मुख्य सामग्री पर जाएं
शनिवार, 28 नवंबर 2026

मंडी में 734 पुलिस कांस्टेबल पदों के लिए भर्ती प्रक्रिया वीरवार से शुरू, 18 हजार से अधिक अभ्यर्थी देंगे शारीरिक परीक्षा

सार

हिमाचल प्रदेश पुलिस में कांस्टेबल के 734 पदों के लिए मंडी जिले में शारीरिक दक्षता परीक्षा वीरवार से शुरू होगी। तृतीय वाहिनी पंडोह में आयोजित होने वाली इस भर्ती प्रक्रिया में 18 हजार से अधिक अभ्यर्थी हिस्सा लेंगे। पुलिस प्रशासन ने भर्ती को लेकर तैयारियां पूरी कर ली हैं।

TV Incharge

1 मिनट
मंडी में 734 पुलिस कांस्टेबल पदों के लिए भर्ती प्रक्रिया वीरवार से शुरू, 18 हजार से अधिक अभ्यर्थी देंगे शारीरिक परीक्षा

तृतीय वाहिनी पंडोह में होगी शारीरिक दक्षता परीक्षा, एसपी विनोद कुमार ने अभ्यर्थियों को मूल दस्तावेज साथ लाने की दी सलाह

हिमाचल प्रदेश पुलिस में कांस्टेबल भर्ती के लिए मंडी जिले में शारीरिक दक्षता परीक्षा वीरवार से शुरू होने जा रही है। जिला मंडी में 734 कांस्टेबल पदों के लिए आयोजित होने वाली इस भर्ती प्रक्रिया में 18 हजार से अधिक अभ्यर्थी अपनी किस्मत आजमाएंगे।

शारीरिक दक्षता परीक्षा का आयोजन तृतीय वाहिनी पंडोह में किया जाएगा। पुलिस प्रशासन ने भर्ती प्रक्रिया को लेकर सभी तैयारियां पूरी कर ली हैं।

पुलिस अधीक्षक मंडी विनोद कुमार ने बताया कि वीरवार से भर्ती प्रक्रिया शुरू हो जाएगी। इसमें मंडी जिले के 18 हजार से अधिक अभ्यर्थी भाग लेंगे। उन्होंने सभी अभ्यर्थियों को अपने मूल दस्तावेज साथ लेकर आने की सलाह दी, ताकि भर्ती प्रक्रिया के दौरान किसी प्रकार की परेशानी न हो।

एसपी ने अभ्यर्थियों को दलालों और किसी भी तरह के झांसे से बचने की भी हिदायत दी है। उन्होंने कहा कि यदि किसी अभ्यर्थी को भर्ती प्रक्रिया में गड़बड़ी या किसी संदिग्ध गतिविधि से जुड़ी जानकारी मिलती है तो वह तुरंत पुलिस को सूचित करे।

इस खबर के विषय

  • हिमाचल प्रदेश पुलिस
  • पुलिस कांस्टेबल भर्ती
  • शारीरिक दक्षता परीक्षा
  • पंडोह
  • सरकारी नौकरी
  • विनोद कुमार

इस खबर को शेयर करें