मुख्य सामग्री पर जाएं
शनिवार, 28 नवंबर 2026

सोलन में किराये के मकान से 4.78 ग्राम चिट्टा बरामद, दो युवक पुलिस की जांच के दायरे में

सार

सोलन जिला पुलिस की SIU टीम ने गांव क्थोग में एक किराये के मकान पर दबिश देकर 4.78 ग्राम चिट्टा बरामद किया। मौके पर मौजूद दो युवकों की पहचान निशु उर्फ रावण और विक्रम कुमार के रूप में हुई। पुलिस ने दोनों को BNSS की धारा 35(3) के तहत नोटिस जारी कर पाबंद किया है।

TV Incharge

1 मिनट
सोलन में किराये के मकान से 4.78 ग्राम चिट्टा बरामद, दो युवक पुलिस की जांच के दायरे में

SIU टीम ने गुप्त सूचना पर गांव क्थोग में दी दबिश, दोनों आरोपियों को BNSS की धारा 35(3) के तहत नोटिस जारी

सोलन जिले में नशे के खिलाफ कार्रवाई करते हुए पुलिस की SIU टीम ने गांव क्थोग स्थित एक किराये के मकान से 4.78 ग्राम चिट्टा (हेरोइन) बरामद किया है। पुलिस ने इस मामले में दो युवकों को नामजद किया है। दोनों की पहचान निशु उर्फ रावण (30) निवासी सलोगड़ा और विक्रम कुमार (32) निवासी जोखड़ी, जिला सोलन के रूप में हुई है।

पुलिस के अनुसार, 15 नवंबर 2026 को गुप्त सूचना के आधार पर SIU टीम ने पुलिस थाना सदर सोलन के अंतर्गत गांव क्थोग स्थित किराये के मकान में दबिश दी। इस दौरान कमरे में रह रहे दोनों युवकों के कब्जे से कुल 4.78 ग्राम चिट्टा बरामद हुआ। पुलिस टीम ने मौके पर नियमानुसार कार्रवाई करते हुए दोनों को हिरासत में लिया और पुलिस थाना सदर सोलन में मामला दर्ज किया।

मामले की आगामी जांच के दौरान दोनों आरोपियों से पूछताछ की गई। पूछताछ के बाद BNSS के प्रावधानों के तहत धारा 35(3) में नोटिस जारी कर उन्हें पाबंद किया गया। पुलिस दोनों आरोपियों के पूर्व आपराधिक रिकॉर्ड की भी पड़ताल कर रही है। मामले में आगामी अन्वेषण जारी है।

follow us on facebook
subscribe to us on youtube

इस खबर के विषय

इस खबर को शेयर करें