हिमाचल में जल शक्ति विभाग में 4000 पदों पर होगी भर्ती, 2000 करोड़ की पेयजल योजना लागू: मुकेश अग्निहोत्री

हिमाचल में जल शक्ति विभाग में 4000 पदों पर होगी भर्ती, 2000 करोड़ की पेयजल योजना लागू: मुकेश अग्निहोत्री
हिमाचल में जल शक्ति विभाग में 4000 पदों पर होगी भर्ती, 2000 करोड़ की पेयजल योजना लागू: मुकेश अग्निहोत्री

Published:

उपमुख्यमंत्री बोले- युवाओं को मिलेगा रोजगार, जल गुणवत्ता सुधारने के लिए आधुनिक तकनीक अपनाएगी सरकार, नशे से जुड़े 36 कर्मचारी बर्खास्त।

हिमाचल प्रदेश के उपमुख्यमंत्री एवं जल शक्ति मंत्री मुकेश अग्निहोत्री ने घोषणा की है कि जल शक्ति विभाग में इस वित्त वर्ष लगभग 4000 पदों पर भर्ती की जाएगी। उन्होंने कहा कि विभाग को मजबूत बनाने और युवाओं को रोजगार के अवसर उपलब्ध कराने के लिए सरकार प्रतिबद्ध है। उनका कहना था कि पर्याप्त मानव संसाधन के बिना किसी भी योजना का प्रभावी क्रियान्वयन संभव नहीं है।

मुकेश अग्निहोत्री शनिवार को हरोली के पालकवाह ऑडिटोरियम में जल शक्ति विभाग, हमीरपुर जोन द्वारा आयोजित जलापूर्ति एवं सिंचाई योजनाओं के संचालन, रखरखाव एवं जल गुणवत्ता निगरानी विषय पर एक दिवसीय कार्यशाला एवं अभिमुखीकरण कार्यक्रम को संबोधित कर रहे थे। इस अवसर पर उन्होंने उत्कृष्ट कार्य करने वाले विभागीय कर्मचारियों को सम्मानित भी किया।

नव नियुक्त कर्मचारियों का बढ़ाया उत्साह

उपमुख्यमंत्री ने नव नियुक्त पैरा पंप ऑपरेटरों, पैरा फिटरों, मल्टीपरपज वर्कर्स और वाटर गार्ड्स को विभाग का ध्वजवाहक बताते हुए कहा कि प्रदेश के लोगों तक स्वच्छ और सुरक्षित पेयजल पहुंचाने में उनकी अहम भूमिका है।

उन्होंने कहा कि इन कर्मचारियों का भविष्य सुरक्षित है और यह 58 वर्ष तक पेंशन लाभ वाली सेवा है। उन्होंने भरोसा दिलाया कि वर्तमान सरकार कर्मचारियों के हितों से जुड़े महत्वपूर्ण फैसले लेती रहेगी।

2000 करोड़ रुपये से सुधरेगी पेयजल गुणवत्ता

मुकेश अग्निहोत्री ने बताया कि प्रदेश में पेयजल की गुणवत्ता सुधारने और जल शुद्धिकरण व्यवस्था को आधुनिक बनाने के लिए करीब 2000 करोड़ रुपये की व्यापक योजना लागू की जाएगी।

इसके तहत आधुनिक जल शुद्धिकरण प्रणालियां स्थापित की जाएंगी, जिससे लोगों को स्वच्छ एवं सुरक्षित पेयजल उपलब्ध होगा और जलजनित बीमारियों में कमी आएगी। उन्होंने कहा कि इस योजना को चरणबद्ध तरीके से लागू किया जा रहा है।

फिना सिंह सिंचाई परियोजना के लिए 300 करोड़ मंजूर

उपमुख्यमंत्री ने बताया कि कांगड़ा जिले की फिना सिंह सिंचाई परियोजना को पूरा करने के लिए 300 करोड़ रुपये स्वीकृत किए जा चुके हैं। उन्होंने कहा कि प्रदेश में जल शक्ति विभाग की कई विकास परियोजनाओं पर तेजी से काम चल रहा है, जिससे सिंचाई और पेयजल सुविधाओं को और बेहतर बनाया जाएगा।

नशे के खिलाफ सख्त कार्रवाई

उन्होंने नशे के खिलाफ सरकार की सख्त नीति दोहराते हुए कहा कि नशे से जुड़े मामलों में संलिप्त 36 कर्मचारियों को सेवा से बर्खास्त किया जा चुका है। उन्होंने स्पष्ट किया कि इस विषय पर किसी भी प्रकार की लापरवाही या ढिलाई बर्दाश्त नहीं की जाएगी और सरकार नशे के खिलाफ निर्णायक कार्रवाई जारी रखेगी।

भाजपा पर साधा निशाना

मुकेश अग्निहोत्री ने भाजपा पर निशाना साधते हुए कहा कि विकास कार्यों पर राजनीति करने वालों को जनता भली-भांति पहचानती है। उन्होंने कहा कि उनका लक्ष्य केवल "स्वर्णिम और विकसित हरोली" का निर्माण करना है। उन्होंने कहा कि वे राजनीति नहीं, बल्कि विकास की राजनीति में विश्वास रखते हैं और जनता के हित में कार्य करते रहेंगे।

