HRTC पेंशनरों का सरकार के खिलाफ आर-पार का ऐलान, 27 नवंबर को शिमला में करेंगे धरना-प्रदर्शन
सार
हिमाचल पथ परिवहन निगम (HRTC) के सेवानिवृत्त कर्मचारियों ने लंबित वित्तीय लाभों को लेकर सरकार के खिलाफ आंदोलन का बिगुल फूंक दिया है। 27 नवंबर को शिमला में प्रस्तावित धरना-प्रदर्शन को सफल बनाने के लिए ऊना में कर्मचारी कल्याण मंच की बैठक हुई। पेंशनरों ने दावा किया कि वर्ष 2016 से अब तक उनके करीब 700 करोड़ रुपये के वित्तीय लाभ लंबित हैं। मांगें पूरी नहीं होने पर प्रदेशव्यापी आंदोलन और सरकार का घेराव करने की चेतावनी दी गई है।
प्रकाशित: ()3 मिनट464 शब्द

