31 जुलाई तक लंबित देनदारियों पर अधिसूचना जारी करे सरकार, वरना 8 अगस्त को होगा बड़ा फैसला : संयुक्त संघर्ष समिति

Published:

पेंशनरों ने सरकार को दिया अल्टीमेटम, शाहपुर सम्मेलन में बड़े आंदोलन की रणनीति बनाने की चेतावनी

शिमला। हिमाचल प्रदेश संयुक्त संघर्ष समिति ने प्रदेश सरकार को 31 जुलाई तक छठे वेतन आयोग की लंबित देनदारियों और महंगाई भत्ते की किश्तों को लेकर अधिसूचना जारी करने का अल्टीमेटम दिया है।

समिति के अतिरिक्त महासचिव भूप राम शर्मा ने प्रेस वार्ता में कहा कि यदि सरकार निर्धारित समय तक अधिसूचना जारी नहीं करती है तो 8 अगस्त को शाहपुर में 18 पेंशनर संगठनों का राज्य स्तरीय सम्मेलन आयोजित किया जाएगा, जिसमें आंदोलन को तेज करने सहित आगामी रणनीति तय की जाएगी।

भूप राम शर्मा ने कहा कि मुख्यमंत्री सुखविंद्र सिंह सुक्खू के साथ हुई बैठकों में सरकार ने 31 जुलाई 2026 तक छठे वेतन आयोग की 40 प्रतिशत लंबित देनदारियों के भुगतान और 15 अगस्त तक महंगाई भत्ते की दो किश्तें जारी करने का आश्वासन दिया था।

उन्होंने आरोप लगाया कि अब तक इस संबंध में कोई अधिसूचना जारी नहीं की गई है। उन्होंने कहा कि संयुक्त संघर्ष समिति के प्रतिनिधि लगातार वित्त विभाग के अधिकारियों और मुख्यमंत्री से मिलने का प्रयास कर रहे हैं तथा सरकार से 31 जुलाई से पहले अधिसूचना जारी करने की मांग कर रहे हैं।

उन्होंने बताया कि समिति की मुख्य मांग एक जनवरी 2016 से 31 जनवरी 2022 तक की लंबित वित्तीय देनदारियों के भुगतान की है। प्रदेशभर में ब्लॉक और जिला स्तर पर बैठकों का दौर जारी है और पेंशनरों में सरकार के प्रति नाराजगी बढ़ रही है।

समिति ने कहा कि आपदा का हवाला देकर पेंशनरों की लंबित मांगों को अनदेखा नहीं किया जा सकता। यदि 31 जुलाई तक सरकार ने अपना वादा पूरा नहीं किया तो 8 अगस्त के शाहपुर सम्मेलन में प्रदेशव्यापी आंदोलन की अगली रणनीति पर निर्णय लिया जाएगा।

follow us on facebook
subscribe to us on youtube

इस खबर के विषय

संबंधित खबरें

घवांडल पशु चिकित्सालय में पशु जन्म नियंत्रण शिविर, 15 कुत्तों की सफल नसबंदी

घवांडल पशु चिकित्सालय में पशु जन्म नियंत्रण शिविर, 15 कुत्तों की सफल नसबंदी

पशु चिकित्सालय घवांडल में आयोजित पशु जन्म नियंत्रण शिविर में 15 श्वानों की सफल शल्य चिकित्सा की गई। इनमें 7 मादा और 8 नर कुत्ते शामिल रहे। शिविर का उद्देश्य ...

पूरा पढ़ें (Read More) →
करंट लगने से इकलौते बेटे की मौत, दो महीने बाद भी परिवार की सुध लेने नहीं पहुंचा प्रशासन; चार बहनों और बुजुर्ग माता-पिता का था सहारा

करंट लगने से इकलौते बेटे की मौत, दो महीने बाद भी परिवार की सुध लेने नहीं पहुंचा प्रशासन; चार बहनों और बुजुर्ग माता-पिता का था सहारा

बिलासपुर के श्री नयना देवी जी क्षेत्र के भटेड गांव में करंट लगने से जान गंवाने वाले गुरमेल सिंह के परिवार ने प्रशासन पर सुध न लेने का आरोप लगाया है। परिवार क...

पूरा पढ़ें (Read More) →
13 नवंबर को मंडी में CM सुक्खू के नेतृत्व में निकलेगी एंटी चिट्टा जागरूकता वॉकथॉन, तैयारियों में जुटा प्रशासन

13 नवंबर को मंडी में CM सुक्खू के नेतृत्व में निकलेगी एंटी चिट्टा जागरूकता वॉकथॉन, तैयारियों में जुटा प्रशासन

हिमाचल को चिट्टे के नशे से मुक्त बनाने के उद्देश्य से 13 नवंबर को मंडी में एंटी चिट्टा जागरूकता वॉकथॉन प्रस्तावित है। मुख्यमंत्री ठाकुर सुखविंद्र सिंह सुक्खू...

पूरा पढ़ें (Read More) →
बीबीएमबी मामले पर विक्रमादित्य सिंह बोले- वीरभद्र सिंह ने शुरू की थी हिमाचल के हक की लड़ाई, चंडीगढ़ में भी जारी रहेगी हिस्सेदारी की मांग

बीबीएमबी मामले पर विक्रमादित्य सिंह बोले- वीरभद्र सिंह ने शुरू की थी हिमाचल के हक की लड़ाई, चंडीगढ़ में भी जारी रहेगी हिस्सेदारी की मांग

लोक निर्माण मंत्री विक्रमादित्य सिंह ने बीबीएमबी में हिमाचल की हिस्सेदारी को लेकर सुप्रीम कोर्ट के फैसले को ऐतिहासिक बताया। उन्होंने कहा कि इस कानूनी लड़ाई क...

पूरा पढ़ें (Read More) →
BBMB मामले में हिमाचल को बड़ी जीत, हर साल 600 से 1000 करोड़ रुपये का होगा फायदा: हर्षवर्धन चौहान

BBMB मामले में हिमाचल को बड़ी जीत, हर साल 600 से 1000 करोड़ रुपये का होगा फायदा: हर्षवर्धन चौहान

उद्योग मंत्री हर्षवर्धन चौहान ने BBMB मामले में सुप्रीम कोर्ट के फैसले को हिमाचल की बड़ी जीत बताया है। उनके अनुसार प्रदेश को 11,975 मिलियन यूनिट बिजली की बका...

पूरा पढ़ें (Read More) →

इससे पहले और बाद की खबरें