मुख्य सामग्री पर जाएं
शनिवार, 28 नवंबर 2026

चंबा में कार से 8.59 ग्राम चिट्टा बरामद, 23 वर्षीय युवक गिरफ्तार

सार

हिमाचल प्रदेश के चंबा जिले में नशे के खिलाफ कार्रवाई करते हुए एसआईयू टीम ने चोहड़ा डैम के पास एक कार से 8.59 ग्राम चिट्टा बरामद किया है। मामले में 23 वर्षीय युवक साहिल ठाकुर को गिरफ्तार किया गया है। पुलिस ने आरोपी की गाड़ी कब्जे में लेकर आगामी कानूनी कार्रवाई शुरू कर दी है।

TV Incharge

1 मिनट
चंबा में कार से 8.59 ग्राम चिट्टा बरामद, 23 वर्षीय युवक गिरफ्तार

चोहड़ा डैम के पास एसआईयू टीम ने नाकाबंदी के दौरान की कार्रवाई, पुलिस ने आरोपी की गाड़ी भी कब्जे में ली

हिमाचल प्रदेश के चंबा जिले में नशे के खिलाफ चलाए जा रहे अभियान के तहत पुलिस को बड़ी सफलता मिली है। एसआईयू चंबा की टीम ने चोहड़ा डैम के पास नाकाबंदी के दौरान एक कार से 8.59 ग्राम चिट्टा बरामद किया है। पुलिस ने मामले में 23 वर्षीय युवक को गिरफ्तार कर लिया है। साथ ही आरोपी की गाड़ी को भी कब्जे में लिया गया है।

जानकारी के अनुसार, पुलिस थाना खैरी के तहत एसआईयू चंबा की टीम ने चंबा-खैरी मार्ग पर चोहड़ा डैम के पास ग्राम मधाना के नजदीक नाकाबंदी की थी। इस दौरान एक गाड़ी को जांच के लिए रोका गया। तलाशी लेने पर गाड़ी में सवार साहिल ठाकुर (23), निवासी ग्राम द्रबला, जिला चंबा के कब्जे से 8.59 ग्राम चिट्टा बरामद हुआ।

पुलिस ने मादक पदार्थ को कब्जे में लेकर आरोपी के खिलाफ आगामी कानूनी कार्रवाई शुरू कर दी है। पुलिस अधीक्षक विजय सकलानी ने बताया कि जिले में नशे के कारोबार पर अंकुश लगाने के लिए लगातार अभियान चलाया जा रहा है। इसी अभियान के तहत एसआईयू चंबा की टीम ने यह कार्रवाई की है।

follow us on facebook
subscribe to us on youtube

इस खबर के विषय

इस खबर को शेयर करें