हमीरपुर में 26 सितंबर से अग्निवीर भर्ती रैली, 4571 युवाओं का होगा ग्राउंड टेस्ट

हमीरपुर में 26 सितंबर से अग्निवीर भर्ती रैली, 4571 युवाओं का होगा ग्राउंड टेस्ट
हमीरपुर में 26 सितंबर से अग्निवीर भर्ती रैली, 4571 युवाओं का होगा ग्राउंड टेस्ट

Published:

अणु सिंथेटिक ट्रैक ग्राउंड और डिग्री कॉलेज परिसर में होगी प्रक्रिया, प्रशासन ने तैयारियां शुरू कीं

थल सेना में अग्निवीर भर्ती के तहत विभिन्न श्रेणियों के पदों के लिए संयुक्त प्रवेश परीक्षा पास कर चुके युवाओं के लिए हमीरपुर में भर्ती रैली आयोजित की जाएगी। यह रैली 26 सितंबर से 6 अक्तूबर तक अणु स्थित सिंथेटिक ट्रैक ग्राउंड और डिग्री कॉलेज परिसर में आयोजित होगी।

थल सेना भर्ती कार्यालय हमीरपुर ने जिला प्रशासन के सहयोग से भर्ती रैली की तैयारियां शुरू कर दी हैं। इसी को लेकर उपायुक्त हमीरपुर गंधर्वा राठौड़ ने हमीर भवन में सेना भर्ती कार्यालय और जिला के वरिष्ठ अधिकारियों के साथ बैठक कर तैयारियों की समीक्षा की।

प्रतिदिन करीब 550 युवाओं का होगा टेस्ट

उपायुक्त ने अधिकारियों को निर्देश दिए कि पिछली भर्ती रैली के अनुभवों को ध्यान में रखते हुए सभी जरूरी व्यवस्थाएं समय पर पूरी की जाएं।

उन्होंने बताया कि इस बार भर्ती रैली में हमीरपुर, बिलासपुर और ऊना जिलों के अभ्यर्थियों के अलावा क्लर्क श्रेणी के लिए प्रदेश के अन्य जिलों के युवाओं को भी मौका मिलेगा।

इस बार कुल लगभग 4571 अभ्यर्थियों के शामिल होने की संभावना है। प्रतिदिन करीब 550 युवाओं का ग्राउंड टेस्ट आयोजित किया जाएगा।

4 अक्तूबर तक प्रक्रिया पूरी करने का लक्ष्य

भर्ती प्रक्रिया को 4 अक्तूबर तक पूरा करने का लक्ष्य रखा गया है। वहीं मौसम खराब होने की स्थिति को देखते हुए 5 और 6 अक्तूबर को रिजर्व दिन के रूप में रखा गया है।

भर्ती में शामिल होने वाले युवाओं का ग्राउंड टेस्ट, मेडिकल जांच और दस्तावेजों का सत्यापन किया जाएगा।

सेना के अधिकारियों और जवानों के ठहरने की व्यवस्था

उपायुक्त ने बताया कि भर्ती प्रक्रिया के दौरान सेना के करीब 200 अधिकारियों और जवानों की तैनाती रहेगी। उनके रहने और अन्य आवश्यक व्यवस्थाओं की जिम्मेदारी संबंधित विभागों को सौंपी गई है।

उन्होंने सभी विभागों को आपसी समन्वय के साथ काम करने और भर्ती रैली को सफलतापूर्वक संपन्न करवाने के निर्देश दिए।

follow us on facebook
subscribe to us on youtube

इस खबर के विषय

संबंधित खबरें

घवांडल पशु चिकित्सालय में पशु जन्म नियंत्रण शिविर, 15 कुत्तों की सफल नसबंदी

घवांडल पशु चिकित्सालय में पशु जन्म नियंत्रण शिविर, 15 कुत्तों की सफल नसबंदी

पशु चिकित्सालय घवांडल में आयोजित पशु जन्म नियंत्रण शिविर में 15 श्वानों की सफल शल्य चिकित्सा की गई। इनमें 7 मादा और 8 नर कुत्ते शामिल रहे। शिविर का उद्देश्य ...

पूरा पढ़ें (Read More) →
करंट लगने से इकलौते बेटे की मौत, दो महीने बाद भी परिवार की सुध लेने नहीं पहुंचा प्रशासन; चार बहनों और बुजुर्ग माता-पिता का था सहारा

करंट लगने से इकलौते बेटे की मौत, दो महीने बाद भी परिवार की सुध लेने नहीं पहुंचा प्रशासन; चार बहनों और बुजुर्ग माता-पिता का था सहारा

बिलासपुर के श्री नयना देवी जी क्षेत्र के भटेड गांव में करंट लगने से जान गंवाने वाले गुरमेल सिंह के परिवार ने प्रशासन पर सुध न लेने का आरोप लगाया है। परिवार क...

पूरा पढ़ें (Read More) →
13 नवंबर को मंडी में CM सुक्खू के नेतृत्व में निकलेगी एंटी चिट्टा जागरूकता वॉकथॉन, तैयारियों में जुटा प्रशासन

13 नवंबर को मंडी में CM सुक्खू के नेतृत्व में निकलेगी एंटी चिट्टा जागरूकता वॉकथॉन, तैयारियों में जुटा प्रशासन

हिमाचल को चिट्टे के नशे से मुक्त बनाने के उद्देश्य से 13 नवंबर को मंडी में एंटी चिट्टा जागरूकता वॉकथॉन प्रस्तावित है। मुख्यमंत्री ठाकुर सुखविंद्र सिंह सुक्खू...

पूरा पढ़ें (Read More) →
बीबीएमबी मामले पर विक्रमादित्य सिंह बोले- वीरभद्र सिंह ने शुरू की थी हिमाचल के हक की लड़ाई, चंडीगढ़ में भी जारी रहेगी हिस्सेदारी की मांग

बीबीएमबी मामले पर विक्रमादित्य सिंह बोले- वीरभद्र सिंह ने शुरू की थी हिमाचल के हक की लड़ाई, चंडीगढ़ में भी जारी रहेगी हिस्सेदारी की मांग

लोक निर्माण मंत्री विक्रमादित्य सिंह ने बीबीएमबी में हिमाचल की हिस्सेदारी को लेकर सुप्रीम कोर्ट के फैसले को ऐतिहासिक बताया। उन्होंने कहा कि इस कानूनी लड़ाई क...

पूरा पढ़ें (Read More) →
BBMB मामले में हिमाचल को बड़ी जीत, हर साल 600 से 1000 करोड़ रुपये का होगा फायदा: हर्षवर्धन चौहान

BBMB मामले में हिमाचल को बड़ी जीत, हर साल 600 से 1000 करोड़ रुपये का होगा फायदा: हर्षवर्धन चौहान

उद्योग मंत्री हर्षवर्धन चौहान ने BBMB मामले में सुप्रीम कोर्ट के फैसले को हिमाचल की बड़ी जीत बताया है। उनके अनुसार प्रदेश को 11,975 मिलियन यूनिट बिजली की बका...

पूरा पढ़ें (Read More) →

इससे पहले और बाद की खबरें