मुख्य सामग्री पर जाएं
शनिवार, 28 नवंबर 2026

मंडी में 10 पदों पर निकली भर्ती, 19 और 20 नवंबर को होंगे साक्षात्कार

सार

मंडी जिला रोजगार कार्यालय के माध्यम से मशीन ऑपरेटर, वेल्डर, फिटर और क्राफ्ट्समैन के कुल 10 पदों पर भर्ती की जाएगी। इच्छुक एवं पात्र पुरुष अभ्यर्थी 19 और 20 नवंबर, 2026 को निर्धारित स्थानों पर साक्षात्कार में भाग ले सकते हैं।

TV Incharge

2 मिनट
मंडी में 10 पदों पर निकली भर्ती, 19 और 20 नवंबर को होंगे साक्षात्कार

मशीन ऑपरेटर, वेल्डर, फिटर और क्राफ्ट्समैन के पदों के लिए आईटीआई या डिप्लोमा अनिवार्य, चयनित अभ्यर्थियों को मिलेगा 14 हजार रुपये मासिक वेतन

जिला रोजगार कार्यालय मंडी के माध्यम से मशीन ऑपरेटर, वेल्डर, फिटर और क्राफ्ट्समैन के कुल 10 पदों पर भर्ती की जाएगी। जिला रोजगार अधिकारी अरविन्द सिंह चौहान ने बताया कि मैसर्स साइलक्सा इन्फ्रा प्राइवेट लिमिटेड की ओर से इन पदों के लिए अधिसूचना प्राप्त हुई है। भर्ती के लिए केवल पुरुष अभ्यर्थी पात्र होंगे।

आईटीआई या डिप्लोमा होना अनिवार्य

जिला रोजगार अधिकारी ने बताया कि इन पदों के लिए अभ्यर्थी का संबंधित ट्रेड में आईटीआई या डिप्लोमा होना अनिवार्य है। अभ्यर्थियों की अधिकतम आयु सीमा 25 वर्ष निर्धारित की गई है। चयनित उम्मीदवारों को 14,000 रुपये प्रतिमाह वेतन दिया जाएगा। नियुक्ति नालागढ़, जिला सोलन में की जाएगी।

इसके अलावा, अभ्यर्थी का नाम हिमाचल प्रदेश के किसी भी रोजगार कार्यालय में पंजीकृत होना जरूरी है।

19 और 20 नवंबर को होंगे साक्षात्कार

इच्छुक एवं पात्र अभ्यर्थी 19 नवंबर, 2026 को खंड विकास अधिकारी कार्यालय, धर्मपुर में और 20 नवंबर, 2026 को उप-रोजगार कार्यालय, सुंदरनगर में साक्षात्कार दे सकते हैं। दोनों दिन साक्षात्कार सुबह 10:30 बजे होंगे।

अभ्यर्थियों को अपने मूल शैक्षणिक प्रमाण-पत्रों, उनकी छायाप्रतियों, पासपोर्ट साइज फोटो और रोजगार पंजीकरण प्रमाण-पत्र के साथ निर्धारित स्थान पर उपस्थित होना होगा। साक्षात्कार में शामिल होने के लिए किसी भी प्रकार का यात्रा भत्ता नहीं दिया जाएगा।

यहां करें संपर्क

भर्ती से संबंधित अधिक जानकारी के लिए जिला रोजगार कार्यालय एवं मॉडल करियर सेंटर मंडी के दूरभाष नंबर 01905-235508 या संबंधित नियोक्ता के मोबाइल नंबर +91-93500 11069 पर संपर्क किया जा सकता है।

follow us on facebook
subscribe to us on youtube

इस खबर के विषय

इस खबर को शेयर करें