धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे पर कांग्रेस महासचिव विनोद ज़िंटा का हमला, बोले- नीट विवाद पर जवाब दें

धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे पर कांग्रेस महासचिव विनोद ज़िंटा का हमला, बोले- नीट विवाद पर जवाब दें
धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे पर कांग्रेस महासचिव विनोद ज़िंटा का हमला, बोले- नीट विवाद पर जवाब दें

Published:

विनोद ज़िंटा ने भाजपा पर साधा निशाना, कहा- हिमाचल में 2027 में कांग्रेस दोबारा बनाएगी सरकार, संगठन को बूथ स्तर तक किया जा रहा मजबूत।

हिमाचल प्रदेश कांग्रेस के महासचिव विनोद ज़िंटा ने पूर्व केंद्रीय शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान पर तीखा हमला बोला है। उन्होंने कहा कि धर्मेंद्र प्रधान ने इस्तीफा देकर ऐसा माहौल बनाया, जैसे उन्होंने देश पर कोई बड़ा एहसान किया हो, जबकि उन्हें अपने पद छोड़ने का कोई पछतावा नजर नहीं आया।

विनोद ज़िंटा ने नीट पेपर लीक मामले का जिक्र करते हुए कहा कि इस मुद्दे पर छात्रों की आवाज को दबाने की कोशिश की गई। उन्होंने सवाल उठाया कि जब छात्रों और युवाओं पर आरोप लगाए जा रहे थे तो उन्हें “एंटी नेशनल फोर्स” कहने का आधार क्या था। उन्होंने कहा कि इस पर धर्मेंद्र प्रधान को जवाब देना चाहिए।

कांग्रेस 2027 में बनाएगी सरकार: ज़िंटा

हिमाचल प्रदेश की राजनीति को लेकर विनोद ज़िंटा ने दावा किया कि कांग्रेस वर्ष 2027 के विधानसभा चुनाव में दोबारा सत्ता में आएगी। उन्होंने कहा कि पार्टी “मिशन रिपीट” के लक्ष्य के साथ आगे बढ़ रही है।

उन्होंने बताया कि संगठन को मजबूत करने के लिए जिला स्तर पर कार्यकारिणियों का गठन पूरा किया जा चुका है और अब ब्लॉक स्तर पर संगठन विस्तार का कार्य जारी है।

बूथ स्तर तक मजबूत होगा संगठन

कांग्रेस महासचिव ने कहा कि पार्टी पहली बार “पृष्ठ प्रभारी” नियुक्त करने की योजना पर काम कर रही है। इसका उद्देश्य संगठन को बूथ स्तर तक मजबूत करना और कार्यकर्ताओं के बीच बेहतर समन्वय स्थापित करना है।

उन्होंने कहा कि आने वाले चुनावों को देखते हुए कांग्रेस जमीनी स्तर पर अपनी पकड़ मजबूत कर रही है।

भाजपा की कार्यशैली की नकल नहीं करेगी कांग्रेस

विनोद ज़िंटा ने भाजपा पर निशाना साधते हुए कहा कि जनता अब भाजपा के झूठे वादों से परेशान हो चुकी है। उन्होंने कहा कि कांग्रेस को भाजपा की कार्यशैली की नकल करने की जरूरत नहीं है।

उन्होंने दावा किया कि कांग्रेस अपनी नीतियों और जनहित के मुद्दों के आधार पर जनता के बीच जाएगी और आगामी विधानसभा चुनाव में फिर से सरकार बनाएगी।
follow us on facebook
subscribe to us on youtube

इस खबर के विषय

संबंधित खबरें

राहुल गांधी ने स्वर्गीय चंद्रमणि कुलेठी के परिजनों को भेजा शोक संवेदना पत्र, कांग्रेस ने जताया दुख

राहुल गांधी ने स्वर्गीय चंद्रमणि कुलेठी के परिजनों को भेजा शोक संवेदना पत्र, कांग्रेस ने जताया दुख

लोकसभा में नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी ने हिमाचल प्रदेश यूथ कांग्रेस के पूर्व उपाध्यक्ष स्वर्गीय चंद्रमणि कुलेठी के निधन पर शोक व्यक्त किया है। उन्होंने शोकाक...

पूरा पढ़ें (Read More) →
दीपावली पर डॉ. राजेश कश्यप से मिले युवा मोर्चा के कार्यकर्ता, शुभकामनाएं देकर किया सम्मानित

दीपावली पर डॉ. राजेश कश्यप से मिले युवा मोर्चा के कार्यकर्ता, शुभकामनाएं देकर किया सम्मानित

दीपावली के पावन अवसर पर युवा मोर्चा की टीम ने भाजपा नेता डॉ. राजेश कश्यप से उनके निवास स्थान पर मुलाकात की। कार्यकर्ताओं ने उन्हें दीपावली की शुभकामनाएं दीं ...

पूरा पढ़ें (Read More) →
BBMB में हिमाचल की ऐतिहासिक जीत, 20 साल में मिल सकते हैं 20 हजार करोड़ रुपये; शिमला पहुंचने पर CM सुक्खू का भव्य स्वागत

BBMB में हिमाचल की ऐतिहासिक जीत, 20 साल में मिल सकते हैं 20 हजार करोड़ रुपये; शिमला पहुंचने पर CM सुक्खू का भव्य स्वागत

बीबीएमबी एरियर मामले में सुप्रीम कोर्ट के फैसले के बाद मुख्यमंत्री सुखविंदर सिंह सुक्खू का शिमला में भव्य स्वागत किया गया। मुख्यमंत्री ने इसे हिमाचल के अधिका...

पूरा पढ़ें (Read More) →
सरकाघाट में कॉलेज छात्रा सिया की हत्या मामले में विकास पटियाल दोषी करार, 13 नवंबर को सुनाई जाएगी सजा

सरकाघाट में कॉलेज छात्रा सिया की हत्या मामले में विकास पटियाल दोषी करार, 13 नवंबर को सुनाई जाएगी सजा

मंडी के सरकाघाट में कॉलेज छात्रा सिया की हत्या के मामले में फास्ट ट्रैक अदालत ने विकास पटियाल को दोषी करार दिया है। अदालत 13 नवंबर को सजा सुनाएगी। मामले की स...

पूरा पढ़ें (Read More) →
चम्बा में खाद्य सुरक्षा विभाग की बड़ी कार्रवाई, 2 क्विंटल दूषित मिठाई मौके पर करवाई नष्ट

चम्बा में खाद्य सुरक्षा विभाग की बड़ी कार्रवाई, 2 क्विंटल दूषित मिठाई मौके पर करवाई नष्ट

त्योहारी सीजन में मिलावटखोरों के खिलाफ खाद्य सुरक्षा विभाग चम्बा ने कार्रवाई तेज कर दी है। पठानकोट एनएच पर जांच के दौरान करीब 2 क्विंटल सड़ी-गली और कीड़ों से...

पूरा पढ़ें (Read More) →

इससे पहले और बाद की खबरें