सहकारी सभाओं के कर्मचारियों ने खोला सरकार के खिलाफ मोर्चा, मांगें नहीं मानीं तो होगा उग्र आंदोलन
सार
हिमाचल प्रदेश की प्राथमिक कृषि सेवा सहकारी सभाओं के कर्मचारियों ने अपनी लंबित मांगों को लेकर आंदोलन की चेतावनी दी है। ऊना में आयोजित प्रदेश स्तरीय बैठक में अर्जित अवकाश की सीमा 180 से बढ़ाकर 300 दिन करने, प्रशिक्षण के अंक बढ़ाने और नई मॉडल HR पॉलिसी लागू करने की मांग उठाई गई। प्रदेशाध्यक्ष प्रवीण शर्मा ने कहा कि जल्द ही सहकारिता मंत्री एवं उपमुख्यमंत्री मुकेश अग्निहोत्री से मुलाकात कर मांगें रखी जाएंगी।
प्रकाशित: ()3 मिनट652 शब्द

