ऊना के अंब में उफनते नाले में बही कार, चार लोगों ने कूदकर बचाई जान; प्रशासन ने जारी की चेतावनी

ऊना के अंब में उफनते नाले में बही कार, चार लोगों ने कूदकर बचाई जान; प्रशासन ने जारी की चेतावनी
ऊना के अंब में उफनते नाले में बही कार, चार लोगों ने कूदकर बचाई जान; प्रशासन ने जारी की चेतावनी

Published:

भारी बारिश के बीच पहाड़ी नाले का बढ़ा जलस्तर, कुछ सेकंड में तेज बहाव में बह गई कार; सभी सवार सुरक्षित

हिमाचल प्रदेश में लगातार हो रही भारी बारिश के कारण कई क्षेत्रों में हालात बिगड़ रहे हैं। ऊना जिले के अंब क्षेत्र में बारिश के पानी के तेज बहाव के चलते एक बड़ा हादसा टल गया। यहां एक कार उफनते नाले में बह गई, लेकिन कार में सवार परिवार के चार लोगों ने समय रहते बाहर निकलकर अपनी जान बचा ली।

प्रदेश में भारी बारिश के कारण जगह-जगह नुकसान की खबरें सामने आ रही हैं। चंबा और कांगड़ा जिलों में बारिश के बीच हुए सड़क हादसों में कई लोगों की मौत हो चुकी है। वहीं, ऊना के अंब में हुई इस घटना में गनीमत रही कि कोई जनहानि नहीं हुई।

नाला पार करते समय तेज बहाव की चपेट में आई कार

जानकारी के अनुसार, परिवार के चार सदस्य कार में सवार होकर नाले को पार करने की कोशिश कर रहे थे। इसी दौरान ऊपरी पहाड़ी क्षेत्रों में हुई भारी बारिश का पानी अचानक नाले में तेज बहाव के साथ आ गया।

देखते ही देखते पानी का बहाव इतना तेज हो गया कि कार उसकी चपेट में आ गई और बहने लगी। स्थिति को गंभीर देखते हुए कार सवारों ने तुरंत वाहन से बाहर निकलने का फैसला लिया। उनके बाहर निकलते ही कुछ ही सेकंड में कार तेज धारा में बह गई।

समय पर लिया फैसला, बच गई चार लोगों की जान

घटना का खौफनाक मंजर देखकर आसपास मौजूद लोगों में अफरा-तफरी मच गई। हालांकि, कार सवारों की सूझबूझ और समय पर लिए गए फैसले के कारण परिवार के सभी सदस्य सुरक्षित बच गएबारिश कम होने और नाले का जलस्तर घटने के बाद कार को बाहर निकालने का प्रयास शुरू किया गया। पहले ट्रैक्टर की मदद से वाहन निकालने की। हादसे में किसी को गंभीर चोट नहीं आई।

हाइड्रा मशीन से बाहर निकाली गई कार

बारिश कम होने और नाले का जलस्तर घटने के बाद कार को बाहर निकालने का प्रयास शुरू किया गया। पहले ट्रैक्टर की मदद से वाहन निकालने की कोशिश की गई, लेकिन सफलता नहीं मिली। इसके बाद हाइड्रा मशीन की सहायता से कार को नाले की गाद और सिल्ट से बाहर निकाला गया।

प्रशासन ने लोगों से सतर्क रहने की अपील की

एसडीएम अंब पारस अग्रवाल ने लोगों से अपील की है कि बरसात के मौसम में उफनते नालों, खड्डों और नदियों को पार करने का जोखिम न उठाएं। उन्होंने कहा कि पहाड़ी क्षेत्रों में जलस्तर अचानक बढ़ सकता है और यह जानलेवा साबित हो सकता है।

प्रशासन ने लोगों से मौसम की स्थिति पर नजर रखने और जारी एडवाइजरी का पालन करने की अपील की है।

follow us on facebook
subscribe to us on youtube

इस खबर के विषय

संबंधित खबरें

घवांडल पशु चिकित्सालय में पशु जन्म नियंत्रण शिविर, 15 कुत्तों की सफल नसबंदी

घवांडल पशु चिकित्सालय में पशु जन्म नियंत्रण शिविर, 15 कुत्तों की सफल नसबंदी

पशु चिकित्सालय घवांडल में आयोजित पशु जन्म नियंत्रण शिविर में 15 श्वानों की सफल शल्य चिकित्सा की गई। इनमें 7 मादा और 8 नर कुत्ते शामिल रहे। शिविर का उद्देश्य ...

पूरा पढ़ें (Read More) →
करंट लगने से इकलौते बेटे की मौत, दो महीने बाद भी परिवार की सुध लेने नहीं पहुंचा प्रशासन; चार बहनों और बुजुर्ग माता-पिता का था सहारा

करंट लगने से इकलौते बेटे की मौत, दो महीने बाद भी परिवार की सुध लेने नहीं पहुंचा प्रशासन; चार बहनों और बुजुर्ग माता-पिता का था सहारा

बिलासपुर के श्री नयना देवी जी क्षेत्र के भटेड गांव में करंट लगने से जान गंवाने वाले गुरमेल सिंह के परिवार ने प्रशासन पर सुध न लेने का आरोप लगाया है। परिवार क...

पूरा पढ़ें (Read More) →
13 नवंबर को मंडी में CM सुक्खू के नेतृत्व में निकलेगी एंटी चिट्टा जागरूकता वॉकथॉन, तैयारियों में जुटा प्रशासन

13 नवंबर को मंडी में CM सुक्खू के नेतृत्व में निकलेगी एंटी चिट्टा जागरूकता वॉकथॉन, तैयारियों में जुटा प्रशासन

हिमाचल को चिट्टे के नशे से मुक्त बनाने के उद्देश्य से 13 नवंबर को मंडी में एंटी चिट्टा जागरूकता वॉकथॉन प्रस्तावित है। मुख्यमंत्री ठाकुर सुखविंद्र सिंह सुक्खू...

पूरा पढ़ें (Read More) →
बीबीएमबी मामले पर विक्रमादित्य सिंह बोले- वीरभद्र सिंह ने शुरू की थी हिमाचल के हक की लड़ाई, चंडीगढ़ में भी जारी रहेगी हिस्सेदारी की मांग

बीबीएमबी मामले पर विक्रमादित्य सिंह बोले- वीरभद्र सिंह ने शुरू की थी हिमाचल के हक की लड़ाई, चंडीगढ़ में भी जारी रहेगी हिस्सेदारी की मांग

लोक निर्माण मंत्री विक्रमादित्य सिंह ने बीबीएमबी में हिमाचल की हिस्सेदारी को लेकर सुप्रीम कोर्ट के फैसले को ऐतिहासिक बताया। उन्होंने कहा कि इस कानूनी लड़ाई क...

पूरा पढ़ें (Read More) →
BBMB मामले में हिमाचल को बड़ी जीत, हर साल 600 से 1000 करोड़ रुपये का होगा फायदा: हर्षवर्धन चौहान

BBMB मामले में हिमाचल को बड़ी जीत, हर साल 600 से 1000 करोड़ रुपये का होगा फायदा: हर्षवर्धन चौहान

उद्योग मंत्री हर्षवर्धन चौहान ने BBMB मामले में सुप्रीम कोर्ट के फैसले को हिमाचल की बड़ी जीत बताया है। उनके अनुसार प्रदेश को 11,975 मिलियन यूनिट बिजली की बका...

पूरा पढ़ें (Read More) →

इससे पहले और बाद की खबरें