मुख्य सामग्री पर जाएं
शनिवार, 28 नवंबर 2026

जोगिंदरनगर में क्षेत्रीय सह सुविधा केंद्र बचाने को क्रमिक अनशन दूसरे दिन भी जारी

सार

जोगिंदरनगर स्थित क्षेत्रीय सह सुविधा केंद्र को बचाने की मांग को लेकर चल रहा क्रमिक अनशन शुक्रवार को दूसरे दिन भी जारी रहा। समिति ने 25 अगस्त को रामलीला मैदान में प्रस्तावित रोष रैली में लोगों से बड़ी संख्या में शामिल होने की अपील की है।

2 मिनट
जोगिंदरनगर में क्षेत्रीय सह सुविधा केंद्र बचाने को क्रमिक अनशन दूसरे दिन भी जारी

दूसरे दिन चार लोगों ने संभाला मोर्चा, समिति बोली- संस्थान को किसी भी कीमत पर जोगिंदरनगर से बाहर नहीं जाने देंगे

क्षेत्रीय सह सुविधा केंद्र को बचाने की मांग को लेकर जोगिंदरनगर में चल रहा क्रमिक अनशन शुक्रवार को दूसरे दिन भी जारी रहा। पहले दिन अनशन पर बैठे समिति अध्यक्ष गुरु शरण परमार, जिला परिषद सदस्य कुशाल भारद्वाज, पूर्व सैनिक लीग के रूप सिंह ठाकुर और रोटरी क्लब के अजय ठाकुर ने अपना एक दिवसीय अनशन पूरा किया।

इसके बाद उन्होंने अगले जत्थे के सदस्यों को अनशन माला पहनाकर आंदोलन आगे बढ़ाया।

दूसरे दिन चार लोगों ने संभाला मोर्चा

क्रमिक अनशन के दूसरे दिन पूर्व नगर परिषद एवं कांग्रेस उपाध्यक्ष प्यार सिंह ठाकुर, सेवानिवृत्त एक्सईएन कृपाल सिंह, एसडीओ ब्रिज गोपाल अवस्थी और सिख वेलफेयर एसोसिएशन के प्रदेश अध्यक्ष दमनदीप सिंह अनशन पर बैठे।

अनशनकारियों ने एक सुर में कहा कि क्षेत्रीय सह सुविधा केंद्र को किसी भी कीमत पर जोगिंदरनगर से बाहर नहीं जाने दिया जाएगा। उन्होंने संस्थान को जोगिंदरनगर में ही बनाए रखने के लिए आंदोलन जारी रखने की बात कही।

25 अगस्त को रोष रैली का आह्वान

समिति अध्यक्ष गुरु शरण परमार ने आंदोलन को सहयोग देने के लिए समाजसेवियों और स्थानीय जनता का आभार जताया। उन्होंने जोगिंदरनगर के लोगों से अपील की कि वे आगामी 25 अगस्त को रामलीला मैदान में आयोजित होने वाली रोष रैली में बड़ी संख्या में पहुंचें।

उन्होंने कहा कि लोगों की एकजुटता से इस मुहिम को और मजबूती मिलेगी। समिति ने क्षेत्रीय सह सुविधा केंद्र को जोगिंदरनगर से बाहर ले जाने के किसी भी प्रयास का विरोध जारी रखने की बात कही है।

follow us on facebook
subscribe to us on youtube

इस खबर के विषय

  • जोगिंदरनगर
  • Regional Facilitation Center
  • hunger strike
  • protest rally
  • community activism
  • August 25 event

इस खबर को शेयर करें