लुहारवीं पंचायत के बरोटा गांव में हुआ पौधारोपण, संस्कार संस्था ने चलाया “एक पेड़ मां के नाम” अभियान

लुहारवीं पंचायत के बरोटा गांव में हुआ पौधारोपण, संस्कार संस्था ने चलाया “एक पेड़ मां के नाम” अभियान
लुहारवीं पंचायत के बरोटा गांव में हुआ पौधारोपण, संस्कार संस्था ने चलाया “एक पेड़ मां के नाम” अभियान

Published:

दूसरे चरण में लगाए गए पौधे, ग्रामीणों से संरक्षण और देखभाल का लिया गया संकल्प

पर्यावरण संरक्षण और हरियाली बढ़ाने के उद्देश्य से चलाए जा रहे “एक पेड़ मां के नाम” अभियान के तहत संस्कार संस्था ने पौधारोपण अभियान के दूसरे चरण का आयोजन किया। यह कार्यक्रम लुहारवीं पंचायत के बरोटा गांव में आयोजित किया गया।

कार्यक्रम में लुहारवीं पंचायत के उपप्रधान रविकांत मिंटू मुख्य अतिथि के रूप में उपस्थित रहे। उन्होंने कहा कि आज लगाए जा रहे पौधे आने वाली पीढ़ियों को स्वच्छ और स्वस्थ वातावरण उपलब्ध करवाने में अहम भूमिका निभाएंगे।

उन्होंने ग्रामीणों से अपील की कि वे लगाए गए पौधों की जीवनभर देखभाल और संरक्षण का संकल्प लें, ताकि पौधे सुरक्षित रहकर बड़े पेड़ों का रूप ले सकें।

छोटे स्थानों पर पौधारोपण पर जोर

संस्कार संस्था के संस्थापक महेंद्र धर्माणी ने बताया कि इस वर्ष संस्था छोटे-छोटे स्थानों पर पौधारोपण अभियान चला रही है, ताकि अधिक से अधिक लोगों की भागीदारी सुनिश्चित की जा सके।

उन्होंने कहा कि पौधारोपण केवल एक अभियान नहीं बल्कि हर व्यक्ति की सामाजिक जिम्मेदारी है। संस्था की ओर से लगाए गए पौधों को आवारा पशुओं से बचाने के लिए ट्री-गार्ड भी लगाए जा रहे हैं।

उन्होंने कहा कि पौधों की सुरक्षा और नियमित देखभाल की जिम्मेदारी स्थानीय लोगों की होगी और सभी के सहयोग से ही यह अभियान सफल हो पाएगा।

युवाओं को सामाजिक कार्यों से जोड़ने की अपील

महेंद्र धर्माणी ने युवाओं को सामाजिक कार्यों से जोड़ने पर जोर दिया। उन्होंने कहा कि नई पीढ़ी को समाज सेवा और सकारात्मक गतिविधियों की ओर प्रेरित करना जरूरी है।

उन्होंने अभिभावकों से अपील की कि वे बच्चों पर विशेष ध्यान दें। यदि कोई युवा नशे की समस्या से प्रभावित है तो उसे समय रहते चिकित्सकीय सहायता दिलानी चाहिए।

उन्होंने कहा कि खेल, संगीत, शिक्षा और अन्य क्षेत्रों में बेहतर प्रदर्शन करने वाले बच्चों को सम्मानित कर उनका उत्साह बढ़ाना चाहिए, ताकि वे सकारात्मक दिशा में आगे बढ़ सकें और संस्कारवान नागरिक बन सकें।

ग्रामीणों ने लिया पौधों के संरक्षण का संकल्प

कार्यक्रम में ग्राम सुधार सभा समिति के अध्यक्ष जगत सिंह चंदेल, पूर्व प्रधान आशा ठाकुर, वार्ड सदस्य पृथ्वी सिंह सहित कई गणमान्य लोग और ग्रामीण मौजूद रहे।

