कंगना रनौत बोलीं- अभिव्यक्ति की आजादी के साथ सामाजिक मर्यादा भी जरूरी, बयान पर विवाद जारी

कंगना रनौत बोलीं- अभिव्यक्ति की आजादी के साथ सामाजिक मर्यादा भी जरूरी, बयान पर विवाद जारी
कंगना रनौत बोलीं- अभिव्यक्ति की आजादी के साथ सामाजिक मर्यादा भी जरूरी, बयान पर विवाद जारी

Published:

मंडी सांसद कंगना रनौत ने युवाओं से अनुशासन और सकारात्मक सोच अपनाने की अपील की, जबकि 'गटर जनरेशन' टिप्पणी पर जनवादी महिला समिति ने माफी की मांग दोहराई।

भाजपा सांसद और अभिनेत्री कंगना रनौत ने सार्वजनिक स्थानों पर मर्यादा और अनुशासन बनाए रखने की अपील करते हुए कहा कि अभिव्यक्ति की स्वतंत्रता के साथ सामाजिक जिम्मेदारी निभाना भी जरूरी है। उन्होंने कहा कि किसी भी व्यक्ति की स्वतंत्रता वहीं तक है, जहां से दूसरे लोगों के अधिकार और सम्मान प्रभावित होने लगते हैं।

सोशल मीडिया पर जारी वीडियो संदेश में कंगना ने कहा कि सार्वजनिक स्थानों पर कथित अशोभनीय और अश्लील व्यवहार को सामान्य नहीं बनाया जाना चाहिए। उन्होंने कहा कि जहां बच्चे, महिलाएं और बुजुर्ग मौजूद हों, वहां सभी को सामाजिक मर्यादा और अनुशासन का पालन करना चाहिए।

कंगना ने कहा कि किसी की धार्मिक आस्था, सामाजिक मूल्यों और भावनाओं को आहत करने का अधिकार किसी को नहीं है। उन्होंने आरोप लगाया कि उनके इस रुख को लेकर कुछ लोग उनके खिलाफ माहौल बनाने की कोशिश कर रहे हैं।

उन्होंने कहा कि वह देश के स्टार्टअप, नीट में सफल विद्यार्थियों और युवाओं की उपलब्धियों की लगातार सराहना करती रही हैं, लेकिन ऐसे सकारात्मक विषयों को अपेक्षित प्रमुखता नहीं मिलती।

उन्होंने युवाओं से अनुशासन, संयम और सकारात्मक सोच अपनाने की अपील की। गुरु पूर्णिमा की शुभकामनाएं देते हुए उन्होंने कहा कि मानव जीवन का उद्देश्य आत्मविकास और श्रेष्ठ मूल्यों की ओर बढ़ना है।

इस बीच, उनकी 'गटर जनरेशन' टिप्पणी को लेकर विवाद जारी है। अखिल भारतीय जनवादी महिला समिति ने उनके बयान की निंदा करते हुए कहा कि एक जनप्रतिनिधि को इस तरह की भाषा का प्रयोग नहीं करना चाहिए। समिति की राज्य अध्यक्ष रंजना जैरेट और राज्य महासचिव फालमा चौहान ने कंगना से युवाओं से माफी मांगने की मांग दोहराई।
follow us on facebook
subscribe to us on youtube

इस खबर के विषय

संबंधित खबरें

घवांडल पशु चिकित्सालय में पशु जन्म नियंत्रण शिविर, 15 कुत्तों की सफल नसबंदी

घवांडल पशु चिकित्सालय में पशु जन्म नियंत्रण शिविर, 15 कुत्तों की सफल नसबंदी

पशु चिकित्सालय घवांडल में आयोजित पशु जन्म नियंत्रण शिविर में 15 श्वानों की सफल शल्य चिकित्सा की गई। इनमें 7 मादा और 8 नर कुत्ते शामिल रहे। शिविर का उद्देश्य ...

पूरा पढ़ें (Read More) →
करंट लगने से इकलौते बेटे की मौत, दो महीने बाद भी परिवार की सुध लेने नहीं पहुंचा प्रशासन; चार बहनों और बुजुर्ग माता-पिता का था सहारा

करंट लगने से इकलौते बेटे की मौत, दो महीने बाद भी परिवार की सुध लेने नहीं पहुंचा प्रशासन; चार बहनों और बुजुर्ग माता-पिता का था सहारा

बिलासपुर के श्री नयना देवी जी क्षेत्र के भटेड गांव में करंट लगने से जान गंवाने वाले गुरमेल सिंह के परिवार ने प्रशासन पर सुध न लेने का आरोप लगाया है। परिवार क...

पूरा पढ़ें (Read More) →
13 नवंबर को मंडी में CM सुक्खू के नेतृत्व में निकलेगी एंटी चिट्टा जागरूकता वॉकथॉन, तैयारियों में जुटा प्रशासन

13 नवंबर को मंडी में CM सुक्खू के नेतृत्व में निकलेगी एंटी चिट्टा जागरूकता वॉकथॉन, तैयारियों में जुटा प्रशासन

हिमाचल को चिट्टे के नशे से मुक्त बनाने के उद्देश्य से 13 नवंबर को मंडी में एंटी चिट्टा जागरूकता वॉकथॉन प्रस्तावित है। मुख्यमंत्री ठाकुर सुखविंद्र सिंह सुक्खू...

पूरा पढ़ें (Read More) →
बीबीएमबी मामले पर विक्रमादित्य सिंह बोले- वीरभद्र सिंह ने शुरू की थी हिमाचल के हक की लड़ाई, चंडीगढ़ में भी जारी रहेगी हिस्सेदारी की मांग

बीबीएमबी मामले पर विक्रमादित्य सिंह बोले- वीरभद्र सिंह ने शुरू की थी हिमाचल के हक की लड़ाई, चंडीगढ़ में भी जारी रहेगी हिस्सेदारी की मांग

लोक निर्माण मंत्री विक्रमादित्य सिंह ने बीबीएमबी में हिमाचल की हिस्सेदारी को लेकर सुप्रीम कोर्ट के फैसले को ऐतिहासिक बताया। उन्होंने कहा कि इस कानूनी लड़ाई क...

पूरा पढ़ें (Read More) →
BBMB मामले में हिमाचल को बड़ी जीत, हर साल 600 से 1000 करोड़ रुपये का होगा फायदा: हर्षवर्धन चौहान

BBMB मामले में हिमाचल को बड़ी जीत, हर साल 600 से 1000 करोड़ रुपये का होगा फायदा: हर्षवर्धन चौहान

उद्योग मंत्री हर्षवर्धन चौहान ने BBMB मामले में सुप्रीम कोर्ट के फैसले को हिमाचल की बड़ी जीत बताया है। उनके अनुसार प्रदेश को 11,975 मिलियन यूनिट बिजली की बका...

पूरा पढ़ें (Read More) →

इससे पहले और बाद की खबरें