अगले वर्ष से उत्कृष्ट कर्मचारियों को मिलेगा सम्मान

उपमुख्यमंत्री ने घोषणा की कि अगले वर्ष से जल शक्ति विभाग में उत्कृष्ट कार्य करने वाले कर्मचारियों को सम्मानित करने की परंपरा शुरू की जाएगी। उन्होंने कर्मचारियों से ईमानदारी, बेहतर कार्यशैली और जनसेवा के माध्यम से विभाग की प्रतिष्ठा को और मजबूत करने का आह्वान किया।

कार्यक्रम में मुख्य अभियंता रोहित दुबे ने उपमुख्यमंत्री का स्वागत किया। वहीं अधीक्षण अभियंता विकास कपूर और अधिशाषी अभियंता ललिता ने जल गुणवत्ता, क्लोरीनेशन, सुरक्षित पेयजल मानकों तथा आधुनिक तकनीकों के उपयोग पर विस्तृत जानकारी दी।

इस अवसर पर प्रदेश कांग्रेस कमेटी अध्यक्ष रणजीत सिंह राणा, ब्लॉक कांग्रेस अध्यक्ष संदीप अग्निहोत्री, जिला परिषद सदस्य, कांग्रेस पदाधिकारी तथा जल शक्ति विभाग के वरिष्ठ अधिकारी और कर्मचारी भी उपस्थित रहे।

follow us on facebook
subscribe to us on youtube

इस खबर के विषय

संबंधित खबरें

घवांडल पशु चिकित्सालय में पशु जन्म नियंत्रण शिविर, 15 कुत्तों की सफल नसबंदी

घवांडल पशु चिकित्सालय में पशु जन्म नियंत्रण शिविर, 15 कुत्तों की सफल नसबंदी

पशु चिकित्सालय घवांडल में आयोजित पशु जन्म नियंत्रण शिविर में 15 श्वानों की सफल शल्य चिकित्सा की गई। इनमें 7 मादा और 8 नर कुत्ते शामिल रहे। शिविर का उद्देश्य ...

पूरा पढ़ें (Read More) →
करंट लगने से इकलौते बेटे की मौत, दो महीने बाद भी परिवार की सुध लेने नहीं पहुंचा प्रशासन; चार बहनों और बुजुर्ग माता-पिता का था सहारा

करंट लगने से इकलौते बेटे की मौत, दो महीने बाद भी परिवार की सुध लेने नहीं पहुंचा प्रशासन; चार बहनों और बुजुर्ग माता-पिता का था सहारा

बिलासपुर के श्री नयना देवी जी क्षेत्र के भटेड गांव में करंट लगने से जान गंवाने वाले गुरमेल सिंह के परिवार ने प्रशासन पर सुध न लेने का आरोप लगाया है। परिवार क...

पूरा पढ़ें (Read More) →
13 नवंबर को मंडी में CM सुक्खू के नेतृत्व में निकलेगी एंटी चिट्टा जागरूकता वॉकथॉन, तैयारियों में जुटा प्रशासन

13 नवंबर को मंडी में CM सुक्खू के नेतृत्व में निकलेगी एंटी चिट्टा जागरूकता वॉकथॉन, तैयारियों में जुटा प्रशासन

हिमाचल को चिट्टे के नशे से मुक्त बनाने के उद्देश्य से 13 नवंबर को मंडी में एंटी चिट्टा जागरूकता वॉकथॉन प्रस्तावित है। मुख्यमंत्री ठाकुर सुखविंद्र सिंह सुक्खू...

पूरा पढ़ें (Read More) →
बीबीएमबी मामले पर विक्रमादित्य सिंह बोले- वीरभद्र सिंह ने शुरू की थी हिमाचल के हक की लड़ाई, चंडीगढ़ में भी जारी रहेगी हिस्सेदारी की मांग

बीबीएमबी मामले पर विक्रमादित्य सिंह बोले- वीरभद्र सिंह ने शुरू की थी हिमाचल के हक की लड़ाई, चंडीगढ़ में भी जारी रहेगी हिस्सेदारी की मांग

लोक निर्माण मंत्री विक्रमादित्य सिंह ने बीबीएमबी में हिमाचल की हिस्सेदारी को लेकर सुप्रीम कोर्ट के फैसले को ऐतिहासिक बताया। उन्होंने कहा कि इस कानूनी लड़ाई क...

पूरा पढ़ें (Read More) →
BBMB मामले में हिमाचल को बड़ी जीत, हर साल 600 से 1000 करोड़ रुपये का होगा फायदा: हर्षवर्धन चौहान

BBMB मामले में हिमाचल को बड़ी जीत, हर साल 600 से 1000 करोड़ रुपये का होगा फायदा: हर्षवर्धन चौहान

उद्योग मंत्री हर्षवर्धन चौहान ने BBMB मामले में सुप्रीम कोर्ट के फैसले को हिमाचल की बड़ी जीत बताया है। उनके अनुसार प्रदेश को 11,975 मिलियन यूनिट बिजली की बका...

पूरा पढ़ें (Read More) →

इससे पहले और बाद की खबरें