मुख्य सामग्री पर जाएं
शनिवार, 28 नवंबर 2026

हमीरपुर में सड़क के गहरे गड्ढे ने खोली PWD की पोल, HRTC चालक ने बस रोककर खुद भरा गड्ढा

सार

हमीरपुर के सुजानपुर में पटलांधर-रँगड़ सड़क पर लोक निर्माण विभाग की लापरवाही का मामला सामने आया है। सत्संग भवन के पास सड़क पर बने गहरे गड्ढे को देखकर HRTC चालक को बस रोककर खुद ही उसे भरने की कोशिश करनी पड़ी। स्थानीय लोगों ने PWD की कार्यप्रणाली पर सवाल उठाते हुए जल्द गड्ढा भरने की मांग की है।

TV Incharge

2 मिनट
हमीरपुर में सड़क के गहरे गड्ढे ने खोली PWD की पोल, HRTC चालक ने बस रोककर खुद भरा गड्ढा

सुजानपुर के पटलांधर-रँगड़ सड़क पर सत्संग भवन के पास बना गहरा गड्ढा बना परेशानी का सबब, विभाग की अनदेखी पर लोगों ने उठाए सवाल

हिमाचल प्रदेश के हमीरपुर जिले में लोक निर्माण विभाग की कार्यप्रणाली पर सवाल खड़े करने वाला मामला सामने आया है। सुजानपुर उपमंडल के अंतर्गत पटलांधर से रँगड़ सड़क पर सत्संग भवन के नजदीक बना गहरा गड्ढा वाहन चालकों के लिए परेशानी का कारण बना हुआ है। सड़क की बदहाल स्थिति से परेशान होकर आखिरकार एक HRTC चालक को बस रोककर खुद ही गड्ढा भरने के लिए मशक्कत करनी पड़ी।

हैरानी की बात यह है कि सड़क की देखरेख और मरम्मत की जिम्मेदारी लोक निर्माण विभाग की है, लेकिन इसके बावजूद सड़क पर बने इस गहरे गड्ढे की सुध नहीं ली गई। गड्ढे के कारण बसों, दोपहिया वाहनों और अन्य वाहन चालकों को परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। यह स्थिति किसी बड़े हादसे को भी न्योता दे सकती है।

HRTC चालक को बस रोककर गड्ढा भरने की कोशिश करते देख लोक निर्माण विभाग की कार्यप्रणाली पर सवाल उठने लगे हैं। स्थानीय लोगों का कहना है कि आखिर विभागीय कर्मचारियों की नजर इस गड्ढे पर क्यों नहीं पड़ी? क्या विभाग किसी बड़े हादसे का इंतजार कर रहा है? लोगों ने विभागीय अधिकारियों से जल्द से जल्द गड्ढे को पक्का भरने और पूरी सड़क का निरीक्षण करवाने की मांग की है।

अब सवाल यह है कि जब सड़क की मरम्मत और गड्ढों को भरने की जिम्मेदारी लोक निर्माण विभाग की है, तो यह काम HRTC चालक को क्यों करना पड़ा? क्या विभागीय कर्मचारियों ने सड़क की स्थिति की ओर से आंखें मूंद रखी हैं? स्थानीय लोग अब विभाग से जल्द कार्रवाई की उम्मीद कर रहे हैं।

follow us on facebook
subscribe to us on youtube

इस खबर के विषय

इस खबर को शेयर करें