ऊना में हरियाणा रोडवेज बस से टकराई स्कूटी, दो युवक गंभीर घायल

ऊना में हरियाणा रोडवेज बस से टकराई स्कूटी, दो युवक गंभीर घायल
ऊना में हरियाणा रोडवेज बस से टकराई स्कूटी, दो युवक गंभीर घायल

Published:

धर्मशाला-चंडीगढ़ राष्ट्रीय राजमार्ग पर देर रात हुआ हादसा, बस के नीचे फंसे दोनों युवकों को स्थानीय लोगों ने सुरक्षित निकाला।

हिमाचल प्रदेश के ऊना जिले में धर्मशाला-चंडीगढ़ राष्ट्रीय राजमार्ग पर बुधवार देर रात हरियाणा रोडवेज की बस और स्कूटी के बीच भीषण टक्कर हो गई। हादसे में स्कूटी सवार दो युवक गंभीर रूप से घायल हो गए। दोनों को स्थानीय लोगों की मदद से बस के नीचे से निकालकर उपचार के लिए क्षेत्रीय अस्पताल ऊना पहुंचाया गया।

घायलों की पहचान रायपुर सहोड़ा निवासी सुमित और अशोक के रूप में हुई है। दोनों का अस्पताल में उपचार जारी है।

पुलिस के अनुसार, हरियाणा रोडवेज की बस (एचआर-38 जीवी-3927) धर्मशाला से चंडीगढ़ होते हुए फरीदाबाद जा रही थी। रात करीब 10 बजे बसाल क्षेत्र में पहुंचने पर स्कूटी बस की चपेट में आ गई और उसके नीचे जा घुसी।

हादसा इतना गंभीर था कि दोनों युवक बस के नीचे फंस गए। मौके पर मौजूद स्थानीय लोगों ने तत्काल राहत एवं बचाव कार्य शुरू किया और कड़ी मशक्कत के बाद दोनों को सुरक्षित बाहर निकाला। घटना के बाद मौके पर लोगों की भीड़ जमा हो गई।

सूचना मिलने पर पुलिस थाना ऊना की टीम मौके पर पहुंची और घटनास्थल का निरीक्षण किया। पुलिस ने प्रत्यक्षदर्शियों के बयान दर्ज कर बस और स्कूटी को कब्जे में ले लिया है।

प्राथमिक जांच में दुर्घटना के कारण स्पष्ट नहीं हो पाए हैं। पुलिस इस बात की जांच कर रही है कि हादसा चालक की लापरवाही, स्कूटी की तेज रफ्तार या किसी अन्य कारण से हुआ।

अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक संजीव भाटिया ने बताया कि मामले की जांच जारी है। साक्ष्यों और प्रत्यक्षदर्शियों के बयानों के आधार पर आगे की कानूनी कार्रवाई की जाएगी।
follow us on facebook
subscribe to us on youtube

इस खबर के विषय

संबंधित खबरें

घवांडल पशु चिकित्सालय में पशु जन्म नियंत्रण शिविर, 15 कुत्तों की सफल नसबंदी

घवांडल पशु चिकित्सालय में पशु जन्म नियंत्रण शिविर, 15 कुत्तों की सफल नसबंदी

पशु चिकित्सालय घवांडल में आयोजित पशु जन्म नियंत्रण शिविर में 15 श्वानों की सफल शल्य चिकित्सा की गई। इनमें 7 मादा और 8 नर कुत्ते शामिल रहे। शिविर का उद्देश्य ...

पूरा पढ़ें (Read More) →
करंट लगने से इकलौते बेटे की मौत, दो महीने बाद भी परिवार की सुध लेने नहीं पहुंचा प्रशासन; चार बहनों और बुजुर्ग माता-पिता का था सहारा

करंट लगने से इकलौते बेटे की मौत, दो महीने बाद भी परिवार की सुध लेने नहीं पहुंचा प्रशासन; चार बहनों और बुजुर्ग माता-पिता का था सहारा

बिलासपुर के श्री नयना देवी जी क्षेत्र के भटेड गांव में करंट लगने से जान गंवाने वाले गुरमेल सिंह के परिवार ने प्रशासन पर सुध न लेने का आरोप लगाया है। परिवार क...

पूरा पढ़ें (Read More) →
13 नवंबर को मंडी में CM सुक्खू के नेतृत्व में निकलेगी एंटी चिट्टा जागरूकता वॉकथॉन, तैयारियों में जुटा प्रशासन

13 नवंबर को मंडी में CM सुक्खू के नेतृत्व में निकलेगी एंटी चिट्टा जागरूकता वॉकथॉन, तैयारियों में जुटा प्रशासन

हिमाचल को चिट्टे के नशे से मुक्त बनाने के उद्देश्य से 13 नवंबर को मंडी में एंटी चिट्टा जागरूकता वॉकथॉन प्रस्तावित है। मुख्यमंत्री ठाकुर सुखविंद्र सिंह सुक्खू...

पूरा पढ़ें (Read More) →
बीबीएमबी मामले पर विक्रमादित्य सिंह बोले- वीरभद्र सिंह ने शुरू की थी हिमाचल के हक की लड़ाई, चंडीगढ़ में भी जारी रहेगी हिस्सेदारी की मांग

बीबीएमबी मामले पर विक्रमादित्य सिंह बोले- वीरभद्र सिंह ने शुरू की थी हिमाचल के हक की लड़ाई, चंडीगढ़ में भी जारी रहेगी हिस्सेदारी की मांग

लोक निर्माण मंत्री विक्रमादित्य सिंह ने बीबीएमबी में हिमाचल की हिस्सेदारी को लेकर सुप्रीम कोर्ट के फैसले को ऐतिहासिक बताया। उन्होंने कहा कि इस कानूनी लड़ाई क...

पूरा पढ़ें (Read More) →
BBMB मामले में हिमाचल को बड़ी जीत, हर साल 600 से 1000 करोड़ रुपये का होगा फायदा: हर्षवर्धन चौहान

BBMB मामले में हिमाचल को बड़ी जीत, हर साल 600 से 1000 करोड़ रुपये का होगा फायदा: हर्षवर्धन चौहान

उद्योग मंत्री हर्षवर्धन चौहान ने BBMB मामले में सुप्रीम कोर्ट के फैसले को हिमाचल की बड़ी जीत बताया है। उनके अनुसार प्रदेश को 11,975 मिलियन यूनिट बिजली की बका...

पूरा पढ़ें (Read More) →

इससे पहले और बाद की खबरें