हिमाचल में अब आउटसोर्स से नहीं होगी नर्सों की भर्ती, राज्य चयन आयोग की परीक्षा से होगा चयन: CM सुक्खू
सार
हिमाचल विधानसभा के मानसून सत् र के पांचवें दिन मुख्यमंत्री सुखविंद्र सिंह सुक्खू ने नर्सों की भर्ती और आउटसोर्स कर्मचारियों को लेकर कई अहम घोषणाएं कीं। उन्होंने कहा कि अब नर्सों की भर्ती आउटसोर्स एजेंसियों के माध्यम से नहीं होगी। राज्य चयन आयोग की परीक्षा के जरिए मेरिट के आधार पर नियुक्तियां की जाएंगी। प्रदेश में फिलहाल 600 नर्सों की भर्ती प्रक्रिया जारी है। मुख्यमंत्री ने 1,000 और पुलिस पदों पर भर्ती की भी जानकारी दी।
प्रकाशित: ()3 मिनट659 शब्द

