मैहरे में कांग्रेस का 'हल्ला बोल' जन आक्रोश प्रदर्शन, सरकार के खिलाफ निकाला विरोध मार्च

मैहरे में कांग्रेस का 'हल्ला बोल' जन आक्रोश प्रदर्शन, सरकार के खिलाफ निकाला विरोध मार्च
मैहरे में कांग्रेस का 'हल्ला बोल' जन आक्रोश प्रदर्शन, सरकार के खिलाफ निकाला विरोध मार्च

Published:

कांग्रेस कार्यालय से मंदिर परिसर तक निकली रैली, नेताओं ने दोषियों की गिरफ्तारी और जनविरोधी नीतियों के खिलाफ संघर्ष जारी रखने का किया ऐलान।

कांग्रेस के आह्वान पर शनिवार को मैहरे में 'हल्ला बोल' जन आक्रोश प्रदर्शन का आयोजन किया गया। कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने कांग्रेस कार्यालय से मैहरे बाजार तक विरोध मार्च निकालते हुए सरकार के खिलाफ जमकर नारेबाजी की। प्रदर्शन के दौरान कार्यकर्ताओं ने दोषियों की तत्काल गिरफ्तारी की मांग करते हुए सरकार के खिलाफ अपना विरोध दर्ज कराया।

विरोध मार्च कांग्रेस कार्यालय से शुरू होकर मैहरे बाजार से होता हुआ मंदिर परिसर पहुंचा। यहां कार्यकर्ताओं ने भजन-कीर्तन किया और लोकतंत्र, न्याय तथा जनहित की रक्षा के लिए प्रार्थना की। पूरे कार्यक्रम के दौरान कांग्रेस कार्यकर्ताओं और समर्थकों में उत्साह का माहौल देखने को मिला।

कई वरिष्ठ कांग्रेस नेता रहे मौजूद

जन आक्रोश प्रदर्शन में जिला कांग्रेस अध्यक्ष सुमन भारती, पूर्व कांग्रेस प्रत्याशी सुभाष ढटवालिया, ब्लॉक कांग्रेस अध्यक्ष संजय शर्मा, पूर्व विधायक मनजीत सिंह डोगरा, कमल पठानियां, राजेश वन्याल, नरेश लखनपाल, पवन शर्मा, सुरजीत सिंह रूहानी, सुनील खरीयाल, मनोज कुमार सहित बड़ी संख्या में कांग्रेस पदाधिकारी, कार्यकर्ता और समर्थक शामिल हुए।

नेताओं ने सरकार पर लगाए आरोप

प्रदर्शन के दौरान कांग्रेस नेताओं ने आरोप लगाया कि सरकार अन्याय, भ्रष्टाचार और जनविरोधी नीतियों को बढ़ावा दे रही है। उन्होंने कहा कि कांग्रेस जनता के अधिकारों की रक्षा के लिए लगातार संघर्ष करती रहेगी और जनता की आवाज को दबाने की हर कोशिश का लोकतांत्रिक तरीके से विरोध किया जाएगा। साथ ही दोषियों की शीघ्र गिरफ्तारी की मांग भी दोहराई गई।

follow us on facebook
subscribe to us on youtube

इस खबर के विषय

संबंधित खबरें

घवांडल पशु चिकित्सालय में पशु जन्म नियंत्रण शिविर, 15 कुत्तों की सफल नसबंदी

घवांडल पशु चिकित्सालय में पशु जन्म नियंत्रण शिविर, 15 कुत्तों की सफल नसबंदी

पशु चिकित्सालय घवांडल में आयोजित पशु जन्म नियंत्रण शिविर में 15 श्वानों की सफल शल्य चिकित्सा की गई। इनमें 7 मादा और 8 नर कुत्ते शामिल रहे। शिविर का उद्देश्य ...

पूरा पढ़ें (Read More) →
करंट लगने से इकलौते बेटे की मौत, दो महीने बाद भी परिवार की सुध लेने नहीं पहुंचा प्रशासन; चार बहनों और बुजुर्ग माता-पिता का था सहारा

करंट लगने से इकलौते बेटे की मौत, दो महीने बाद भी परिवार की सुध लेने नहीं पहुंचा प्रशासन; चार बहनों और बुजुर्ग माता-पिता का था सहारा

बिलासपुर के श्री नयना देवी जी क्षेत्र के भटेड गांव में करंट लगने से जान गंवाने वाले गुरमेल सिंह के परिवार ने प्रशासन पर सुध न लेने का आरोप लगाया है। परिवार क...

पूरा पढ़ें (Read More) →
13 नवंबर को मंडी में CM सुक्खू के नेतृत्व में निकलेगी एंटी चिट्टा जागरूकता वॉकथॉन, तैयारियों में जुटा प्रशासन

13 नवंबर को मंडी में CM सुक्खू के नेतृत्व में निकलेगी एंटी चिट्टा जागरूकता वॉकथॉन, तैयारियों में जुटा प्रशासन

हिमाचल को चिट्टे के नशे से मुक्त बनाने के उद्देश्य से 13 नवंबर को मंडी में एंटी चिट्टा जागरूकता वॉकथॉन प्रस्तावित है। मुख्यमंत्री ठाकुर सुखविंद्र सिंह सुक्खू...

पूरा पढ़ें (Read More) →
बीबीएमबी मामले पर विक्रमादित्य सिंह बोले- वीरभद्र सिंह ने शुरू की थी हिमाचल के हक की लड़ाई, चंडीगढ़ में भी जारी रहेगी हिस्सेदारी की मांग

बीबीएमबी मामले पर विक्रमादित्य सिंह बोले- वीरभद्र सिंह ने शुरू की थी हिमाचल के हक की लड़ाई, चंडीगढ़ में भी जारी रहेगी हिस्सेदारी की मांग

लोक निर्माण मंत्री विक्रमादित्य सिंह ने बीबीएमबी में हिमाचल की हिस्सेदारी को लेकर सुप्रीम कोर्ट के फैसले को ऐतिहासिक बताया। उन्होंने कहा कि इस कानूनी लड़ाई क...

पूरा पढ़ें (Read More) →
BBMB मामले में हिमाचल को बड़ी जीत, हर साल 600 से 1000 करोड़ रुपये का होगा फायदा: हर्षवर्धन चौहान

BBMB मामले में हिमाचल को बड़ी जीत, हर साल 600 से 1000 करोड़ रुपये का होगा फायदा: हर्षवर्धन चौहान

उद्योग मंत्री हर्षवर्धन चौहान ने BBMB मामले में सुप्रीम कोर्ट के फैसले को हिमाचल की बड़ी जीत बताया है। उनके अनुसार प्रदेश को 11,975 मिलियन यूनिट बिजली की बका...

पूरा पढ़ें (Read More) →

इससे पहले और बाद की खबरें