मुख्य सामग्री पर जाएं
शनिवार, 28 नवंबर 2026

पालमपुर के होटल में पुलिस की दबिश, 7.92 ग्राम चिट्टे के साथ पांच गिरफ्तार

सार

कांगड़ा पुलिस की CIA टीम ने पालमपुर के PCCN चौक के समीप एक होटल में दबिश देकर 7.92 ग्राम चिट्टे के साथ पांच लोगों को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने ND&PS Act के तहत मामला दर्ज कर हेरोइन और होंडा अमेज कार को कब्जे में लिया है।

TV Incharge

2 मिनट
पालमपुर के होटल में पुलिस की दबिश, 7.92 ग्राम चिट्टे के साथ पांच गिरफ्तार

PCCN चौक के पास होटल के कमरे से हेरोइन बरामद, होंडा अमेज कार भी कब्जे में; पुलिस कर रही पूछताछ

हिमाचल प्रदेश सरकार द्वारा चलाए जा रहे नशे के खिलाफ अभियान के तहत कांगड़ा पुलिस की CIA टीम ने पालमपुर में बड़ी कार्रवाई की है। 3 अक्टूबर 2026 की देर रात गुप्त सूचना के आधार पर पुलिस टीम ने पुलिस थाना पालमपुर के अंतर्गत PCCN चौक, पालमपुर (लोहना) के समीप एक होटल में दबिश दी।

पुलिस के अनुसार होटल के एक कमरे में चार पुरुष और एक महिला मौजूद थे। कमरे की तलाशी के दौरान दपिंदर सिंह, निवासी बड़ागुढ़ा, तहसील कालावाली, जिला सिरसा, हरियाणा, के कब्जे से 7.92 ग्राम चिट्टा (हेरोइन) बरामद किया गया।

मामले में पुलिस की CIA टीम ने गहन पूछताछ और छानबीन की। पुलिस के अनुसार होटल के कमरे में मौजूद अन्य तीन व्यक्ति, एक महिला और एक होंडा अमेज कार नंबर HR 40 G 8849 भी मामले में शामिल पाए गए।

पांच आरोपियों को किया गिरफ्तार

मामले की गंभीरता को देखते हुए CIA टीम ने पांचों आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया। पुलिस थाना पालमपुर में ND&PS Act की संबंधित धाराओं के तहत मामला दर्ज किया गया है। पुलिस ने बरामद चिट्टे/हेरोइन के साथ होंडा अमेज कार को भी कब्जे में लिया है।

गिरफ्तार आरोपियों में दपिंदर सिंह, उम्र 32 वर्ष, निवासी बड़ागुढ़ा, तहसील कालावाली, जिला सिरसा, हरियाणा शामिल है।

इसके अलावा आदित्य पठानिया, उम्र 24 वर्ष, निवासी रामनगर कॉलोनी, ठाकुरद्वारा, डाकघर मारंडा, तहसील पालमपुर, जिला कांगड़ा; कबीर, उम्र 23 वर्ष, निवासी ठाकुरद्वारा, डाकघर खलेट, तहसील पालमपुर, जिला कांगड़ा; प्रांशुल कपूर, उम्र 24 वर्ष, निवासी कालू दी हट्टी, डाकघर मारंडा,

तहसील पालमपुर, जिला कांगड़ा और ममता, उम्र 27 वर्ष, निवासी नेरी घिरा, डाकघर संधोल, तहसील संधोल, जिला मंडी को गिरफ्तार किया गया है।

चिट्टा कहां से लाए थे, पुलिस कर रही पूछताछ

कांगड़ा पुलिस आरोपियों से गहनता से पूछताछ कर रही है। पुलिस यह पता लगाने का प्रयास कर रही है कि बरामद चिट्टा/हेरोइन आरोपी कहां से लेकर आए थे।

पुलिस मामले से जुड़े अन्य पहलुओं की भी जांच कर रही है। कार्रवाई के दौरान बरामद नशीला पदार्थ और वाहन पुलिस ने अपने कब्जे में ले लिया है तथा मामले की जांच आगे जारी है।

follow us on facebook
subscribe to us on youtube

इस खबर के विषय

इस खबर को शेयर करें