जोगिंदरनगर में बड़ा सड़क हादसा, खेतों में गिरी थार; 8 प्रशिक्षु चिकित्सक घायल
सार
पठानकोट नेशनल हाईवे पर जोगिंदरनगर के लक्ष्मी बाजार के पास शनिवार तड़के कर ीब 3 बजे बड़ा सड़क हादसा हुआ। अनियंत्रित थार पहले सड़क किनारे खड़ी स्कूटी से टकराई और फिर खेतों में जा गिरी। हादसे में आयुर्वेदिक अस्पताल पपरोला के 8 प्रशिक्षु चिकित्सक घायल हुए हैं। इनमें से 3 को गंभीर हालत के चलते पालमपुर और टांडा रेफर किया गया है।
प्रकाशित: ()2 मिनट258 शब्द

