मुख्य सामग्री पर जाएं
शनिवार, 28 नवंबर 2026

धर्मशाला के दाड़ी मैदान में पेंशनरों-कर्मचारियों का प्रदर्शन, 15 से 16 हजार लोगों के शामिल होने का दावा

सार

धर्मशाला के दाड़ी मैदान में संयुक्त पेंशनर्स संघर्ष समिति के आह्वान पर पेंशनरों और कर्मचारियों ने धरना-प्रदर्शन किया। प्रदर्शन में 15 से 16 हजार लोगों के शामिल होने का दावा किया गया है। विनोद कुमार गुप्ता ने कहा कि सरकार की अनदेखी के चलते पेंशनर्स और बोर्ड-निगम कर्मचारी अपनी मांगों को लेकर प्रदर्शन करने के लिए मजबूर हैं।

TV Incharge

1 मिनट
धर्मशाला के दाड़ी मैदान में पेंशनरों-कर्मचारियों का प्रदर्शन, 15 से 16 हजार लोगों के शामिल होने का दावा

विधानसभा घेराव का स्थान बदलकर दाड़ी मैदान में किया गया प्रदर्शन, विनोद कुमार गुप्ता बोले- लंबित पेंशन और मांगों को जल्द पूरा करे सरकार

हिमाचल प्रदेश के धर्मशाला में पेंशनरों और कर्मचारियों ने अपनी लंबित मांगों को लेकर धरना-प्रदर्शन किया। संयुक्त पेंशनर्स संघर्ष समिति के आह्वान पर आयोजित विधानसभा घेराव का स्थान बदलकर दाड़ी मैदान में प्रदर्शन किया गया। आयोजकों के अनुसार, इस प्रदर्शन में प्रदेशभर से करीब 15 से 16 हजार पेंशनर्स और विभिन्न बोर्डों व निगमों के कर्मचारी शामिल हुए।

इस संबंध में हिमाचल प्रदेश कॉर्पोरेट सेक्टर कोऑर्डिनेशन कमेटी जिला सोलन एवं संयुक्त पेंशनर समिति जिला सोलन के मीडिया प्रभारी विनोद कुमार गुप्ता ने प्रेस को जारी बयान में कहा कि सरकार की अनदेखी के चलते हजारों पेंशनर्स और कर्मचारी अपनी मांगों को लेकर सड़कों पर उतरने के लिए मजबूर हुए हैं।

उन्होंने कहा कि प्रदर्शन का स्थान बदलने के बावजूद पेंशनरों और कर्मचारियों का उत्साह कम नहीं हुआ। दाड़ी मैदान में बड़ी संख्या में लोगों की मौजूदगी इस बात को दर्शाती है कि कर्मचारी अपने अधिकारों और लंबित मांगों को लेकर एकजुट हैं।

विनोद कुमार गुप्ता ने प्रदेश सरकार से मांग की कि पेंशनरों और बोर्ड-निगम कर्मचारियों की पेंशन सहित अन्य लंबित मांगों पर गंभीरता से विचार किया जाए और उन्हें जल्द पूरा किया जाए।

इस खबर के विषय

इस खबर को शेयर करें