नगरोटा बगवां में 24वां बाल मेला: मुकेश अग्निहोत्री ने जीएस बाली को दी श्रद्धांजलि, विकास कार्यों का किया जिक्र

Published:

उपमुख्यमंत्री बोले- जीएस बाली और वीरभद्र सिंह विकास व जनसेवा की राजनीति के प्रतीक रहे; नगरोटा क्षेत्र में चल रहे हैं करीब एक हजार करोड़ रुपये के विकास कार्य

उपमुख्यमंत्री मुकेश अग्निहोत्री सोमवार को स्वर्गीय जीएस बाली की 72वीं जयंती के अवसर पर बाल मेला समिति की ओर से गांधी ग्राउंड नगरोटा बगवां में आयोजित 24वें बाल मेले में शामिल हुए। इस मौके पर उद्योग मंत्री हर्षवर्धन चौहान और शिक्षा मंत्री रोहित ठाकुर भी मौजूद रहे।

उपमुख्यमंत्री ने स्वर्गीय जीएस बाली को श्रद्धांजलि अर्पित करते हुए कहा कि उन्होंने नगरोटा बगवां सहित पूरे क्षेत्र के विकास में महत्वपूर्ण योगदान दिया। उन्होंने कहा कि पूर्व मुख्यमंत्री वीरभद्र सिंह और जीएस बाली विकास और जनसेवा की राजनीति के प्रतीक रहे हैं। प्रदेश सरकार भी इसी विचारधारा के साथ जनता के हितों को प्राथमिकता देकर कार्य कर रही है।

नगरोटा क्षेत्र में चल रहे एक हजार करोड़ के विकास कार्य

मुकेश अग्निहोत्री ने कहा कि नगरोटा बगवां विधानसभा क्षेत्र में करीब एक हजार करोड़ रुपये के विकास कार्य चल रहे हैं। उन्होंने कहा कि विधायक रघुवीर सिंह बाली को जीएस बाली की राजनीतिक विरासत मिली है और उन्हें जनता के विश्वास को बनाए रखते हुए विकास की इस यात्रा को आगे बढ़ाना है।

उन्होंने कहा कि पहली बार विधायक बनने के बावजूद रघुवीर सिंह बाली के प्रति प्रदेश नेतृत्व का भरोसा दिखाई देता है। मुख्यमंत्री सुखविंदर सिंह सुक्खू, कांग्रेस प्रदेश प्रभारी रजनी पाटिल और प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष विनय कुमार सहित वरिष्ठ नेताओं की नगरोटा बगवां में मौजूदगी इसी विश्वास को दर्शाती है।

जीएस बाली की विकास नीति को आगे बढ़ा रहे रघुवीर सिंह बाली

उद्योग मंत्री हर्षवर्धन चौहान ने कहा कि स्वर्गीय जीएस बाली ने विकास की जो पहचान बनाई थी, उसी परंपरा को रघुवीर सिंह बाली आगे बढ़ा रहे हैं। उन्होंने उम्मीद जताई कि रघुवीर सिंह बाली क्षेत्र की जनता की अपेक्षाओं पर खरा उतरेंगे।

शिक्षा मंत्री रोहित ठाकुर ने कहा कि जीएस बाली का सार्वजनिक जीवन विकास और जनसेवा के लिए हमेशा याद किया जाएगा। उनके कार्य आने वाली पीढ़ियों के लिए प्रेरणा का स्रोत हैं।

रघुवीर सिंह बाली ने किया अतिथियों का स्वागत

इससे पहले गांधी ग्राउंड पहुंचने पर पर्यटन विकास निगम के अध्यक्ष एवं विधायक रघुवीर सिंह बाली, हिमाचल पथ परिवहन निगम के उपाध्यक्ष अजय वर्मा और कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने उपमुख्यमंत्री, उद्योग मंत्री और शिक्षा मंत्री का स्वागत किया।

रघुवीर सिंह बाली ने सभी अतिथियों का आभार व्यक्त करते हुए कहा कि प्रदेश के वरिष्ठ नेता जनता की उम्मीदों पर खरा उतरने के लिए लगातार कार्य कर रहे हैं। उन्होंने शिक्षा मंत्री रोहित ठाकुर के नेतृत्व में शिक्षा क्षेत्र में हुए सुधारों की भी सराहना की।

