महिलाओं के 72 हजार रुपये दो! 1500 की गारंटी पर धर्मशाला में भाजपा का कांग्रेस सरकार के खिलाफ हल्ला बोल
सार
हिमाचल प्रदेश विधानसभा के शीत कालीन सत्र के बीच महिलाओं को 1500 रुपये प्रतिमाह देने की चुनावी गारंटी पर भाजपा ने कांग्रेस सरकार के खिलाफ मोर्चा खोल दिया। धर्मशाला में जयराम ठाकुर के नेतृत्व में भाजपा विधायकों ने विधानसभा परिसर में प्रदर्शन कर महिलाओं के चार साल के 72 हजार रुपये देने की मांग उठाई। वहीं, जोरावर स्टेडियम में भाजपा महिला मोर्चा ने जनसम्मेलन के जरिए प्रदेश की 28 लाख महिलाओं को गारंटी का लाभ देने की मांग की।
प्रकाशित: ()2 मिनट437 शब्द

