मुख्य सामग्री पर जाएं
शनिवार, 28 नवंबर 2026

सुंदरनगर में 26 ग्राम चिट्टे के साथ पंजाब का व्यक्ति गिरफ्तार, पुंघ फोरलेन बस स्टॉप के पास पकड़ा

सार

मंडी जिला पुलिस ने नशे के खिलाफ अभियान के तहत सुंदरनगर में 26 ग्राम चिट्टा (हेरोइन) बरामद किया है। पुलिस ने पुंघ फोरलेन बस स्टॉप के पास गश्त और यातायात चेकिंग के दौरान पंजाब के कपूरथला निवासी संदीप सिंह को पकड़ा। आरोपी के खिलाफ NDPS एक्ट की धारा 21 के तहत मामला दर्ज कर उसे गिरफ्तार कर लिया गया है।

TV Incharge

2 मिनट
सुंदरनगर में 26 ग्राम चिट्टे के साथ पंजाब का व्यक्ति गिरफ्तार, पुंघ फोरलेन बस स्टॉप के पास पकड़ा

मंडी पुलिस की गश्त और यातायात चेकिंग के दौरान मिली सफलता, आरोपी के खिलाफ NDPS एक्ट के तहत मामला दर्ज

हिमाचल प्रदेश में नशे के अवैध कारोबार के खिलाफ चलाए जा रहे अभियान के तहत मंडी पुलिस को सफलता मिली है। पुलिस थाना सुंदरनगर की टीम ने पुंघ फोरलेन बस स्टॉप के पास एक व्यक्ति के कब्जे से 26 ग्राम चिट्टा (हेरोइन) बरामद किया है। पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर उसके खिलाफ NDPS एक्ट के तहत मामला दर्ज कर लिया है।

जानकारी के अनुसार, 19 नवंबर 2026 को पुलिस थाना सुंदरनगर की टीम क्षेत्र में गश्त और यातायात चेकिंग कर रही थी। इसी दौरान पुंघ फोरलेन बस स्टॉप के पास संदीप सिंह निवासी तहसील भुलत्थ, जिला कपूरथला, पंजाब की तलाशी ली गई। तलाशी के दौरान उसके कब्जे से 26 ग्राम चिट्टा बरामद हुआ।

पुलिस ने आरोपी के खिलाफ पुलिस थाना सुंदरनगर में NDPS एक्ट की धारा 21 के तहत अभियोग पंजीकृत किया है। आरोपी को नियमानुसार गिरफ्तार कर लिया गया है। उसे शुक्रवार को माननीय न्यायालय में पेश किया जाएगा।

मंडी जिला पुलिस ने कहा है कि नशे के अवैध कारोबार के खिलाफ कार्रवाई लगातार जारी रहेगी। पुलिस ने आम जनता से अपील की है कि नशे से जुड़े किसी भी अवैध कारोबार की सूचना पुलिस के साथ साझा करें और नशामुक्त समाज के निर्माण में सहयोग दें।

इस खबर के विषय

इस खबर को शेयर करें