कुल्लू में जलशक्ति विभाग के जेई की हत्या, एम्स बिलासपुर में उपचार के दौरान मौत

कुल्लू में जलशक्ति विभाग के जेई की हत्या, एम्स बिलासपुर में उपचार के दौरान मौत
कुल्लू में जलशक्ति विभाग के जेई की हत्या, एम्स बिलासपुर में उपचार के दौरान मौत

Published:

कार्यालय से 50 मीटर दूर गंभीर हालत में मिले थे लाभ सिंह गुलेरिया, पत्नी ने अज्ञात लोगों पर मारपीट कर हत्या का आरोप लगाया।

कुल्लू। हिमाचल प्रदेश के कुल्लू जिले में जलशक्ति विभाग में कार्यरत कनिष्ठ अभियंता (जेई) लाभ सिंह गुलेरिया की कथित मारपीट के बाद उपचार के दौरान मौत हो गई। शुक्रवार रात को वह अपने कार्यालय से करीब 50 मीटर की दूरी पर सड़क किनारे गंभीर रूप से घायल अवस्था में मिले थे।

पहले उन्हें क्षेत्रीय अस्पताल कुल्लू ले जाया गया, जहां से उनकी गंभीर स्थिति को देखते हुए चिकित्सकों ने एम्स बिलासपुर रेफर कर दिया। रविवार सुबह उपचार के दौरान उनकी मौत हो गई।

मृतक की पत्नी कांता देवी, निवासी खौला (जिला कुल्लू), ने पुलिस में शिकायत दर्ज करवाई है। उन्होंने बताया कि 24 जुलाई को उनके पति ड्यूटी पर गए थे, लेकिन देर शाम तक घर नहीं लौटे।

रात करीब 11 बजे लाभ सिंह का फोन आया, जिसमें उन्होंने बताया कि पिरड़ी पुल के पास एक दुर्घटना हुई है और वह घर लौट रहे हैं। काफी देर तक घर नहीं पहुंचने पर परिवार के सदस्यों ने उनकी तलाश शुरू की।

परिजनों को रोटरी आई अस्पताल, गांधीनगर के पास उनकी स्कूटी सुरक्षित खड़ी मिली। आसपास तलाश करने पर लाभ सिंह कार्यालय से करीब 50 मीटर दूर एक सब्जी के खोखे के पास सड़क किनारे मुंह के बल गंभीर रूप से घायल अवस्था में पड़े मिले। परिवार उन्हें तत्काल क्षेत्रीय अस्पताल कुल्लू ले गया, जहां से उन्हें एम्स बिलासपुर रेफर किया गया। उपचार के दौरान उनकी मौत हो गई।

पत्नी ने आरोप लगाया है कि कार्यालय से घर लौटते समय अज्ञात लोगों ने रास्ता रोककर उनके पति के साथ बेरहमी से मारपीट की, जिसके कारण उनकी जान चली गई। पुलिस अधीक्षक मदन लाल कौशल ने बताया कि मामले में हत्या का केस दर्ज कर जांच शुरू कर दी गई है।

पुलिस हमलावरों की तलाश कर रही है और घटनास्थल के आसपास लगे सीसीटीवी कैमरों की फुटेज भी खंगाल रही है। आरोपियों को जल्द गिरफ्तार करने के प्रयास जारी हैं।

Keywords (English): Kullu Murder, Jal Shakti Department, Junior Engineer Murder, AIIMS Bilaspur, Himachal Crime News, Kullu Police, Himachal Pradesh, JEE Murder Case, CCTV Investigation, Himachal News

follow us on facebook
subscribe to us on youtube

इस खबर के विषय

संबंधित खबरें

घवांडल पशु चिकित्सालय में पशु जन्म नियंत्रण शिविर, 15 कुत्तों की सफल नसबंदी

घवांडल पशु चिकित्सालय में पशु जन्म नियंत्रण शिविर, 15 कुत्तों की सफल नसबंदी

पशु चिकित्सालय घवांडल में आयोजित पशु जन्म नियंत्रण शिविर में 15 श्वानों की सफल शल्य चिकित्सा की गई। इनमें 7 मादा और 8 नर कुत्ते शामिल रहे। शिविर का उद्देश्य ...

पूरा पढ़ें (Read More) →
करंट लगने से इकलौते बेटे की मौत, दो महीने बाद भी परिवार की सुध लेने नहीं पहुंचा प्रशासन; चार बहनों और बुजुर्ग माता-पिता का था सहारा

करंट लगने से इकलौते बेटे की मौत, दो महीने बाद भी परिवार की सुध लेने नहीं पहुंचा प्रशासन; चार बहनों और बुजुर्ग माता-पिता का था सहारा

बिलासपुर के श्री नयना देवी जी क्षेत्र के भटेड गांव में करंट लगने से जान गंवाने वाले गुरमेल सिंह के परिवार ने प्रशासन पर सुध न लेने का आरोप लगाया है। परिवार क...

पूरा पढ़ें (Read More) →
13 नवंबर को मंडी में CM सुक्खू के नेतृत्व में निकलेगी एंटी चिट्टा जागरूकता वॉकथॉन, तैयारियों में जुटा प्रशासन

13 नवंबर को मंडी में CM सुक्खू के नेतृत्व में निकलेगी एंटी चिट्टा जागरूकता वॉकथॉन, तैयारियों में जुटा प्रशासन

हिमाचल को चिट्टे के नशे से मुक्त बनाने के उद्देश्य से 13 नवंबर को मंडी में एंटी चिट्टा जागरूकता वॉकथॉन प्रस्तावित है। मुख्यमंत्री ठाकुर सुखविंद्र सिंह सुक्खू...

पूरा पढ़ें (Read More) →
बीबीएमबी मामले पर विक्रमादित्य सिंह बोले- वीरभद्र सिंह ने शुरू की थी हिमाचल के हक की लड़ाई, चंडीगढ़ में भी जारी रहेगी हिस्सेदारी की मांग

बीबीएमबी मामले पर विक्रमादित्य सिंह बोले- वीरभद्र सिंह ने शुरू की थी हिमाचल के हक की लड़ाई, चंडीगढ़ में भी जारी रहेगी हिस्सेदारी की मांग

लोक निर्माण मंत्री विक्रमादित्य सिंह ने बीबीएमबी में हिमाचल की हिस्सेदारी को लेकर सुप्रीम कोर्ट के फैसले को ऐतिहासिक बताया। उन्होंने कहा कि इस कानूनी लड़ाई क...

पूरा पढ़ें (Read More) →
BBMB मामले में हिमाचल को बड़ी जीत, हर साल 600 से 1000 करोड़ रुपये का होगा फायदा: हर्षवर्धन चौहान

BBMB मामले में हिमाचल को बड़ी जीत, हर साल 600 से 1000 करोड़ रुपये का होगा फायदा: हर्षवर्धन चौहान

उद्योग मंत्री हर्षवर्धन चौहान ने BBMB मामले में सुप्रीम कोर्ट के फैसले को हिमाचल की बड़ी जीत बताया है। उनके अनुसार प्रदेश को 11,975 मिलियन यूनिट बिजली की बका...

पूरा पढ़ें (Read More) →

इससे पहले और बाद की खबरें