हमीरपुर: छुट्टी पर घर आए सेना के जवान की संदिग्ध मौत, पुलिस जांच में जुटी

हमीरपुर: छुट्टी पर घर आए सेना के जवान की संदिग्ध मौत, पुलिस जांच में जुटी
हमीरपुर: छुट्टी पर घर आए सेना के जवान की संदिग्ध मौत, पुलिस जांच में जुटी

Published:

बड़सर के लोहारली गांव में 30 वर्षीय सैनिक रवि कुमार घर में मृत मिले। दो दिन पहले ही छुट्टी पर आए थे। पुलिस हर पहलू से मामले की जांच कर रही है।

हिमाचल प्रदेश के हमीरपुर जिले के बड़सर उपमंडल के लोहारली गांव में भारतीय सेना के एक जवान की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत का मामला सामने आया है। घटना के बाद पूरे गांव में शोक का माहौल है। पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है और मौत के कारणों का पता लगाने का प्रयास किया जा रहा है।

दो दिन पहले ही घर लौटे थे रवि कुमार

मृतक की पहचान 30 वर्षीय रवि कुमार पुत्र जगदीश चंद, निवासी गांव लोहारली, डाकघर कलवाल, तहसील ढटवाल, जिला हमीरपुर के रूप में हुई है। रवि कुमार भारतीय सेना में कार्यरत थे और दो दिन पहले ही अवकाश पर अपने घर आए थे। सोमवार को वह घर में मृत पाए गए।

पुलिस ने कब्जे में लिया शव, पोस्टमार्टम कराया

घटना की सूचना मिलते ही पुलिस टीम मौके पर पहुंची और घटनास्थल का निरीक्षण कर आवश्यक साक्ष्य जुटाए। इसके बाद शव को पोस्टमार्टम के लिए मेडिकल कॉलेज हमीरपुर भेजा गया। पोस्टमार्टम की प्रक्रिया पूरी होने के बाद मंगलवार को अंतिम संस्कार किया जाएगा।

मौत के कारणों की जांच जारी

पुलिस के अनुसार, मामले के हर पहलू की गहनता से जांच की जा रही है। परिजनों और अन्य लोगों से पूछताछ की जा रही है, लेकिन फिलहाल मौत के कारणों को लेकर कोई आधिकारिक जानकारी सामने नहीं आई है। जांच पूरी होने के बाद ही स्थिति स्पष्ट हो सकेगी।

परिवार और गांव में शोक

रवि कुमार का विवाह करीब सात वर्ष पहले हुआ था। उनके परिवार में पत्नी और तीन वर्ष का एक बेटा है। जवान की असमय मौत से परिवार गहरे सदमे में है। गांव में भी शोक का माहौल है और बड़ी संख्या में लोग परिजनों के घर पहुंचकर संवेदनचौकी प्रभारी हितेश कुमार ने बताया कि लोहारली गांव में एक व्यक्ति की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत का मामला

सामने आया है। शव का पोस्टमार्टम कराया गया है और पुलिस सभी तथ्यों को ध्यान मेंाएं व्यक्त कर रहे हैं।

पुलिस का बयान

चौकी प्रभारी हितेश कुमार ने बताया कि लोहारली गांव में एक व्यक्ति की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत का मामला सामने आया है। शव का पोस्टमार्टम कराया गया है और पुलिस सभी तथ्यों को ध्यान में रखते हुए मामले की विस्तृत जांच कर रही है।
follow us on facebook
subscribe to us on youtube

इस खबर के विषय

संबंधित खबरें

घवांडल पशु चिकित्सालय में पशु जन्म नियंत्रण शिविर, 15 कुत्तों की सफल नसबंदी

घवांडल पशु चिकित्सालय में पशु जन्म नियंत्रण शिविर, 15 कुत्तों की सफल नसबंदी

पशु चिकित्सालय घवांडल में आयोजित पशु जन्म नियंत्रण शिविर में 15 श्वानों की सफल शल्य चिकित्सा की गई। इनमें 7 मादा और 8 नर कुत्ते शामिल रहे। शिविर का उद्देश्य ...

पूरा पढ़ें (Read More) →
करंट लगने से इकलौते बेटे की मौत, दो महीने बाद भी परिवार की सुध लेने नहीं पहुंचा प्रशासन; चार बहनों और बुजुर्ग माता-पिता का था सहारा

करंट लगने से इकलौते बेटे की मौत, दो महीने बाद भी परिवार की सुध लेने नहीं पहुंचा प्रशासन; चार बहनों और बुजुर्ग माता-पिता का था सहारा

बिलासपुर के श्री नयना देवी जी क्षेत्र के भटेड गांव में करंट लगने से जान गंवाने वाले गुरमेल सिंह के परिवार ने प्रशासन पर सुध न लेने का आरोप लगाया है। परिवार क...

पूरा पढ़ें (Read More) →
13 नवंबर को मंडी में CM सुक्खू के नेतृत्व में निकलेगी एंटी चिट्टा जागरूकता वॉकथॉन, तैयारियों में जुटा प्रशासन

13 नवंबर को मंडी में CM सुक्खू के नेतृत्व में निकलेगी एंटी चिट्टा जागरूकता वॉकथॉन, तैयारियों में जुटा प्रशासन

हिमाचल को चिट्टे के नशे से मुक्त बनाने के उद्देश्य से 13 नवंबर को मंडी में एंटी चिट्टा जागरूकता वॉकथॉन प्रस्तावित है। मुख्यमंत्री ठाकुर सुखविंद्र सिंह सुक्खू...

पूरा पढ़ें (Read More) →
बीबीएमबी मामले पर विक्रमादित्य सिंह बोले- वीरभद्र सिंह ने शुरू की थी हिमाचल के हक की लड़ाई, चंडीगढ़ में भी जारी रहेगी हिस्सेदारी की मांग

बीबीएमबी मामले पर विक्रमादित्य सिंह बोले- वीरभद्र सिंह ने शुरू की थी हिमाचल के हक की लड़ाई, चंडीगढ़ में भी जारी रहेगी हिस्सेदारी की मांग

लोक निर्माण मंत्री विक्रमादित्य सिंह ने बीबीएमबी में हिमाचल की हिस्सेदारी को लेकर सुप्रीम कोर्ट के फैसले को ऐतिहासिक बताया। उन्होंने कहा कि इस कानूनी लड़ाई क...

पूरा पढ़ें (Read More) →
BBMB मामले में हिमाचल को बड़ी जीत, हर साल 600 से 1000 करोड़ रुपये का होगा फायदा: हर्षवर्धन चौहान

BBMB मामले में हिमाचल को बड़ी जीत, हर साल 600 से 1000 करोड़ रुपये का होगा फायदा: हर्षवर्धन चौहान

उद्योग मंत्री हर्षवर्धन चौहान ने BBMB मामले में सुप्रीम कोर्ट के फैसले को हिमाचल की बड़ी जीत बताया है। उनके अनुसार प्रदेश को 11,975 मिलियन यूनिट बिजली की बका...

पूरा पढ़ें (Read More) →

इससे पहले और बाद की खबरें