लाहौल-पांगी भूस्खलन की सबसे मार्मिक तस्वीर: छह माह की बेटी को सीने से लगाए मिलीं मां

लाहौल-पांगी भूस्खलन की सबसे मार्मिक तस्वीर: छह माह की बेटी को सीने से लगाए मिलीं मां
लाहौल-पांगी भूस्खलन की सबसे मार्मिक तस्वीर: छह माह की बेटी को सीने से लगाए मिलीं मां

Published:

कडू नाला हादसे में सोनम आगमो और मासूम बेटी की मौत, अंतिम समय तक नहीं टूटा ममता का बंधन; एक साथ उठीं दोनों की अर्थियां।

केलांग/पांगी। लाहौल-पांगी सीमा पर कडू नाला के पास हुए भीषण भूस्खलन ने पूरे हिमाचल प्रदेश को शोक में डुबो दिया है। इस दर्दनाक हादसे में उदयपुर के छालिंग गांव की सोनम आगमो और उनकी छह माह की मासूम बेटी की मौत ने सभी को भावुक कर दिया।

राहत एवं बचाव दल जब मलबा हटा रहा था, तब सोनम अपनी बेटी को सीने से कसकर लगाए हुई मिलीं। यह मार्मिक दृश्य देखकर राहतकर्मी, पुलिसकर्मी और स्थानीय लोगों की आंखें भी नम हो गईं।

जानकारी के अनुसार सोनम आगमो अपने पति छेरिंग दोरजे के साथ उदयपुर के छालिंग गांव में रहती थीं। वह अपनी छह माह की बेटी को लेकर अपने मायके परमार गांव (पंचायत भटोरी) जा रही थीं। इसी दौरान लाहौल-पांगी सीमा पर कडू नाला के पास अचानक पहाड़ी दरक गई और भारी चट्टानें तथा मलबा टैक्सी पर आ गिरा। हादसे में मां-बेटी समेत वाहन में सवार कई लोग मलबे में दब गए।

घंटों चले राहत एवं बचाव अभियान के बाद जब मलबा हटाया गया तो सामने आया दृश्य हर किसी को झकझोर गया। मां ने अंतिम सांस तक अपनी मासूम बेटी को सीने से लगाए रखा। यह तस्वीर मातृत्व की उस ममता की गवाह बन गई, जिसे मौत भी अलग नहीं कर सकी।

मां और बेटी के शव उनके पैतृक गांव छालिंग लाए गए, जहां दोनों की एक साथ अंतिम यात्रा निकाली गई। गांव में एक साथ उठीं मां और मासूम की अर्थियों ने हर किसी की आंखें नम कर दीं।

इस हादसे में जान गंवाने वाले 11 लोगों का शनिवार को उनके पैतृक गांवों में अंतिम संस्कार किया गया। आरसी पांगी अमनदीप सिंह ने बताया कि सभी मृतकों का अंतिम संस्कार चंद्रभागा नदी के किनारे पूरे धार्मिक रीति-रिवाजों के साथ किया गया।

Keywords (English): Lahaul Pangi Landslide, Kadu Nala Landslide, Sonam Agmo, Himachal Landslide, Chamba Pangi News, Chandrabhaga River, Himachal Disaster, Rescue Operation, Lahaul Spiti News, Himachal News

follow us on facebook
subscribe to us on youtube

इस खबर के विषय

संबंधित खबरें

घवांडल पशु चिकित्सालय में पशु जन्म नियंत्रण शिविर, 15 कुत्तों की सफल नसबंदी

घवांडल पशु चिकित्सालय में पशु जन्म नियंत्रण शिविर, 15 कुत्तों की सफल नसबंदी

पशु चिकित्सालय घवांडल में आयोजित पशु जन्म नियंत्रण शिविर में 15 श्वानों की सफल शल्य चिकित्सा की गई। इनमें 7 मादा और 8 नर कुत्ते शामिल रहे। शिविर का उद्देश्य ...

पूरा पढ़ें (Read More) →
करंट लगने से इकलौते बेटे की मौत, दो महीने बाद भी परिवार की सुध लेने नहीं पहुंचा प्रशासन; चार बहनों और बुजुर्ग माता-पिता का था सहारा

करंट लगने से इकलौते बेटे की मौत, दो महीने बाद भी परिवार की सुध लेने नहीं पहुंचा प्रशासन; चार बहनों और बुजुर्ग माता-पिता का था सहारा

बिलासपुर के श्री नयना देवी जी क्षेत्र के भटेड गांव में करंट लगने से जान गंवाने वाले गुरमेल सिंह के परिवार ने प्रशासन पर सुध न लेने का आरोप लगाया है। परिवार क...

पूरा पढ़ें (Read More) →
13 नवंबर को मंडी में CM सुक्खू के नेतृत्व में निकलेगी एंटी चिट्टा जागरूकता वॉकथॉन, तैयारियों में जुटा प्रशासन

13 नवंबर को मंडी में CM सुक्खू के नेतृत्व में निकलेगी एंटी चिट्टा जागरूकता वॉकथॉन, तैयारियों में जुटा प्रशासन

हिमाचल को चिट्टे के नशे से मुक्त बनाने के उद्देश्य से 13 नवंबर को मंडी में एंटी चिट्टा जागरूकता वॉकथॉन प्रस्तावित है। मुख्यमंत्री ठाकुर सुखविंद्र सिंह सुक्खू...

पूरा पढ़ें (Read More) →
बीबीएमबी मामले पर विक्रमादित्य सिंह बोले- वीरभद्र सिंह ने शुरू की थी हिमाचल के हक की लड़ाई, चंडीगढ़ में भी जारी रहेगी हिस्सेदारी की मांग

बीबीएमबी मामले पर विक्रमादित्य सिंह बोले- वीरभद्र सिंह ने शुरू की थी हिमाचल के हक की लड़ाई, चंडीगढ़ में भी जारी रहेगी हिस्सेदारी की मांग

लोक निर्माण मंत्री विक्रमादित्य सिंह ने बीबीएमबी में हिमाचल की हिस्सेदारी को लेकर सुप्रीम कोर्ट के फैसले को ऐतिहासिक बताया। उन्होंने कहा कि इस कानूनी लड़ाई क...

पूरा पढ़ें (Read More) →
BBMB मामले में हिमाचल को बड़ी जीत, हर साल 600 से 1000 करोड़ रुपये का होगा फायदा: हर्षवर्धन चौहान

BBMB मामले में हिमाचल को बड़ी जीत, हर साल 600 से 1000 करोड़ रुपये का होगा फायदा: हर्षवर्धन चौहान

उद्योग मंत्री हर्षवर्धन चौहान ने BBMB मामले में सुप्रीम कोर्ट के फैसले को हिमाचल की बड़ी जीत बताया है। उनके अनुसार प्रदेश को 11,975 मिलियन यूनिट बिजली की बका...

पूरा पढ़ें (Read More) →

इससे पहले और बाद की खबरें