इस अवसर पर पूर्व मुख्य संसदीय सचिव सुरेंद्र काकू सहित बड़ी संख्या में जनप्रतिनिधि, कांग्रेस पदाधिकारी, कार्यकर्ता और स्थानीय लोग मौजूद रहे।

follow us on facebook
subscribe to us on youtube

इस खबर के विषय

संबंधित खबरें

घवांडल पशु चिकित्सालय में पशु जन्म नियंत्रण शिविर, 15 कुत्तों की सफल नसबंदी

घवांडल पशु चिकित्सालय में पशु जन्म नियंत्रण शिविर, 15 कुत्तों की सफल नसबंदी

पशु चिकित्सालय घवांडल में आयोजित पशु जन्म नियंत्रण शिविर में 15 श्वानों की सफल शल्य चिकित्सा की गई। इनमें 7 मादा और 8 नर कुत्ते शामिल रहे। शिविर का उद्देश्य ...

पूरा पढ़ें (Read More) →
करंट लगने से इकलौते बेटे की मौत, दो महीने बाद भी परिवार की सुध लेने नहीं पहुंचा प्रशासन; चार बहनों और बुजुर्ग माता-पिता का था सहारा

करंट लगने से इकलौते बेटे की मौत, दो महीने बाद भी परिवार की सुध लेने नहीं पहुंचा प्रशासन; चार बहनों और बुजुर्ग माता-पिता का था सहारा

बिलासपुर के श्री नयना देवी जी क्षेत्र के भटेड गांव में करंट लगने से जान गंवाने वाले गुरमेल सिंह के परिवार ने प्रशासन पर सुध न लेने का आरोप लगाया है। परिवार क...

पूरा पढ़ें (Read More) →
13 नवंबर को मंडी में CM सुक्खू के नेतृत्व में निकलेगी एंटी चिट्टा जागरूकता वॉकथॉन, तैयारियों में जुटा प्रशासन

13 नवंबर को मंडी में CM सुक्खू के नेतृत्व में निकलेगी एंटी चिट्टा जागरूकता वॉकथॉन, तैयारियों में जुटा प्रशासन

हिमाचल को चिट्टे के नशे से मुक्त बनाने के उद्देश्य से 13 नवंबर को मंडी में एंटी चिट्टा जागरूकता वॉकथॉन प्रस्तावित है। मुख्यमंत्री ठाकुर सुखविंद्र सिंह सुक्खू...

पूरा पढ़ें (Read More) →
बीबीएमबी मामले पर विक्रमादित्य सिंह बोले- वीरभद्र सिंह ने शुरू की थी हिमाचल के हक की लड़ाई, चंडीगढ़ में भी जारी रहेगी हिस्सेदारी की मांग

बीबीएमबी मामले पर विक्रमादित्य सिंह बोले- वीरभद्र सिंह ने शुरू की थी हिमाचल के हक की लड़ाई, चंडीगढ़ में भी जारी रहेगी हिस्सेदारी की मांग

लोक निर्माण मंत्री विक्रमादित्य सिंह ने बीबीएमबी में हिमाचल की हिस्सेदारी को लेकर सुप्रीम कोर्ट के फैसले को ऐतिहासिक बताया। उन्होंने कहा कि इस कानूनी लड़ाई क...

पूरा पढ़ें (Read More) →
BBMB मामले में हिमाचल को बड़ी जीत, हर साल 600 से 1000 करोड़ रुपये का होगा फायदा: हर्षवर्धन चौहान

BBMB मामले में हिमाचल को बड़ी जीत, हर साल 600 से 1000 करोड़ रुपये का होगा फायदा: हर्षवर्धन चौहान

उद्योग मंत्री हर्षवर्धन चौहान ने BBMB मामले में सुप्रीम कोर्ट के फैसले को हिमाचल की बड़ी जीत बताया है। उनके अनुसार प्रदेश को 11,975 मिलियन यूनिट बिजली की बका...

पूरा पढ़ें (Read More) →

इससे पहले और बाद की खबरें