इस अवसर पर प्रेम लाल धीमन, प्रभात ठाकुर, अंजू देवी, रीना देवी, कमलेश कुमार, प्यार सिंह, अशोक, सुनील, प्यार सिंह ठाकुर, विद्यासागर जोशी, देव दत्त और बाबू लाल सहित अन्य लोगों ने पौधारोपण अभियान में भाग लिया।

follow us on facebook
subscribe to us on youtube

इस खबर के विषय

संबंधित खबरें

घवांडल पशु चिकित्सालय में पशु जन्म नियंत्रण शिविर, 15 कुत्तों की सफल नसबंदी

घवांडल पशु चिकित्सालय में पशु जन्म नियंत्रण शिविर, 15 कुत्तों की सफल नसबंदी

पशु चिकित्सालय घवांडल में आयोजित पशु जन्म नियंत्रण शिविर में 15 श्वानों की सफल शल्य चिकित्सा की गई। इनमें 7 मादा और 8 नर कुत्ते शामिल रहे। शिविर का उद्देश्य ...

पूरा पढ़ें (Read More) →
करंट लगने से इकलौते बेटे की मौत, दो महीने बाद भी परिवार की सुध लेने नहीं पहुंचा प्रशासन; चार बहनों और बुजुर्ग माता-पिता का था सहारा

करंट लगने से इकलौते बेटे की मौत, दो महीने बाद भी परिवार की सुध लेने नहीं पहुंचा प्रशासन; चार बहनों और बुजुर्ग माता-पिता का था सहारा

बिलासपुर के श्री नयना देवी जी क्षेत्र के भटेड गांव में करंट लगने से जान गंवाने वाले गुरमेल सिंह के परिवार ने प्रशासन पर सुध न लेने का आरोप लगाया है। परिवार क...

पूरा पढ़ें (Read More) →
13 नवंबर को मंडी में CM सुक्खू के नेतृत्व में निकलेगी एंटी चिट्टा जागरूकता वॉकथॉन, तैयारियों में जुटा प्रशासन

13 नवंबर को मंडी में CM सुक्खू के नेतृत्व में निकलेगी एंटी चिट्टा जागरूकता वॉकथॉन, तैयारियों में जुटा प्रशासन

हिमाचल को चिट्टे के नशे से मुक्त बनाने के उद्देश्य से 13 नवंबर को मंडी में एंटी चिट्टा जागरूकता वॉकथॉन प्रस्तावित है। मुख्यमंत्री ठाकुर सुखविंद्र सिंह सुक्खू...

पूरा पढ़ें (Read More) →
बीबीएमबी मामले पर विक्रमादित्य सिंह बोले- वीरभद्र सिंह ने शुरू की थी हिमाचल के हक की लड़ाई, चंडीगढ़ में भी जारी रहेगी हिस्सेदारी की मांग

बीबीएमबी मामले पर विक्रमादित्य सिंह बोले- वीरभद्र सिंह ने शुरू की थी हिमाचल के हक की लड़ाई, चंडीगढ़ में भी जारी रहेगी हिस्सेदारी की मांग

लोक निर्माण मंत्री विक्रमादित्य सिंह ने बीबीएमबी में हिमाचल की हिस्सेदारी को लेकर सुप्रीम कोर्ट के फैसले को ऐतिहासिक बताया। उन्होंने कहा कि इस कानूनी लड़ाई क...

पूरा पढ़ें (Read More) →
BBMB मामले में हिमाचल को बड़ी जीत, हर साल 600 से 1000 करोड़ रुपये का होगा फायदा: हर्षवर्धन चौहान

BBMB मामले में हिमाचल को बड़ी जीत, हर साल 600 से 1000 करोड़ रुपये का होगा फायदा: हर्षवर्धन चौहान

उद्योग मंत्री हर्षवर्धन चौहान ने BBMB मामले में सुप्रीम कोर्ट के फैसले को हिमाचल की बड़ी जीत बताया है। उनके अनुसार प्रदेश को 11,975 मिलियन यूनिट बिजली की बका...

पूरा पढ़ें (Read More) →

इससे पहले और बाद की खबरें