कांग्रेस को राष्ट्रहित नहीं, परिवार की राजनीति समझ आती है: राकेश जमवाल

कांग्रेस को राष्ट्रहित नहीं, परिवार की राजनीति समझ आती है: राकेश जमवाल
कांग्रेस को राष्ट्रहित नहीं, परिवार की राजनीति समझ आती है: राकेश जमवाल

Published:

भाजपा मुख्य प्रवक्ता ने मंत्री के बयान पर किया पलटवार, कहा- भाजपा में राष्ट्र सर्वोपरि, कांग्रेस में परिवारवाद की राजनीति हावी।

धर्मशाला। भाजपा के मुख्य प्रवक्ता एवं सुंदरनगर के विधायक राकेश जमवाल ने लोक निर्माण मंत्री द्वारा केंद्रीय शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे को लेकर दिए गए बयान पर तीखी प्रतिक्रिया व्यक्त की है।

उन्होंने कहा कि कांग्रेस नेताओं को राष्ट्रहित में लिए गए निर्णयों का मजाक उड़ाने से पहले अपने राजनीतिक आचरण का आत्ममंथन करना चाहिए। उनके अनुसार भाजपा में यदि कोई नेता नैतिक जिम्मेदारी लेते हुए पद छोड़ता है तो उसका आधार राष्ट्रहित और लोकतांत्रिक मूल्यों के प्रति प्रतिबद्धता होती है, जबकि कांग्रेस में इस्तीफे परिवार और व्यक्तिगत हितों से प्रेरित रहे हैं।

राकेश जमवाल ने आरोप लगाया कि हिमाचल में कांग्रेस के एक नेता ने अपने पिता की प्रतिमा के लिए मनचाहा स्थान नहीं मिलने पर मंत्री पद से इस्तीफा दिया और मांग पूरी होने के बाद इस्तीफा वापस ले लिया।

उन्होंने कहा कि इससे कांग्रेस की कार्यशैली स्पष्ट होती है, जबकि भाजपा में पद नहीं बल्कि राष्ट्र सर्वोपरि माना जाता है। उन्होंने कहा कि भाजपा में पद सेवा का माध्यम है, लक्ष्य नहीं।

भाजपा नेता ने कांग्रेस सरकार पर निशाना साधते हुए कहा कि यदि नैतिकता के आधार पर इस्तीफों की बात की जाए तो प्रदेश सरकार के कई मंत्री अब तक पदों पर क्यों बने हुए हैं।

उन्होंने पेपर लीक, आर्थिक कुप्रबंधन, बढ़ते कर्ज, भ्रष्टाचार, बेरोजगारी, विकास कार्यों की धीमी गति और चुनावी वादों को पूरा न करने जैसे मुद्दों पर सरकार से जवाब मांगा। उन्होंने कहा कि जनता महंगाई और अव्यवस्था से परेशान है, जबकि सरकार के मंत्री केवल बयानबाजी में व्यस्त हैं।

राकेश जमवाल ने कहा कि भाजपा की कार्यसंस्कृति "राष्ट्र प्रथम, संगठन द्वितीय और व्यक्ति अंतिम" के सिद्धांत पर आधारित है। उन्होंने दावा किया कि हिमाचल की जनता कांग्रेस की कथनी और करनी का अंतर समझ चुकी है और आने वाले समय में लोकतांत्रिक तरीके से इसका जवाब देगी।

Keywords (English): Rakesh Jamwal, BJP Himachal, Congress Himachal, Himachal Politics, Dharmendra Pradhan, Himachal BJP, Political Statement, Himachal News, BJP vs Congress, Sundernagar MLA

follow us on facebook
subscribe to us on youtube

इस खबर के विषय

संबंधित खबरें

घवांडल पशु चिकित्सालय में पशु जन्म नियंत्रण शिविर, 15 कुत्तों की सफल नसबंदी

घवांडल पशु चिकित्सालय में पशु जन्म नियंत्रण शिविर, 15 कुत्तों की सफल नसबंदी

पशु चिकित्सालय घवांडल में आयोजित पशु जन्म नियंत्रण शिविर में 15 श्वानों की सफल शल्य चिकित्सा की गई। इनमें 7 मादा और 8 नर कुत्ते शामिल रहे। शिविर का उद्देश्य ...

पूरा पढ़ें (Read More) →
करंट लगने से इकलौते बेटे की मौत, दो महीने बाद भी परिवार की सुध लेने नहीं पहुंचा प्रशासन; चार बहनों और बुजुर्ग माता-पिता का था सहारा

करंट लगने से इकलौते बेटे की मौत, दो महीने बाद भी परिवार की सुध लेने नहीं पहुंचा प्रशासन; चार बहनों और बुजुर्ग माता-पिता का था सहारा

बिलासपुर के श्री नयना देवी जी क्षेत्र के भटेड गांव में करंट लगने से जान गंवाने वाले गुरमेल सिंह के परिवार ने प्रशासन पर सुध न लेने का आरोप लगाया है। परिवार क...

पूरा पढ़ें (Read More) →
13 नवंबर को मंडी में CM सुक्खू के नेतृत्व में निकलेगी एंटी चिट्टा जागरूकता वॉकथॉन, तैयारियों में जुटा प्रशासन

13 नवंबर को मंडी में CM सुक्खू के नेतृत्व में निकलेगी एंटी चिट्टा जागरूकता वॉकथॉन, तैयारियों में जुटा प्रशासन

हिमाचल को चिट्टे के नशे से मुक्त बनाने के उद्देश्य से 13 नवंबर को मंडी में एंटी चिट्टा जागरूकता वॉकथॉन प्रस्तावित है। मुख्यमंत्री ठाकुर सुखविंद्र सिंह सुक्खू...

पूरा पढ़ें (Read More) →
बीबीएमबी मामले पर विक्रमादित्य सिंह बोले- वीरभद्र सिंह ने शुरू की थी हिमाचल के हक की लड़ाई, चंडीगढ़ में भी जारी रहेगी हिस्सेदारी की मांग

बीबीएमबी मामले पर विक्रमादित्य सिंह बोले- वीरभद्र सिंह ने शुरू की थी हिमाचल के हक की लड़ाई, चंडीगढ़ में भी जारी रहेगी हिस्सेदारी की मांग

लोक निर्माण मंत्री विक्रमादित्य सिंह ने बीबीएमबी में हिमाचल की हिस्सेदारी को लेकर सुप्रीम कोर्ट के फैसले को ऐतिहासिक बताया। उन्होंने कहा कि इस कानूनी लड़ाई क...

पूरा पढ़ें (Read More) →
BBMB मामले में हिमाचल को बड़ी जीत, हर साल 600 से 1000 करोड़ रुपये का होगा फायदा: हर्षवर्धन चौहान

BBMB मामले में हिमाचल को बड़ी जीत, हर साल 600 से 1000 करोड़ रुपये का होगा फायदा: हर्षवर्धन चौहान

उद्योग मंत्री हर्षवर्धन चौहान ने BBMB मामले में सुप्रीम कोर्ट के फैसले को हिमाचल की बड़ी जीत बताया है। उनके अनुसार प्रदेश को 11,975 मिलियन यूनिट बिजली की बका...

पूरा पढ़ें (Read More) →

इससे पहले और बाद की खबरें