजय महाजन का आभार व्यक्त किया।

उन्होंने कहा कि सरकार ने जो जिम्मेदारी उन्हें सौंपी है, उसे वे पूरी निष्ठा, ईमानदारी और जिम्मेदारी के साथ निभाने का प्रयास करेंगे।

उन्होंने कहा कि नूरपुर सहित पूरे प्रदेश के व्यापारियों की समस्याओं और मांगों को सरकार के समक्ष उचित तरीके से रखा जाएगा। इसके लिए व्यापारियों के साथ नियमित संवाद स्थापित कर उनकी समस्याओं को समझा जाएगा और संबंधित विभागों के साथ समन्वय बनाकर समाधान के प्रयास किए जाएंगे।

व्यापारियों ने किया स्वागत

इससे पहले स्थानीय व्यापारियों ने पूर्व विधायक अजय महाजन और नवनियुक्त बोर्ड सदस्यों का गर्मजोशी से स्वागत किया। व्यापारियों ने नई जिम्मेदारी मिलने पर सभी सदस्यों को शुभकामनाएं दीं।
follow us on facebook
subscribe to us on youtube

इस खबर के विषय

संबंधित खबरें

घवांडल पशु चिकित्सालय में पशु जन्म नियंत्रण शिविर, 15 कुत्तों की सफल नसबंदी

घवांडल पशु चिकित्सालय में पशु जन्म नियंत्रण शिविर, 15 कुत्तों की सफल नसबंदी

पशु चिकित्सालय घवांडल में आयोजित पशु जन्म नियंत्रण शिविर में 15 श्वानों की सफल शल्य चिकित्सा की गई। इनमें 7 मादा और 8 नर कुत्ते शामिल रहे। शिविर का उद्देश्य ...

पूरा पढ़ें (Read More) →
करंट लगने से इकलौते बेटे की मौत, दो महीने बाद भी परिवार की सुध लेने नहीं पहुंचा प्रशासन; चार बहनों और बुजुर्ग माता-पिता का था सहारा

करंट लगने से इकलौते बेटे की मौत, दो महीने बाद भी परिवार की सुध लेने नहीं पहुंचा प्रशासन; चार बहनों और बुजुर्ग माता-पिता का था सहारा

बिलासपुर के श्री नयना देवी जी क्षेत्र के भटेड गांव में करंट लगने से जान गंवाने वाले गुरमेल सिंह के परिवार ने प्रशासन पर सुध न लेने का आरोप लगाया है। परिवार क...

पूरा पढ़ें (Read More) →
13 नवंबर को मंडी में CM सुक्खू के नेतृत्व में निकलेगी एंटी चिट्टा जागरूकता वॉकथॉन, तैयारियों में जुटा प्रशासन

13 नवंबर को मंडी में CM सुक्खू के नेतृत्व में निकलेगी एंटी चिट्टा जागरूकता वॉकथॉन, तैयारियों में जुटा प्रशासन

हिमाचल को चिट्टे के नशे से मुक्त बनाने के उद्देश्य से 13 नवंबर को मंडी में एंटी चिट्टा जागरूकता वॉकथॉन प्रस्तावित है। मुख्यमंत्री ठाकुर सुखविंद्र सिंह सुक्खू...

पूरा पढ़ें (Read More) →
बीबीएमबी मामले पर विक्रमादित्य सिंह बोले- वीरभद्र सिंह ने शुरू की थी हिमाचल के हक की लड़ाई, चंडीगढ़ में भी जारी रहेगी हिस्सेदारी की मांग

बीबीएमबी मामले पर विक्रमादित्य सिंह बोले- वीरभद्र सिंह ने शुरू की थी हिमाचल के हक की लड़ाई, चंडीगढ़ में भी जारी रहेगी हिस्सेदारी की मांग

लोक निर्माण मंत्री विक्रमादित्य सिंह ने बीबीएमबी में हिमाचल की हिस्सेदारी को लेकर सुप्रीम कोर्ट के फैसले को ऐतिहासिक बताया। उन्होंने कहा कि इस कानूनी लड़ाई क...

पूरा पढ़ें (Read More) →
BBMB मामले में हिमाचल को बड़ी जीत, हर साल 600 से 1000 करोड़ रुपये का होगा फायदा: हर्षवर्धन चौहान

BBMB मामले में हिमाचल को बड़ी जीत, हर साल 600 से 1000 करोड़ रुपये का होगा फायदा: हर्षवर्धन चौहान

उद्योग मंत्री हर्षवर्धन चौहान ने BBMB मामले में सुप्रीम कोर्ट के फैसले को हिमाचल की बड़ी जीत बताया है। उनके अनुसार प्रदेश को 11,975 मिलियन यूनिट बिजली की बका...

पूरा पढ़ें (Read More) →

इससे पहले और बाद की खबरें